IIT बॉम्बे में स्टूडेंट ने की आत्महत्या:एग्जाम में ChatGPT इस्तेमाल करता पकड़ा गया था; 7 महीने में तीसरा मामला; कैंपस में छात्रों का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे के सेकेंड ईयर के स्टूडेंट ने शुक्रवार शाम आत्महत्या कर ली। वह एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में पढ़ता था। इससे पहले, वह दिन में एग्जाम के दौरान मोबाइल फोन इस्तेमाल करते पकड़ा गया था। IIT बॉम्बे के मुताबिक, उसने क्वेश्चन पेपर ChatGPT पर अपलोड किया था। इस मामले में छात्र के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। पुलिस के मुताबिक, परीक्षा शाम 4 बजे खत्म हुई, जिसके बाद छात्र अपने कमरे में गया। शाम को वह अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए राजावाड़ी अस्पताल भेजा गया है। 7 महीने में ये IIT बॉम्बे के कैम्पस में सुसाइड का तीसरा मामला है। सुसाइड की खबर मिलते ही स्टूडेंट्स ने कॉलेज कैंपस में प्रदर्शन शुरू कर दिया। IIT बॉम्बे के बाहर प्रदर्शन की तस्वीरें… 2026 में सुसाइड के 3 मामले फरवरी 2026: हॉस्टल 4 में सेकेंड ईयर के एक छात्र ने सुसाइड किया। जुलाई 2026: नया सेमेस्टर शुरू होते ही हॉस्टल 4 में 20 वर्षीय बी.टेक सेकेंड ईयर छात्र ने जान दे दी। 18 सितंबर 2026: पवई कैंपस में परीक्षा से जुड़े विवाद के बाद एक छात्र ने आत्महत्या कर ली। मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई घटना के बाद 400 से ज्यादा छात्रों ने पास प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। बाद में निदेशक प्रो. शिरीष केदारे ने छात्रों से मुलाकात की। छात्रों के विरोध के बाद चल रही मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं। संस्थान ने छात्र की मौत पर गहरा दुख जताया है और मामले की जांच की जा रही है। IIT बॉम्बे ने छात्र की मौत पर दुख जताया। संस्थान ने कहा कि वह छात्र के दोस्तों, फैकल्टी सदस्यों और घटना से प्रभावित अन्य लोगों को मदद दे रहा है। IIT बॉम्बे में स्टूडेंट वेलनेस सेंटर मौजूद IIT बॉम्बे में छात्रों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए स्टूडेंट वेलनेस सेंटर (SWC) मौजूद है। यहां छात्र पर्सनल काउंसलिंग और तनाव से निपटने में मदद ले सकते हैं। इसके लिए wellness@iitb.ac.in पर ईमेल या 022-2576-9070 पर फोन करके समय लिया जा सकता है। अगर कोई छात्र बात-बात पर चिड़चिड़ा हो रहा है, पढ़ाई छोड़ रहा है, खुद को कमरे में बंद रखता है, कम खाता-सोता है या हमेशा निराशा भरी बातें करता है, तो यह भारी मानसिक तनाव की निशानी है। ------------------------------------ ये खबर भी पढ़ें… IIT दिल्ली स्टूडेंट के सुसाइड पर बवाल:कमरा न मिलने से परेशान था, प्रोजेक्ट भी रूके, छात्रों ने किया कक्षा का बहिष्कार, गेट के बाहर प्रदर्शन बेगूसराय के ऋषिकेश कुमार ने 22 अगस्त को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली के कैंपस में सुसाइड कर लिया। उसने IIT दिल्ली के लेक्चरर हाल कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल से कूदकर जान दे दी। पूरी खबर पढ़ें…
20वां रोजगार मेला आज, पीएम मोदी बांटेंगे जॉब लेटर:वर्चुअली संबोधित भी करेंगे; अब तक 12.50 लाख से ज्यादा को मिल चुकी नौकरी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रोजगार मेले में 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में हुई हैं। रोजगार मेला देशभर के 45 स्थानों पर आयोजित होगा। मोदी नए चुने कर्मचारियों को वर्चुअली संबोधित भी करेंगे। नवनियुक्त कर्मचारी भारत सरकार के राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय सहित अन्य विभागों में शामिल होंगे। यह 20वां रोजगार मेला होगा। इसके बाद अलग-अलग विभागों और सरकारी संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल चुके होंगे। इन विभागों में मिला जॉब प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के बयान के मुताबिक, रोजगार मेले में नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थी केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में काम शुरू करेंगे। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय शामिल हैं। सरकार के मुताबिक, रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करने पर उसके लगातार फोकस को दिखाता है। इसका उद्देश्य देश की विकास यात्रा में युवाओं की ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करना भी है। अक्टूबर 2022 से शुरू हुआ था रोजगार मेला प्रधानमंत्री ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला फेज शुरू किया था। तब PM ने कहा था- हमारा लक्ष्य देश के युवाओं को 2023 के आखिर तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देना था। लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित हुआ था, जिसमें सबसे ज्यादा 1 लाख जॉब लेटर बांटे गए थे। 11 लाख का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था। 19वां रोजगार मेला: PM ने कहा था- युवा देश की विकास यात्रा में शामिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 51 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी के लिए अपॉइंटमेंट लेटर दिए। इसमें चुने गए युवाओं को रेलवे, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, वित्तीय सेवा और उच्च शिक्षा समेत कई सरकारी विभागों में नौकरी मिली। देश के 47 शहरों में हुए 19वें रोजगार मेले में PM मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल हुए। उन्होंने युवाओं से बातचीत भी करेंगे।पढ़ें पूरी खबर…
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 










