Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों पर 708 करोड़ खर्च:501 एथलीट लेंगे हिस्सा, 310 खिलाड़ी पहली बार इस इवेंट में उतरेंगे

एशियन गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों की तैयारी पर 708 करोड़ रुपए खर्च किए गए। यह जानकारी खेल मंत्रालय ने मंगलवार को दी। मंत्रालय ने बताया कि यह राशि ट्रेनिंग, इक्विपमेंट्स, कोच की सैलरी में खर्च हुई है। एशियन गेम्स 19 सितंबर से जापान के आइची-नगोया में शुरू होंगे। भारत ने 36 खेलों में 501 एथलीट और 265 सपोर्ट स्टाफ का दल भेजा है।भारतीय दल में 267 पुरुष और 234 महिला एथलीट हैं। भारत के 310 खिलाड़ी पहली बार एशियन गेम्स में हिस्सा लेंगे। पिछले एशियन गेम्स में भारत ने 100 से ज्यादा मेडल जीते भारत ने 2022 में हुए हांगझोउ एशियन गेम्स में 106 मेडल जीते थे। इनमें 28 गोल्ड, 38 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज शामिल थे। टारगेट ओलिंपिक पोडियम स्कीम (TOPS) के CEO एनएस जौहल ने कहा कि भारतीय एथलीटों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जरूरी संसाधन मिले हैं। TOPS की शुरुआत 2014 में हुई थी। इसका मकसद ओलिंपिक, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे मल्टी स्पोर्ट्स इवेंट्स के लिए खिलाड़ियों को सपोर्ट देना था। इस स्कीम के तहत भारत सरकार टैलेंटेड खिलाड़ियों के जरूरी खर्च उठाती है। तैयारियों के लिए खर्च की गई 708 करोड़ रुपए की राशि में से करीब 98 करोड़ रुपए TOPS स्कीम के तहत खर्च किए गए। अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने का अनुभव दिलाने पर 251.4 करोड़ रुपए खर्च किए गए। घरेलू ट्रेनिंग पर 118.3 करोड़ रुपए खर्च हुए। तैयारियों के लिए नौ बैठकें हुईं जौहल ने बताया कि इस साल जनवरी से टारगेट एशियन गेम्स ग्रुप की नौ कोऑर्डिनेशन बैठकें हो चुकी हैं। खिलाड़ियों को बेहतर माहौल देने की कोशिश की गई। दल में स्पोर्ट्स साइंस स्टाफ पर जोर जौहल ने कहा कि TOPS ने दल में फिजियो, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों और डॉक्टरों की पर्याप्त मौजूदगी सुनिश्चित की है। उन्होंने कहा कि हर टीम में महिला सपोर्ट स्टाफ है। सपोर्ट स्टाफ में एक-तिहाई लोग स्पोर्ट्स साइंस से जुड़े हैं।”

Continue reading on the app

फॉर्मूला-1 खिलाड़ी के पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं:ब्रिटेन के लिंडब्लाड ने अब ड्राइविंग थ्योरी टेस्ट पास किया; प्रैक्टिस में कार क्रैश हुई थी

ब्रिटेन के फॉर्मूला-1 के खिलाड़ी अरविड लिंडब्लाड ने ड्राइविंग थ्योरी टेस्ट पास कर लिया है। वह अब फुल ड्राइविंग लाइसेंस पाने से एक कदम दूर हैं। 19 साल के रेसिंग बुल्स ड्राइवर ने इंस्टाग्राम पर रिजल्ट शेयर किया। लिंडब्लाड ने यह टेस्ट स्पेनिश ग्रां प्री की 14वीं रेस के बाद दिया। वह मैड्रिड से ब्रिटेन लौटे थे और रेस में नौवें स्थान पर रहे थे। रेस से कुछ दिन पहले मैड्रिड के मैड्रिंग सर्किट पर प्रैक्टिस के दौरान उनकी कार टर्न-13 पर क्रैश हो गई थी। अभी ब्रिटेन की सड़कों पर चलाने का फुल लाइसेंस नहीं मिला लिंडब्लाड ने टेस्ट के मल्टीपल चॉइस सेक्शन में 50 में से 46 अंक हासिल किए। वहीं हेजर्ड परसेप्शन सेक्शन में उन्हें 75 में से 52 अंक मिले। हालांकि उन्हें ब्रिटेन की सड़कों पर सामान्य कार चलाने के लिए अभी फुल लाइसेंस नहीं मिला है। मैड्रिड सर्किट पर हादसा हुआ था लिंडब्लाड ने मैड्रिड के मैड्रिंग सर्किट पर प्रैक्टिस के दौरान रेसिंग बुल्स कार को टर्न-13 पर टक्कर मार दी थी। हालांकि इस हादसे में उन्हें कोई चोट नहीं लगी थी। यह मैड्रिंग सर्किट की पहली एफ-1 रेस थी। मर्सिडीज ड्राइवर जॉर्ज रसेल ने इस पर कहा था- ‘यह सर्किट बहुत मुश्किल है। यहां कई तेज कॉर्नर हैं और बैरियर ट्रैक की ओर वापस आते हैं। इसलिए अगर कार बाहर जाती है, तो वह बैरियर से उसी एंगल पर नहीं टकराती, जिस दिशा में कार जा रही होती है।’ ----------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढें… जिम्बाब्वे के ब्रेंडन टेलर ने तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा:सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले क्रिकेटर बने; 22 साल 4 महीने का हुआ करियर जिम्बाब्वे के विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रेंडन टेलर ने मंगलवार को भारत के सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हरारे में पहला वनडे खेलने उतरे। इसके साथ ही वे सबसे लंबे समय तक वनडे खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games day 2 highlights: शूटिंग और MMA में मेडल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी में भी छाए भारतीय एथलीट

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने कुल 3 पदक जीते. इस तरह मेडल टैली में भारक के नाम कुल 6 पदक हो गए हैं. दूसरे भारत को निशानेबाजी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में पदक हासिल हुए. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग और कबड्डी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. Mon, 21 Sep 2026 21:01:13 +0530

  Videos
See all

CM Yogi vs Akhilesh Yadav | UP Election पर सियासत हाई, CM Yogi ने SP पर साधा निशाना ! Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T16:13:56+00:00

AAJTAK 2 | J&K VIDHANSABHA में धक्का-मुक्की, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नियमित करने की उठी मांग! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T16:10:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers