Responsive Scrollable Menu

Asian Games 22 September Schedule: एशियन गेम्स के चौथे दिन क्रिकेट फाइनल से शूटिंग तक, इन मुकाबलों पर रहेंगी नजरें

Asian Games 22 September Schedule: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए मंगलवार का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आइची-नागोया में होने वाले गेम्स के चौथे दिन भारतीय खिलाड़ी 16 खेलों में उतरेंगे। खास बात यह है कि महिला क्रिकेट का फाइनल समेत कई ऐसे मुकाबले हैं, जहां भारत की नजर मेडल पर होगी।

दिन की शुरुआत सुबह 5:30 बजे से होगी। सेपकटकरॉ में भारत की पुरुष टीम मलेशिया से भिड़ेगी। इसी समय सॉफ्ट टेनिस में आधार्या तिवारी और जय मीना भी अपने-अपने मुकाबले खेलेंगे। एस्पोर्ट्स में चिन्मय साहू और डेनियल पटेल eFootball के ग्रुप मुकाबले में उतरेंगे।

सुबह 6 बजे बैडमिंटन में भारत की महिला टीम जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल खेलेगी। इसके बाद 11:30 बजे पुरुष टीम भी जापान के सामने होगी। टेबल टेनिस में भारतीय महिला टीम थाईलैंड और पुरुष टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

भारत के लिए सबसे बड़ा मुकाबला महिला क्रिकेट का फाइनल होगा। सुबह 10:30 बजे भारत और श्रीलंका के बीच गोल्ड मेडल के लिए टक्कर होगी। दोनों टीमों के बीच मुकाबले पर पूरे देश की नजर रहेगी।

शूटिंग में भी मेडल की उम्मीद होगी। सुबह 6:15 बजे पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन में उतरेंगे। क्वालिफाई करने पर दोनों 8:25 बजे फाइनल खेलेंगे। स्कीट में भवतेघ सिंह गिल, मैराज अहमद खान, अनंतजीत सिंह नरूका, महेश्वरी चौहान, परिनाज ढालिवाल और राइजा ढिल्लों भी चुनौती पेश करेंगे।

कराटे में चेतन भट्ट पुरुषों के 84 किग्रा वर्ग के सेमीफाइनल में उतरेंगे। वहीं अलीशा महिलाओं के 55 किग्रा वर्ग में मुकाबला करेंगी। दोनों के आगे बढ़ने पर मेडल मुकाबले भी होंगे।

दोपहर बाद हॉकी में भारत का सामना श्रीलंका से शाम 3:30 बजे होगा। कबड्डी में सुबह 7:15 बजे भारत की पुरुष टीम दक्षिण कोरिया से भिड़ेगी।

बॉक्सिंग में साक्षी चौधरी और जादुमणि सिंह अपने-अपने राउंड ऑफ-32 मुकाबले खेलेंगे। तैराकी में आर्यन नेहरा 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल बी में उतरेंगे।

इसके अलावा घुड़सवारी, फेंसिंग, आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स और वुशु में भी भारतीय खिलाड़ी एक्शन में होंगे। वुशु में लांगलेंटोम्बी देवी हंजाबाम के पास फाइनल में मेडल जीतने का मौका होगा, जबकि रोशिबिना देवी और आर्यन अपने-अपने क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेलेंगे।

एशियन गेम्स का चौथा दिन 

तैराकी
सुबह 7:29 बजे - पुरुषों की 1500 मीटर फ़्रीस्टाइल फ़ाइनल B - आर्यन नेहरा

सुबह 8:05 बजे - पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले हीट्स - भारत (ऋषभ दास, आकाश मणि, बेनेडिक्टन रोहित, धनुष सुरेश)

दोपहर 2:55 बजे - पुरुषों की 4x100 मीटर मेडले रिले फ़ाइनल - भारत (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर) 

बैडमिंटन
सुबह 6 बजे - महिला टीम क्वार्टर फ़ाइनल - भारत बनाम जापान

सुबह 11:30 बजे - पुरुष टीम क्वार्टर फ़ाइनल - भारत बनाम जापान

बॉक्सिंग
सुबह 8:30 बजे से - महिलाओं का 51kg वर्ग, राउंड ऑफ़ 32 - साक्षी चौधरी बनाम आइरा विलेगास (फ़िलीपींस)

दोपहर 1:30 बजे से - पुरुषों का 55kg वर्ग, राउंड ऑफ़ 32 - जादुमणि सिंह मंडेन्गबाम बनाम चंद्र बहादुर थापा (नेपाल)

क्रिकेट
सुबह 10:30 बजे - महिलाओं का फाइनल - भारत बनाम श्रीलंका

घुड़सवारी
सुबह 5:45 बजे - इवेंटिंग टीम ड्रेसेज - फ़ुआद मिर्ज़ा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये

सुबह 5:45 बजे - इवेंटिंग इंडिविजुअल ड्रेसेज - फ़ुआद मिर्ज़ा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये

दोपहर 12:00 बजे - इवेंटिंग टीम जंपिंग - फ़ुआद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये

दोपहर 12:00 बजे - इवेंटिंग इंडिविजुअल जंपिंग - फुआद मिर्जा, अर्जन सिंह नागरा, आशीष लिमये

फेंसिंग
सुबह 6:30 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल व्यक्तिगत, पूल स्टेज - सचिन, हेमाश सिंह सनासम

सुबह 8:15 बजे से - महिलाओं की एपी व्यक्तिगत, पूल स्टेज - मितवा चौधरी, तनिष्का खत्री

सुबह 10 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल व्यक्तिगत, राउंड ऑफ़ 32 - सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सुबह 10:20 बजे से - महिलाओं की एपी व्यक्तिगत, राउंड ऑफ़ 32 - तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सुबह 11:20 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल व्यक्तिगत, राउंड ऑफ़ 16 - सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सुबह 11:20 बजे से - महिलाओं की एपी व्यक्तिगत, राउंड ऑफ़ 16 - तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 12 बजे से - महिलाओं की एपी व्यक्तिगत, क्वार्टर फ़ाइनल - तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 12 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल व्यक्तिगत, क्वार्टर फ़ाइनल - सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 1:50 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल व्यक्तिगत, सेमीफ़ाइनल - सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 2:30 बजे से - महिलाओं की एपी व्यक्तिगत, सेमीफ़ाइनल - तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 3:10 बजे से - पुरुषों की फ़ॉइल व्यक्तिगत, फ़ाइनल - सचिन, हेमाश सिंह सनासम (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 3:30 बजे से - महिलाओं की एपी व्यक्तिगत, फ़ाइनल - तनिष्का खत्री, मितवा चौधरी (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स
सुबह 8:30 बजे से - महिलाओं का क्वालिफिकेशन - प्रणति नायक

ई-स्पोर्ट्स
सुबह 5:30 बजे से - फ़ुटबॉल (ई-फ़ुटबॉल) ग्रुप F - चिन्मय साहू और डेनियल पटेल

हॉकी
दोपहर 3:30 बजे - पुरुषों का पूल B मैच - भारत बनाम श्रीलंका

कबड्डी
सुबह 7:15 बजे - पुरुषों का ग्रुप A - भारत बनाम रिपब्लिक ऑफ़ कोरिया

कराटे
सुबह 7:35 बजे - पुरुषों का कुमिते -84kg, सेमीफ़ाइनल - चेतन भट्ट

सुबह 7:50 बजे - पुरुषों का कुमिते -84kg, ब्रॉन्ज़ मेडल बाउट - चेतन भट्ट (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सुबह 8:52 बजे से - महिलाओं का कुमिते -55kg, राउंड ऑफ़ 16 - अलीशा बनाम कोक इस्त्री अगुंग सनिस्त्यारानी (इंडोनेशिया)

सुबह 10:04 बजे से - महिलाओं का कुमिते -55kg, क्वार्टरफ़ाइनल - अलीशा (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सुबह 10:40 बजे से - महिलाओं का कुमिते -55kg, सेमीफ़ाइनल - अलीशा (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सुबह 11:04 बजे से - महिलाओं का कुमिते -55kg, रेपेचेज राउंड - अलीशा (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 12:04 बजे से - महिलाओं का कुमिते -55kg, ब्रॉन्ज़ मेडल बाउट - अलीशा (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 12:40 बजे - पुरुषों का कुमिते -84kg, फ़ाइनल - चेतन भट्ट (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

दोपहर 12:52 बजे से - महिलाओं का कुमिते -55kg, फ़ाइनल - अलीशा (क्वालिफ़िकेशन पर निर्भर)

सेपकटकराव
सुबह 5:30 बजे - पुरुषों की रेगू टीम, ग्रुप B - भारत बनाम मलेशिया

शूटिंग
सुबह 6:15 बजे से - 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन - पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन

सुबह 6:30 बजे - स्कीट पुरुष व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फ़ाइनल (दूसरा दिन) - भवतेग सिंह गिल, मैराज अहमद खान, अनंत जीत सिंह नारुका

सुबह 6:30 बजे - स्कीट महिला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन और टीम फ़ाइनल (दूसरा दिन) - माहेश्वरी चौहान, परिनाज़ धालीवाल, राइज़ा ढिल्लों

सुबह 8:25 बजे से - 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फ़ाइनल - पार्थ माने और इलावेनिल वलारिवन (क्वालिफिकेशन पर निर्भर)

टेबल टेनिस
सुबह 6:30 बजे - महिला टीम, राउंड ऑफ़ 16 - भारत बनाम थाईलैंड

सुबह 9 बजे - पुरुष टीम, राउंड ऑफ़ 16 - भारत बनाम दक्षिण कोरिया

सॉफ्ट टेनिस
सुबह 5:30 बजे - महिला सिंगल्स ग्रुप D - आध्या तिवारी बनाम अलीशा ज़िग्लर (थाईलैंड)

सुबह 7 बजे - पुरुष सिंगल्स ग्रुप D - जय मीणा बनाम हुसैन अराइन (पाकिस्तान)

सुबह 9:30 बजे - पुरुष सिंगल्स ग्रुप C - आर्यन ठाकुर बनाम बोल्ड-एर्डेने अल्टांगेरेल (मंगोलिया)

सुबह 10:30 बजे - महिला सिंगल्स ग्रुप D - आध्या तिवारी बनाम कायनात शलवानी (पाकिस्तान)

दोपहर 12 बजे - पुरुष सिंगल्स ग्रुप C - आर्यन ठाकुर बनाम चेन पो-यी (चीनी ताइपे)

वुशु
सुबह 6:29 बजे से - महिला नानक्वान और नंदाओ फ़ाइनल (नानक्वान) - लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम

सुबह 11:59 बजे से - महिला नानक्वान और नंदाओ फ़ाइनल (नंदाओ) - लैंगलेनटोम्बी देवी हंजाबम

दोपहर 3:30 बजे से - महिला 60kg क्वार्टरफ़ाइनल - रोशिबिना देवी बनाम मैन सिन चू (मकाऊ, चीन)

शाम 4 बजे से - पुरुष 56kg क्वार्टरफ़ाइनल - आर्यन बनाम सैदुलो अब्दुरशितोव (उज़्बेकिस्तान)

Continue reading on the app

अल्लू अर्जुन की राका ने रिलीज से पहले रचा इतिहास, बना डाला गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की फिल्म राका ने रिलीज से पहले ही इतिहास रच दिया है। इस उपलब्धि पर फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें खूब बधाई दे रहे हैं।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games day 2 highlights: शूटिंग और MMA में मेडल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी में भी छाए भारतीय एथलीट

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने कुल 3 पदक जीते. इस तरह मेडल टैली में भारक के नाम कुल 6 पदक हो गए हैं. दूसरे भारत को निशानेबाजी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में पदक हासिल हुए. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग और कबड्डी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. Mon, 21 Sep 2026 21:01:13 +0530

  Videos
See all

यह टैक्स नहीं है और यह सिस्टम को बेहतर करने के लिए एक चार्ज है-Nirmala Sitharaman #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T16:39:30+00:00

Black And White With Anjana Om Kashyap: आक्रोश दबाने के लिए Shehbaz Munir की नई चाल? | Imran Khan #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T16:41:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers