Responsive Scrollable Menu

NEET PG 2026 re-exam: जयपुर के परीक्षा केंद्र पर तकनीकी खराबी के बाद हंगामा, अब दोबारा होगा एग्जाम

NEET PG 2026 re-exam: नीट पीजी-2026 (NEET PG-2026) की परीक्षा के दौरान जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर उस समय भारी अफरा-तफरी मच गई जब परीक्षार्थियों ने बार-बार कंप्यूटर बंद होने (शटडाउन) का गंभीर आरोप लगाया। अभ्यार्थियों के अनुसार, तकनीकी बाधाओं ने उनकी परीक्षा प्रक्रिया को बुरी तरह प्रभावित किया।

इस स्थिति पर संज्ञान लेते हुए नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने विद्यार्थियों को हुई असुविधा पर खेद प्रकट किया है और प्रभावित परीक्षार्थियों के लिए आगामी 5 सितंबर को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आधिकारिक ऐलान किया है।

दो घंटे में 10 बार बंद हुए सिस्टम, छात्रों का प्रदर्शन
यह तकनीकी व्यवधान जयपुर के सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन (ION Digital Zone) केंद्र पर सामने आया। परीक्षार्थियों की शिकायत थी कि परीक्षा के दौरान उनके कंप्यूटर सिस्टम बार-0बार (दो घंटे के भीतर लगभग 10 बार) बंद हो रहे थे। निर्धारित समयानुसार परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होनी थी, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण यह करीब 10 बजे शुरू हो पाई।

छात्रों का यह भी आरोप था कि सिस्टम दोबारा चालू होने के बाद भी स्क्रीन पर सवाल ठीक से लोड नहीं हो रहे थे और केंद्र का स्टाफ इन तकनीकी गड़बड़ियों का कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। परीक्षा समाप्त होने के बाद गुस्साए छात्रों ने सेंटर के बाहर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि प्रदर्शन जारी रखने पर उन्हें कार्रवाई की धमकी दी गई। बार-बार सिस्टम फेल होने से परीक्षा की गोपनीयता पर संदेह जताते हुए छात्रों ने इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है।

5 सितंबर को होगा री-एग्जाम, बोर्ड ने जारी की आधिकारिक सूचना
छात्रों की शिकायतों और हंगामे को देखते हुए, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट-पीजी 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा स्थित आयन डिजिटल जोन आईडीजी (ION Digital Zone IDG) के दो परीक्षा केंद्रों के प्रभावित उम्मीदवारों के लिए री-एग्जाम कराने का बड़ा निर्णय लिया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, एनबीईएमएस (NBEMS) ने स्वीकार किया कि आंतरिक बिजली आपूर्ति की समस्याओं के चलते केंद्र संख्या 41682 और 41683 पर परीक्षा सफलतापर्वक संपन्न नहीं हो सकी थी। बोर्ड ने इस असुविधा के लिए प्रभावित अभ्यर्थियों से माफी मांगी है।

तय कार्यक्रम के अनुसार, यह पुनर्परीक्षा 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3 बजे जयपुर में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र की विस्तृत जानकारी और संशोधित एडमिट कार्ड (Revised Admit Cards) जल्द ही अलग से जारी किए जाएंगे।

देश भर में क्या रहे नीट-पीजी 2026 के आंकड़े?
एनबीईएमएस के आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष देश भर के 1,111 केंद्रों पर नीट-पीजी 2026 की मुख्य परीक्षा 30 अगस्त को आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए कुल 273,096 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 265,980 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि लगभग 263,535 उम्मीदवारों ने अपनी परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की। जयपुर के सीतापुरा केंद्र के प्रभावित छात्रों के लिए अब बोर्ड ने री-एग्जाम का रास्ता साफ कर दिया है ताकि किसी भी योग्य छात्र का भविष्य संकट में न पड़े।

Continue reading on the app

NEET PG 2026 Re-Exam: जयपुर के दो केंद्रों पर बिजली गुल होने से प्रभावित छात्रों के लिए री-एग्जाम का ऐलान, 5 सितंबर को होगी परीक्षा

NEET PG 2026 Re-Exam: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट पीजी 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उन अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा (री-एग्जाम) कराने की आधिकारिक घोषणा कर दी है, जो जयपुर के दो केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर पाए थे। NBEMS द्वारा 30 अगस्त 2026 को जारी किए गए नोटिस के अनुसार, यह दोबारा परीक्षा आगामी 5 सितंबर 2026 (शनिवार) को दोपहर 3:00 बजे आयोजित की जाएगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह विशेष री-एग्जाम केवल उन्हीं अभ्यर्थियों के लिए है जो जयपुर के सीतापुरा स्थित iON Digital Zone (iDZ) केंद्रों (TC No. 41682 और 41683) पर तकनीकी खराबी या पावर फेलियर की वजह से परीक्षा से वंचित रह गए थे। परीक्षा आयोजित कराने वाली एजेंसी टीसीएस लिमिटेड (TCS Ltd.) की आंतरिक व्यवस्था में गड़बड़ी के कारण इन केंद्रों पर परीक्षा बाधित हुई थी, जिसके लिए बोर्ड ने प्रभावित छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

री-एग्जाम से जुड़ी मुख्य बातें और शेड्यूल
प्रभावित उम्मीदवारों की सुविधा के लिए NBEMS ने परीक्षा से जुड़ी सभी जरूरी तारीखों और विवरणों को साझा किया है:

  • परीक्षा की तिथि: 5 सितंबर 2026
  • दिन: शनिवार
  • समय: दोपहर 3:00 बजे
  • स्थान: जयपुर, राजस्थान
  • प्रभावित केंद्र: iON Digital Zone iDZ, सीतापुरा
  • केंद्र कोड (TC Nos.): 41682 और 41683
  • पात्रता: केवल वे अभ्यर्थी जो इन केंद्रों पर अपनी परीक्षा पूरी नहीं कर सके थे।

जल्द जारी होंगे संशोधित एडमिट कार्ड, वेन्यू की मिलेगी अलग से जानकारी
बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, इस दोबारा परीक्षा के लिए सटीक परीक्षा केंद्र (वेन्यू) की विस्तृत जानकारी छात्रों को अलग से सूचित की जाएगी। इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को इस री-एग्जाम में शामिल होना है, उनके लिए बोर्ड की तरफ से संशोधित एडमिट कार्ड (Revised Admit Card) भी जारी किए जाएंगे।

NBEMS ने प्रभावित सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे नए परीक्षा केंद्र और एडमिट कार्ड से जुड़े आधिकारिक निर्देशों के लिए बोर्ड की घोषणाओं का इंतजार करें और नियमित रूप से आधिकारिक पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

Continue reading on the app

  Sports

कैसे हुई एशियन गेम्स की शुरुआत, क्या थी इसमें भारत की भूमिका, 75 साल पहले दिल्ली में क्या हुआ था?

how asian games strated: 1951 के एशियन गेम्स के मुख्य आयोजकों में शामिल एंथनी डी मेलो ने 1959 में उस ऐतिहासिक दिन को याद करते हुए लिखा था कि भारतीय खेलों में उससे बड़ा क्षण कभी नहीं आया. उनके मुताबिक 4 मार्च 1951 का दिन भारत ही नहीं, बल्कि एशिया और पूरी दुनिया के खेल इतिहास के लिए ऐतिहासिक था, क्योंकि इसी दिन पहले एशियन गेम्स का उद्घाटन हुआ था. Mon, 21 Sep 2026 17:00:26 +0530

  Videos
See all

Datia RTO Officer Killed : RTO इंस्पेक्टर मीनाक्षी गोखले की हत्या #breakingnews #shortvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T11:46:29+00:00

Pakistan Airstrike Afghanistan LIVE: कुनार-पक्तिका में हमले, Taliban का करारा जवाब देने का ऐलान #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T11:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers