Responsive Scrollable Menu

Abhishek vs Yuvraj: गुरु से आगे निकला चेला? T20I में रन, शतक, छक्के... आंकड़े देख चौंक जाएंगे

Abhishek Sharma: भारतीय क्रिकेटर अभिषेक शर्मा इन दिनों जबरदस्त फॉर्म में हैं। क्रिकेट के फुर्तीले और रोमांच से भरे टी-20 फॉर्मेट में इन दिनों अभिषेक शर्मा का बल्ला जमकर बरस रहा है। गुरुवार रात उन्होंने महज 30 गेंदों में शतक ठोककर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक ठोक दिया। अभिषेक ने भारतीय दिग्गज क्रिकेटर रोहित शर्मा का 35 गेंद पर शतक लगाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। यही नहीं, अभिषेक ने अपना ही पुराना 37 बॉल पर शतक लगाने का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। 

अभिषेक की इस पारी के बाद एक बार फिर उनकी तुलना भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह से होने लगी है। इसकी वजह सिर्फ दोनों का आक्रामक बल्लेबाजी अंदाज नहीं है। युवराज सिंह अभिषेक के मेंटर रहे हैं और अभिषेक आज भी उन्हें अपना गुरु मानते हैं। मैदान पर अभिषेक की बल्लेबाजी में युवराज की आक्रामकता की झलक दिखाई देती है, लेकिन आंकड़ों में वह अपने गुरु से कई कदम आगे निकल चुके हैं।

युवराज को गुरु मानते हैं अभिषेक, मैदान पर भी दिखती है बॉन्डिंग
अभिषेक शर्मा के क्रिकेट सफर में युवराज सिंह की भूमिका काफी अहम रही है। दोनों के बीच गुरु-चेले जैसा रिश्ता है और अभिषेक कई मौकों पर युवराज को अपना गुरु बता चुके हैं। युवराज ने अभिषेक की बल्लेबाजी को निखारने में मदद की और उनके आक्रामक खेल को लेकर भी मार्गदर्शन दिया।

दोनों की बॉन्डिंग मैदान के बाहर भी नजर आती है। अभिषेक जब अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो युवराज उनकी तारीफ करते हैं। वहीं, जब अभिषेक का बल्ला नहीं चलता, तो युवराज की नाराजगी भी कई बार सामने आ चुकी है। यही वजह है कि दोनों के बीच का रिश्ता सिर्फ क्रिकेट की तकनीकी सलाह तक सीमित नहीं दिखाई देता। अब अभिषेक उसी आक्रामक अंदाज को आधुनिक टी20 क्रिकेट में अपनी शैली के साथ आगे बढ़ा रहे हैं।

अभिषेक शर्मा ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाया। 

58 मैच में युवराज के 1177 रन, अभिषेक ने 59 मैच में बनाए 1858 रन
युवराज सिंह ने 2007 से 2017 के बीच भारत के लिए 58 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 51 पारियों में 1177 रन बनाए। उनका सर्वोच्च स्कोर 77 रन रहा, जबकि बल्लेबाजी औसत 28.02 और स्ट्राइक रेट 136.38 का रहा। युवराज के नाम इस फॉर्मेट में कोई शतक नहीं था, लेकिन उन्होंने 8 अर्धशतक जरूर लगाए।

वहीं, अभिषेक शर्मा ने 2024 से अब तक 59 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में 58 पारियां खेलते हुए 1858 रन बना लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 135 रन है, जबकि बल्लेबाजी औसत 33.17 और स्ट्राइक रेट 194.55 का है। अभिषेक के नाम 3 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। यानी लगभग बराबर मुकाबले खेलने के बाद अभिषेक ने अपने गुरु युवराज से 681 रन ज्यादा बनाए हैं। इतना ही नहीं, अभिषेक ने युवराज के मुकाबले तीन शतक भी जड़े हैं, जबकि युवी के नाम इस फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं था।

छक्कों और चौकों में भी अभिषेक का जलवा
युवराज सिंह को लंबे-लंबे छक्के लगाने के लिए जाना जाता था। टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम 74 छक्के और 77 चौके दर्ज हैं। उनका आक्रामक अंदाज भारतीय क्रिकेट की पहचान बना। लेकिन अभिषेक शर्मा ने कम समय में ही छक्कों के मामले में अपने गुरु को पीछे छोड़ दिया है। अभिषेक ने अब तक 126 छक्के और 182 चौके लगाए हैं। इसका मतलब है कि अभिषेक ने युवराज की तुलना में 52 छक्के और 105 चौके ज्यादा लगाए हैं।

यह आंकड़ा बताता है कि अभिषेक की बल्लेबाजी में आक्रामकता किस स्तर की है। उनका स्ट्राइक रेट 194.55 है, जो युवराज के 136.38 के मुकाबले काफी अधिक है। हालांकि, दोनों अलग-अलग दौर में खेले हैं और टीम की जरूरतें, मैदान, विपक्षी टीमें तथा क्रिकेट का माहौल भी अलग रहा है। इसलिए आंकड़ों की तुलना को उसी संदर्भ में देखना जरूरी है।

औसत और शतकों में भी चेले का दबदबा
अभिषेक शर्मा ने न केवल ज्यादा रन बनाए हैं, बल्कि उनका बल्लेबाजी औसत भी युवराज से बेहतर है। युवराज का औसत 28.02 था, जबकि अभिषेक का औसत 33.17 है। अभिषेक ने 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, युवराज के नाम 8 अर्धशतक थे। इससे पता चलता है कि अभिषेक ने टी20 इंटरनेशनल में बड़ी पारियां खेलने की क्षमता भी दिखाई है। हालांकि, युवराज की पहचान केवल उनके आंकड़ों से नहीं होती। 2007 टी20 विश्व कप और 2011 वनडे विश्व कप में उनका योगदान भारतीय क्रिकेट के इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उनके अनुभव और बड़े मैचों में प्रदर्शन ने उन्हें एक अलग मुकाम दिया।

युवराज- अभिषेक की तुलना एक नजर में

आंकड़ा युवराज सिंह  अभिषेक शर्मा
अवधि 2007–2017 2024–अब तक
मैच 58 59
पारी 51   58
रन 1177  1858
सर्वश्रेष्ठ  77  135
औसत 28.02 33.17
स्ट्राइक रेट 136.38  194.55
शतक 0 3
अर्धशतक 8 12
चौके 77 182
छक्के 74 126

गुरु की सीख, चेले की अपनी पहचान
युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के क्रिकेट सफर में मार्गदर्शक की भूमिका निभाई है। अभिषेक की बल्लेबाजी में आक्रामकता, आत्मविश्वास और बड़े शॉट खेलने का अंदाज युवराज की याद दिलाता है। लेकिन अभिषेक की अपनी बल्लेबाजी शैली भी है, जो उन्हें आधुनिक टी20 क्रिकेट में अलग पहचान देती है।

आंकड़ों के लिहाज से अभिषेक कई मामलों में युवराज से आगे निकल चुके हैं। रन, शतक, चौके, छक्के और स्ट्राइक रेट। इन सभी में अभिषेक के आंकड़े बेहतर हैं। फिर भी गुरु और चेले की तुलना सिर्फ आंकड़ों तक सीमित नहीं है। युवराज ने भारतीय क्रिकेट को जो योगदान दिया, वह उनकी विरासत का हिस्सा है, जबकि अभिषेक अभी अपना सफर तय कर रहे हैं। गुरु ने जिस आक्रामक बल्लेबाजी की नींव रखी, चेला उसी अंदाज को नई रफ्तार दे रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अभिषेक शर्मा अपने करियर में किस मुकाम तक पहुंचते हैं।

Continue reading on the app

Gold Rate Today LIVE: सोना फिर होगा महंगा? | Gold Silver Price | Gold Market | Top News |

Gold Rate Today LIVE: सोना फिर होगा महंगा? | Gold Silver Price | Gold Market | Top News | #gold #goldrate #goldsilverlive दुनिया में बढ़ती राजनीतिक और आर्थिक अनिश्चितता के बीच यूरोपीय देश अपने सोने के भंडार को सुरक्षित ठिकानों के करीब लाने में जुटे हैं। अमेरिका और कनाडा में रखा करीब 313 टन सोना लंदन स्थानांतरित किया जा चुका है। नीदरलैंड भी बड़ी मात्रा में अपना सोना उत्तरी अमेरिका से वापस ला चुका है।विशेषज्ञ इसे किसी संभावित आर्थिक या भू-राजनीतिक संकट की तैयारी के तौर पर देख रहे हैं अमेरिका से GOLD के बड़े भंडार के शिफ्ट होने की खबर ने Global Economy और Gold Market को लेकर नई बहस छेड़ दी है। इस वीडियो में अर्थशास्त्री Dr Sharad Kohli Gold, Dollar, US Bonds और Global Economic Risk को विस्तार से समझा रहे हैं #GoldPrice #GoldRate #GoldPricePrediction #GoldMarket #GoldNews #SilverPrice #SilverMarket #MCXGold #MCXSilver #USFed #FederalReserve #FOMC #CPIData #PPIData #USInflation #GoldOutlook #SilverPricePrediction #BullionMarket #GoldInvestment #sharadkohli ----------------------------------------------------------------------------------------------------------------- news18 live | aaj ka taaja khabar | आज की ताजा खबर | up live news | news18 up live news | up news live | aaj ke taaja khabar | hindi hews | latest news | news in hindi | hindi samachar | hindi khabar | n18oc_uttar_pradesh Follow Every Breaking Story LIVE ???? Watch News18 LIVE 24x7: https://youtube.com/live/pVXYxHNwJo8 SUBSCRIBE to get the Latest News & Updates - http://bit.ly/News18UP News18 Mobile App - https://onelink.to/desc-youtube Follow Us on Social Media: Website: https://bit.ly/3auydBL Twitter: https://twitter.com/News18UP https://twitter.com/News18_UK Facebook: https://www.facebook.com/News18UP/ https://www.facebook.com/News18UK/ About Channel: News18 UP Uttarakhand is one of India's leading Hindi news channel and can be watched live on YouTube. News18 UP Uttarakhand news channel is a part of Network 18. Topics such as politics, education, health, environment, economy, business, sports, and entertainment are covered by this channel. The channel gives nationwide coverage. News18 UP Uttarakhand ,भारत का एक मात्र भरोसेमंद और लोकप्रिय न्यूज़ चैनल है। यह चैनल नेटवर्क १८ का हिस्सा है। यह चैनल उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड के सभी क्षेत्रीय खबरों के साथ साथ सरकार, राजनीति, पर्यावरण , खेल-कूद से जुड़ी राष्ट्रीय एवं अंतराष्ट्रीय खबरें प्रसारित करता है| news18 up live, aaj ki taaza khabar, news18 up uttarakhand live, uttar pradesh news, brics summit 2026, vande mataram row, delhi ncr train cancelled, punjab drug yatra, delhi brics security, bihar flood, sitapur flood, samastipur flood, bulandshahr ganga flood, mirzapur the movie, shoorveer song controversy

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 तेज गेंदबाज, 23 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

Most runs conceded 5 fast bowlers in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप पांच तेज गेंदबाजों की लिस्ट में वसीम अकरम, चमिंडा वास, वकार यूनिस लसिथ मलिंगा और शॉन पोलॉक शामिल हैं. यह आंकड़े किसी असफलता का नहीं, बल्कि इन गेंदबाजों के लंबे और सफल करियर का प्रमाण हैं. सैकड़ों मुकाबले खेलने और टीम के लिए लगातार ओवर फेंकने की वजह से इनके खाते में इतने रन दर्ज हुए, जबकि सभी ने सैकड़ों विकेट चटकाकर अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाईं. Fri, 18 Sep 2026 19:15:14 +0530

  Videos
See all

66 किलो सोने से सजा बप्पा का ऐसा भव्य श्रृंगार, देखते रह जाएंगे आप! Mumbai | Ganesh Utsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:06:12+00:00

IMD Red Alert: इतने राज्यों के लिए एक साथ रेड अलर्ट! | Heavy Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers