Responsive Scrollable Menu

India under-19: युवराज-सहवाग के बेटों ने मचाया धमाल, लेकिन इस ऑलराउंडर ने पलटा मैच; भारत U-19 ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराया

india u-19 vs australia u-19: भारतीय अंडर-19 टीम ने राजकोट में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम को हराकर 3 मैचों की यूथ वनडे सीरीज का आगाज जीत के साथ किया है। बारिश से प्रभावित पहले मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय दिग्गज राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों ने मैदान पर धमाल मचाया। 

बारिश के कारण मैच को 20-20 ओवर का कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाए। टीम की पारी को संभालने में ऑलराउंडर यशवर्धन चौहान की अहम भूमिका रही। उन्होंने 34 गेंदों पर 54 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 5 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

ऑलराउंडर यशवर्धन चौहान ने 54 रन की शानदारी पारी खेली, जिसकी बदौलत भारतीय टीम अच्छा स्कोर सेट कर पाई। (image credit- cricinfo) 

भारत एक समय 12वें ओवर में 88 रन पर 4 विकेट गंवा चुका था। इसके बाद यशवर्धन चौहान और अन्वय द्रविड़ ने पांचवें विकेट के लिए 69 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। अन्वय ने सिर्फ 18 गेंदों पर 38 रन ठोके। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनका स्ट्राइक रेट 211.11 का रहा।

वहीं, वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ने भी अपने पिता की तरह पारी की शुरुआत की। उन्होंने 26 गेंदों पर 28 रन बनाए और 5 चौके लगाए, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से ऑफ स्पिनर एली ब्रेन ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिए।

183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार शुरुआत की। उसके शीर्ष चार में से तीन बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा रन बनाए। कप्तान जैक कॉजनेक ने सिर्फ 27 गेंदों पर 55 रन की विस्फोटक पारी खेली। उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए।

ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 11 गेंदों में 24 रन चाहिए थे। कॉजनेक ने लगातार तीन गेंदों पर चौके जड़कर मैच को रोमांचक बना दिया। दूसरी बाउंड्री के साथ उन्होंने 25 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए।

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को 11 रन चाहिए थे। भारतीय तेज गेंदबाज मोहित उलवा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 3 रन दिए और भारत की जीत पक्की कर दी। यशवर्धन चौहान ने भी गेंद से कमाल दिखाया। उन्होंने हेडन बारबुलोविक को 40 और नील पटेल को 45 रन पर आउट किया। इस तरह भारत ने 7 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Continue reading on the app

Monsoon Tips: बारिश में बिस्तर से आने लगी बदबू? खिड़की खोलने से लेकर बेकिंग सोडा तक अपनाएं ये उपाय

सुल्तानपुर: बारिश के मौसम में बढ़ी नमी का असर घर के बिस्तर, गद्दे और तकियों पर भी पड़ता है. कई दिनों तक धूप न निकलने से इनमें नमी जमा होने लगती है, जिससे सीलन और बदबू की समस्या हो सकती है. कुछ आसान उपायों की मदद से गद्दे को सूखा और बदबू को कम रखा जा सकता है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026 Day-1: भारत का पहला मेडल होगा पक्का? ओपनिंग सेरेमनी समेत ऐसा रहेगा शेड्यूल

जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियन गेम्स का आयोजन हो रहा है, जिसके कुछ मुकाबले तो पहले ही शुरू हो चुके हैं लेकिन गेम्स की औपचारिक शुरुआत शनिवार को हो रही है. Fri, 18 Sep 2026 20:09:13 +0530

  Videos
See all

Uttarakhand Latest News : उत्तराखंड की बड़ी खबरें | Uttarakhand News | Breaking News | CM Dhami |BJP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:15:07+00:00

Anant Singh : JDU में घमासान, Anant Singh ने खोला Neeraj Kumar के खिलाफ मोर्चा | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:15:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers