Jwala Singh News18 India Jazba: मुझे कोई शिकायत नहीं... यशस्वी जायसवाल को लेकर ज्वाला सिंह का भावुक बयान, कहा-'एक उम्र के बाद सब अलग होते हैं'
यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह ने कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेटर से कोई शिकायत नहीं है. उन्हें गर्व है कि यशस्वी के कारण आज उन्हें हर जगह एक नई पहचान मिली है. न्यूज18 इंडिया के मंच से उन्होंने कहा कि बच्चे एक उम्र के बाद अलग रहना चाहते हैं और यशस्वी ने भी वही किया.
Oscars 2027: 'गोंधल' की ऑस्कर में एंट्री, 33 फिल्मों को पछाड़कर क्यों चुनी गई मराठी फिल्म? जानिए क्या है कहानी
Gondhal in Oscars 2027: भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। मराठी फिल्म 'गोंधल' को 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स यानी ऑस्कर 2027 में भारत की आधिकारिक एंट्री के तौर पर चुना गया है। फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की ओर से भेजा जाएगा। फिल्म फेडेरेशन ऑफ इंडिया (FFI) ने शुक्रवार को फिल्म के चयन की घोषणा की। 'गोंधल' को 33 फिल्मों की लिस्ट में से चुना गया है।
News Alert! Marathi film 'Gondhal' chosen as India's official entry to Oscars 2027: Film Federation of India pic.twitter.com/IoFrgst83G
— Press Trust of India (@PTI_News) September 18, 2026
इस फिल्म का निर्देशन संतोष डावखर ने किया है। यह फिल्म महाराष्ट्र की सांस्कृतिक परंपरा और ग्रामीण परिवेश को एक रोमांचक कहानी के साथ जोड़ती है।
महाराष्ट्र की पारंपरिक रस्म के बीच बुनी गई कहानी
'गोंधल' एक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी महाराष्ट्र में होने वाली पारंपरिक आधी रात को होने वाली एक धार्मिक रस्म ‘गोंधळ’ की कहानी को दिखाती है। करीब 117 मिनट लंबी इस मराठी फिल्म की कहानी और निर्देशन संतोष डावखर ने किया है।
फिल्म में इशिता देशमुख, किशोर कदम, योगेश सोहनी और निषाद भोइर अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कहानी ग्रामीण महाराष्ट्र में एक ही रात के दौरान घटने वाली घटनाओं के इर्द-गिर्द घूमती है।
प्यार, शादी और साजिश के बीच फंसती है सुमन की कहानी
फिल्म की कहानी सुमन (इशिता देशमुख) नाम की एक युवती पर केंद्रित है। बाहर से देखने पर उसकी शादी संपन्न परिवार के आनंद (योगेश) से सुखी दिखाई देती है, लेकिन सुमन अपनी जिंदगी से खुश नहीं है।
इसी दौरान उसकी मुलाकात गोंधली कलाकार साहेबा से होती है और दोनों के बीच रिश्ता बन जाता है। सुमन अपनी शादी से बाहर निकलने का फैसला करती है और इसके लिए एक खतरनाक योजना तैयार करती है। इस योजना में वह आनंद के जुनूनी चचेरे भाई को भी शामिल कर लेती है।
हालांकि, सुमन की बनाई योजना जल्द ही हत्या में बदल जाती है। इसके बाद कहानी प्यार, धोखे, चालबाजी और खुद को बचाने की जद्दोजहद के बीच आगे बढ़ती है।
ऑस्कर के लिए चुनी जाने वाली चौथी मराठी फिल्म
'गोंधल' ऑस्कर के लिए भारत की आधिकारिक एंट्री बनने वाली चौथी मराठी फिल्म है। इससे पहले मराठी सिनेमा की तीन फिल्में इस मुकाम तक पहुंच चुकी हैं।
श्वास (2005)
हरीशचंद्राची फैक्ट्री (2009)
कोर्ट (2015)
हालांकि, भारत अब तक बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का ऑस्कर नहीं जीत पाया है।
कब होगा ऑस्कर 2027 का आयोजन?
99वें Academy Awards का आयोजन 14 मार्च 2027 को हॉलीवुड के डॉल्बी थिएटर में किया जाएगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18
Haribhoomi







