Responsive Scrollable Menu

Kidney खराब होने के ये शुरुआती लक्षण, सूजन और पेशाब में बदलाव न करें नजरअंदाज

किडनी शरीर का सबसे जरुरी हिस्सा है। गौरतलब है कि किडनी हमारे खून को साफ रखती है, शरीर से हानिकारक तत्वों को बाहर निकालती और शरीर में पानी व तरल पदार्थों का बैलेंस बनाए रखती है।

लेकिन क्या आप जानते है कि किडनी से जुड़ी ज्यादातर बीमारियां 'साइलेंट' होती है। शुरुआती समय में इसके लक्षण नजर नहीं आते हैं। कई बार लोग इन लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं। समय रहते हुए शरीर के इन संकेतों को भी न भूलें। आइए आपको बताते हैं आखिर कौन से लक्षण हैं, जिन्हें देखकर तुरंत सतर्क रहना जरुरी है।

पेशाब के रंग में बदलाव

बार-बार रात के समय पेजाब जा रहे हैं, तो इसे जरा भी हल्के में न लें। वहीं, पेशाब का रंग गहरा होना, उसमें झाग आना या पेशाब करते समय जलन महसूस होती है, तो इसको सीधा इशारा है कि आपकी किडनी ठीक से अपना कार्य नहीं कर रही है।

शरीर के अंगों में बेवजह सूजन

यदि किडनी खून को सही से फिल्टर नहीं करेगी, तो शरीर में फालतू पानी और सोडियम जमा होने लगता है। जिसकी वजह से आपके पैरों, टखनों, हाथों और चेहरे पर सूजन दिखाई देती है। यदि आप सुबह सोकर उठने पर आपको अपनी आंखों के आसापास सूजन नजर आए, तो किडनी की समस्या हो सकती है।

थकान और कमजोरी होना

जब किडनी में गड़बड़ी होती है, तो शरीर से टॉक्सिन्स बाहर नहीं निकल पाते और खून में जमा होने लगते हैं। वैसे इन हानिकारक तत्वों के जमाव की वजह से व्यक्ति को हमेशा थकान और कमजोरी का एहसास होता रहता है।

भूख कम लगना और जी मिचलाना

शरीर में टॉक्सिंस जमा हो जाता है, तो इसका असर हमारे पाचन तंत्र पर भी पड़ता है। यदि आपकी भूख अचानक कम हो गई, तो उल्टी या जी मिचलाने की शिकायते है, फिर आपके मुंह का स्वाद भी फीका हो जाता है, तो यह संकेत है कि आपकी किडनी के अस्वस्थ होने का संकेत हो सकता है।

स्किन का रूखा होना और खुजली मचना

जब हानिकारक तत्व शरीर से बाहर नहीं निकल पाते, तो वे खून में ही इकट्ठे हो जाते है। इसका सीधा असर आपकी त्वचा पर दिखाई देता है। यह आपकी स्किन को ड्राई और खुजली व जलन की समस्या शुरु हो सकती है। कई बार इस वजह से त्वचा का रंग भी फीका दिखाई देता है।

किडनी को हमेशा स्वस्थ रखने के आसान उपाय

- खूब पानी पिएं: दिन भर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना किडनी को डिटॉक्स करने में सबसे अच्छा तरीका है।

- हेल्दी डाइट का सेवन करें: संतुलित आहार का सेवन करें। खाने में नमक की मात्रा कम रखें और प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी बनाएं।

- नियमित जांच करवाएं: ध्यान रहे कि समय-समय पर अपना ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर जरुर चेक करें, क्योंकि हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज किडनी रोगों के सबसे मुख्य कारण माना जाता है।

Continue reading on the app

सिंगरौली में कंचन ज्वेलर्स के यहाँ हुई डकैती का पुलिस ने 6 घंटे में किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सोना चांदी बरामद

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की पुलिस ने एक ज्वेलरी शॉप में हुई सनसनीखेज डकैती की घटना का मात्र 6 घंटे में खुलासा कर दिया है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपियों द्वारा लूटे गए सोने चांदी के जेवरात और कैश बरामद कर लिया है, इनके दो साथी अभी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस की 9 टीमें कर रहीं हैं।

सिंगरौली जिले के विन्ध्य नगर थाना क्षेत्र की बजरंग मार्केट जयंत में स्थित कंचन ज्वेलर्स के यहाँ कल गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पांच बदमाशों ने कट्टे और पिस्टल की नोक पर डकैती की एक बड़ी घटना को अंजाम दिया, विरोध करने पर बदमाशों ने यहाँ फायरिंग की, कट्टे की बट से मालिक अखिलेश कुमार वर्मा को चोट पहुंचाई और कर्मचारी राहुल पर गोली चला दी जिससे उसकी हथेली में गहरी चोट आई उसकी हड्डी टूट गई, बदमाश यहाँ से 300 ग्राम सोने के जेवर और 200 ग्राम चांदी के जेवर एवं करीब ढाई लाख रुपये कैश लूटकर भाग गए।

मात्र 6 घंटे में कंचन ज्वेलर्स डकैती केस का खुलासा 

डकैती की घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, एसपी षियाज़ के.एम. भी फ़ोर्स के साथ वहां पहुंचे , फोरेंस्क टीम बुलाई गई, पड़ताल में पूरी घटना शॉप में लगे सीसीटीवी में कैद मिली जिसे पुलिस ने जब्ती में लिया, डकैत संख्या में पांच थे , एक दुकान के बाहर खड़ा था और चार अन्दर लूटपाट कर रहे थे, फरियादी अखिलेश वर्मा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और फिर  टीमें , मुखबिर एक्टिव किये जिसके बाद पुलिस को मात्र 6 घंटे में तीन आरोपियों को पकड़ने में सफलता मिल गई।

एमपी पुलिस ने ली यूपी, छत्तीसगढ़ और झारखंड पुलिस की मदद    

रीवा आईजी गौरव राजपूत  सिंगरौली पहुंचे उन्होंने जिले की पुलिस को शाबासी दी और मीडिया से बात की, उनके साथ डीआईजी हेमंत सिंह चौहान और एसपी षियाज़ के.एम. भी थे। आईजी ने बताया कि बदमाशों की चुनौती को पुलिस ने उसी तरह लिया एसपी ने तुरंत एक्शन लेते हुए 7 टीमों का गठन किया और अलग अलग दिशाओं में भेजा, साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस , छत्तीसगढ़ पुलिस और झारखंड पुलिस को भी सूचना दी क्योंकि नजदीकी प्रदेश होने के कारण बदमाश वहां भाग सकते थे।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पीछा कर पकड़े दो बदमाश 

मुखबिर ने पुलिस की एक टीम को एक अपाचे बाइक पर दो बदमाशों के देखे जाने की सूचना दी , पुलिस उनके पीछे लग गई  कुछ देर बाद बदमाशों की बाइक फिसल गई और वे गिर गए पुलिस टीम ने दौड़कर उन्हें दबोच लिया और उनसे जब पूछताछ की तो उन्होंने घटना करना स्वीकार किया , इन्होने अपन नाम अनुराग चन्द्रवंशी निवासी झारखंड और लकी पासवान निवासी झारखंड बताये इनकी बताई टिप्स के आधार पर सोनभद्र (यूपी) जिले की पुलिस को एक्टिव किया गया।

एक बदमाश का यूपी की सोनभद्र पुलिस ने किया शोर्ट एनकाउन्टर  

मध्य प्रदेश की सिंगरौली पुलिस की सूचना पर सोनभद्र पुलिस ने बदमाश रोशन की घेराबंदी की और बदमाश उनके निशाने पर आ गया पुलिस ने उसे एक शार्ट एनकाउन्टर में पकड़ लिया और सिंगरौली पुलिस को सौंप दिया , पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से 200 ग्राम सोने के जेवर, 20 5 ग्राम चांदी के जेवर और लूटे गए कैश में से करीब 1 लाख रुपये जब्त कर लिए।  आईजी ने बताया अन्य फरार आरोपियों की तलाश के लिए 9 टीमें काम कर रही हैं जल्दी ही उनकी भी गिरफ़्तारी की जाएगी और लूटा गया शेष माल भी बरामद किया जायेगा, आईजी ने इस घटना को बहुत कम समय में ट्रेस करने पर सिंगरौली एसपी की टीम की तारीफ की लेकिन कुछ पिछली अनसुलझी लूट , डकैती, चोरी की घटनाओं के सवाल को बल की कमी कहकर टाल गए।

राघवेन्द्र सिंह गहरवार की रिपोर्ट 

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के बेटे ने 211.11 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, आर्यवीर सहवाग ने भी अंडर 19 डेब्यू पर खेली तूफानी पारी

Anvay Dravid and Aaryavir Sehwag shine: राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग ने इंडिया अंडर-19 के लिए डेब्यू करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. आर्यवीर ने ओपनर के रूप में आक्रामक शुरुआत दी, जबकि अन्वय ने नंबर छह पर उतरकर तूफानी पारी खेली. दोनों युवा सितारों की इस बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को पहले यूथ वनडे में सात रन से हरा दिया. Fri, 18 Sep 2026 18:36:01 +0530

  Videos
See all

UP Election News: UP चुनाव की 10 बड़ी खबरें | 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! | UP Politics |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:14:33+00:00

Apple Store Viral Video : Apple Store पहुंचा युवक, iPhone खरीदने की वजह सुनकर रह जाएंगे हैरान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers