Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स की सेमीफाइनल टीमें कंफर्म, भारत सहित इन टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें कब-किसके बीच होगा मुकाबला

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट के मुकाबलों की शुरुआत हो चुकी है. 18 सितंबर को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टरफाइनल मैच में जापान को धूल चटाकर सेमीफाइनल में एंट्री की. पिछली बार की गोल्ड मेडलिस्ट टीम इंडिया से इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद रहने वाली है. इस टूर्नामेंट को अपनी सभी चार सेमीफाइनलिस्ट टीमें मिल गई हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि सेमीफाइनल में कब, किस टीम का किससे सामना होगा और फैंस के लिए गुडन्यूज ये है कि उन्हें एक बार फिर भारत-पाकिस्तान मैच देखने को मिल सकता है.

कौन सी 4 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं?

एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता में सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो गई हैं. भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका ने अंतिम-4 में जगह बनाई है. भारत ने क्वार्टरफाइनल में मेजबान जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया. जापान को भारत ने सिर्फ 57 रन पर समेट दिया, जिसके बाद शेफाली वर्मा के नाबाद 40 रन की मदद से टीम ने 5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. वहीं, पाकिस्तान ने थाईलैंड को 3 विकेट से हराया, जबकि श्रीलंका ने मलेशिया को 86 रन से मात दी. बांग्लादेश और चीन के बीच क्वार्टरफाइनल बारिश के कारण रद्द हो गया, जिसके बाद बेहतर सीडिंग के आधार पर बांग्लादेश सेमीफाइनल में पहुंचा.

सेमीफाइनल का शेड्यूल है ऐसा

एशियन गेम्स 2026 की महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दोनों सेमीफाइनल 20 सितंबर को निसिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जाएंगे. आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार पहला सेमीफाइनल सुबह 9 बजे जापान समय और दूसरा दोपहर 2 बजे है, यानी भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे और 10:30 बजे. पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा. तो वहीं, दूसरा सेमीफाइनल बांग्लादेश और भारत के बीच खेला जाएगा.

तारीख सेमीफाइनल मुकाबला समय (IST) स्थान
20 सितंबर 2026 सेमीफाइनल-1 पाकिस्तान/ vs श्रीलंका सुबह 5:30 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन
20 सितंबर 2026 सेमीफाइनल-2 बांग्लादेश vs भारत सुबह 10:30 बजे कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निसिन

ऐसी हैं चारों टीमें

भारतीय महिला टीम: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर, श्रेयंका पाटिल

श्रीलंका महिला टीम: इमेशा दुलानी, चमारी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, संजना कविंदी, हंसिमा करुणारत्ने, हासिनी परेरा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, रश्मिका सेवंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपेज, मिताली अयोध्या, काव्या कविंदी, चामुदी प्रबोदा, कौशानी नुथ्यांगना

बांग्लादेश महिला टीम: दिलारा अख्तर, जुएरिया फिरदौस, शोभना मोस्तरी, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोर्ना अख्तर, शर्मिन अख्तर, फाहिमा खातून, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, सुल्ताना खातून, मारुफा अख्तर, सरमिन सुल्ताना, शंजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना

पाकिस्तान महिला टीम: मुनीबा अली (विकेटकीपर), शावाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, तुबा हसन, एयमान फातिमा, उम्म-ए-हानी, नशरा संधू, तस्मिया रुबाब, हुम्ना बिलाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर

ये भी पढ़ें: ब्रोमांस देखा क्या! वैभव सूर्यवंशी ने ऐसे संवारे अभिषेक शर्मा के बाल, फिर ली सेल्फी, वायरल वीडियो पर फैंस लुटा रहे प्यार

Continue reading on the app

4 साल से 22 साल के बेटे के साथ अवैध संबंध बना रही थी मां, पुलिस ने बेटे को भेजा जेल,

मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला सामने आया है. 46 साल की एक मां पर आरोप है कि वह अपने 22 साल के बेटे के साथ यौन संबंध बनाती थी. मां ने पुलिस की पूछताछ में इस बात को कबूल कर लिया है. उसने बताया कि जब उसका बेटा 18 साल का हुआ, उसके बाद से लगातार वह उसके साथ संबंध बना रही थी. अवैध संबंध चार साल से जारी हैं. पुलिस ने मां और बेटे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. बता दें, घटना अमेरिका के फ्लोरिडा शहर की है. 

पुलिस के अनुसार, महिला ने पूछताछ में बताया कि दोनों ने कम से कम 100 बार तो अवैध संबंध बनाए ही होंगे. उसके पति को इसकी जानकारी नहीं थी. 

मामला फ्लोरिडा के लेकलैंड के घरेलू विवाद के सामने आया. पुलिस ने बताया कि क्रिस्टिना क्लेमेन्स ने पुलिस को फोन किया और अपने बेटे शेन क्लेमेन्स पर मारपीट का आरोप लगाया. पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी शेन को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उससे पूछताछ की. पूछताछ में शेन ने कहा कि वह अभी 22 साल का है और 18 साल की उम्र से वह अपनी मां के साथ यौन संबंध बना रहा था. पुलिस को इस बात पर यकीन नहीं हुआ. पुलिस ने दावे की दोबारा पुष्टि की. 

पति को दोनों के बीच संबंधों का शक था

जांच के दौरान, पुलिस ने क्रिस्टिना के पति से भी पूछताछ की. उन्होंने अधिकारियों को बताया कि उन्हें इस बारे में कोई भी जानकारी नहीं थी. हालांकि, उन्हें कई बार शक हुआ है, क्योंकि मां और बेटे एक साथ मास्टर बेडरूम में अक्सर समय बिताते थे. कभी-कभी तो दोनों कमरे का दरवाजा भी बंद कर लेते थे. 

बेटा मारपीट के आरोप में हिरासत में

शेन पर मां के साथ अवैध यौन संबंध बनाने के साथ-साथ घरेलू हिंसा का भी अतिरिक्त आरोप है. वह फिलहाल हिरासत में है और उसके लिए जमानत तय नहीं की गई है. क्रिस्टिना पर अनाचार के साथ-साथ घरेलू मारपीट करने और खुले रूप से व्याभिचार करने का आरोप तय किया गया है. पुलिस ने उसे 6,250 डॉलर के मुचलके पर रिहा कर दिया है. पुलिस ने मां-बेटे के कथित यौन संबंधों को गैर-कानूनी बताया है.  

 

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 तेज गेंदबाज, 23 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

Most runs conceded 5 fast bowlers in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप पांच तेज गेंदबाजों की लिस्ट में वसीम अकरम, चमिंडा वास, वकार यूनिस लसिथ मलिंगा और शॉन पोलॉक शामिल हैं. यह आंकड़े किसी असफलता का नहीं, बल्कि इन गेंदबाजों के लंबे और सफल करियर का प्रमाण हैं. सैकड़ों मुकाबले खेलने और टीम के लिए लगातार ओवर फेंकने की वजह से इनके खाते में इतने रन दर्ज हुए, जबकि सभी ने सैकड़ों विकेट चटकाकर अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाईं. Fri, 18 Sep 2026 19:15:14 +0530

  Videos
See all

66 किलो सोने से सजा बप्पा का ऐसा भव्य श्रृंगार, देखते रह जाएंगे आप! Mumbai | Ganesh Utsav #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:06:12+00:00

IMD Red Alert: इतने राज्यों के लिए एक साथ रेड अलर्ट! | Heavy Rain Alert | Monsoon #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:15:36+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers