Responsive Scrollable Menu

एलिफ एराल्प:शरणार्थी की बेटी बन पाएंगी बर्लिन की मुख्यमंत्री? [ Migrant Child to Berlin Leader?]

बर्लिन के राज्य चुनाव से कुछ दिन पहले, एलिफ एराल्प की वामपंथी पार्टी डी लिंके दो प्रमुख सर्वेक्षणों में मामूली बढ़त से आगे है. उनका कंजर्वेटिव पार्टी सीडीयू के साथ बर्लिन की सत्ता को लेकर मुकाबला कड़ा है. लेकिन उनकी पार्टी पर यहूदी-विरोधी बयानों को लेकर आरोप भी लग रहे हैं. Days before Berlin holds state elections, Elif Eralp’s Left Party is narrowly ahead in two major polls — setting up a close race with the conservative CDU for control of the German capital. But as her party faces allegations over antisemitic rhetoric, Eralp must prove if she can tame some of the more radical voices within her party. #dwhindi #dwhindinews #dwnews #dwgermanpolitics #DReel

Continue reading on the app

Vibe X Review: कुणाल खेमू की वाइब को ऑडियंस ने नकारा, मांग की रिफंड की, दर्शक बोले- 'कोई मत देखना जाना'

Vibe X Review: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की बतौर डायरेक्टर दूसरी फिल्म रिलीज हो चुकी है. जिसका नाम वाइब है. उन्होंने 'मडगांव एक्सप्रेस' से बॉलीवुड में डायरेक्टर के तौर पर अपनी नई शुरुआत की थी. इस फिल्म ने बॉक्स पर काफी ठीक प्रदर्शन किया था. लेकिन उनकी फिल्म वाइब (Vibe) बॉक्स ऑफिस पर ऐसा कुछ करती हुई नहीं दिखाई दे रही है. इस फिल्म का ना केवल उन्होंने डायरेक्शन का काम संभाला है बल्कि खुद भी इसमें एक्टिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में उनके साथ प्रीति जिंटा (Preity Zinta) भी हैं. फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म देखकर लोगों का इस पर क्या कहना है. 

कुणाल खेमू की वाइब को ऑडियंस ने नकारा

एक शख्स ने कहा, 'वाइब मूवी बहुत ही घटिया है, प्रीति जिंटा कभी अच्छी एक्टिंग नहीं करती हैं. उन्हें क्रिकेट टीम ही खरीदना चाहिए.' वहीं, दूसरे ने फिल्म देखकर कहा, 'इस मूवी को कोई मत देखना, बिल्कुल बेकार फिल्म है, पैसा बेकार है और मैं तो कहता हूं कि मुझे मेरा पैसा रिफंड कर दें. इसके साथ ही तीसरे ने फिल्म का रिव्यू देते हुए कहा, 'ये एकदम बकवास मूवी है. इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि इसमें गोलमाल वाला एक और एक्टर भी था जिसका मुझे नाम भी याद नहीं है.'

30 मिनट बाद फिल्म का गिरा स्तर

एक यूजर ने एक्टर कुणाल खेमू की तारीफ की है. उन्होंने लिखा 'वाइब में कुणाल खेमू जबरदस्त फॉर्म में हैं. हालांकि सारे मजाक उतने असरदार नहीं हैं, लेकिन अजीबोगरीब स्थितियों के प्रति उनकी लगन और कमिटमेंट को देखना बहुत मजेदार है!'. वहीं, सिनेहब ने वाइब को लेकर लिखा कि शुरुआत के 20 मिनट में अच्छे थे लेकिन बाद फिल्म कहानी बेकार होती चली गई है. 'मैंने वाइब देखी,  'शुरुआती 20 मिनट में मुझे लगा कि #Madgaonexpress के बाद #KunalKhemu की एक और ज़बरदस्त एंटरटेनिंग फ़िल्म देखने को मिलेगी... लेकिन 30 मिनट के बाद फ़िल्म का स्तर इतना गिर गया कि यह उनकी अब तक की सबसे खराब फ़िल्म बन गई. सच कहूं तो, दूसरे हाफ़ में कुछ भी हो रहा था ना तो डायलॉग्स पर कोई कंट्रोल था और ना ही स्क्रीनप्ले पर, बहुत ही खराब फ़िल्म है.'

 

 

बॉक्स ऑफिस पर होगी मुश्किल?

वहीं, राशिद सिद्दीकी नाम के एक्स यूजर ने फिल्म को लेकर अपना रिव्यू दिया कि पहला हाफ अच्छा है लेकिन दूसरा हाफ खिंचा हुआ है. उन्होंने लिखा,  'पहला हाफ मज़ेदार है, लेकिन दूसरा हाफ खिंचा हुआ और क्लाइमैक्स निराशाजनक है, जिससे पूरा अनुभव खराब हो जाता है. कुणाल और स्पर्श की केमिस्ट्री फिल्म की खासियत है, लेकिन कमज़ोर अंजाम की वजह से #Vibe एक अच्छा मौका चूक गई. बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है!'

कुणाल खेमू की हुई तारीफ

अपना बॉलीवुड नाम के एक एक्स हैंडल से वाइब को लेकर रिव्यू लिखा, ' #VIBE के लिए शुरुआती रिएक्शन बहुत अच्छे लग रहे हैं. कुछ रिएक्शन में कहा गया है कि इसमें 2000 के दशक की बॉलीवुड कॉमेडी फ़िल्मों जैसा एहसास है, हल्की-फुल्की, सीधी-सादी और मुख्य रूप से हंसाने के लिए बनी. पहले 'मडगांव एक्सप्रेस' और अब 'वाइब'. डायरेक्टर के तौर पर कुणाल खेमू ने ज़बरदस्त निरंतरता दिखाई है.'

ये भी पढ़ें: 1000 लड़कियों को पढ़ाएंगे धुरंधर एक्टर, रणबीर और आलिया ने भी लिया ये बड़ा संकल्प

Continue reading on the app

  Sports

Jwala Singh News18 India Jazba: मुझे कोई शिकायत नहीं... यशस्वी जायसवाल को लेकर ज्वाला सिंह का भावुक बयान, कहा-'एक उम्र के बाद सब अलग होते हैं'

यशस्वी जायसवाल के कोच ज्वाला सिंह ने कहा कि उन्हें भारतीय क्रिकेटर से कोई शिकायत नहीं है. उन्हें गर्व है कि यशस्वी के कारण आज उन्हें हर जगह एक नई पहचान मिली है. न्यूज18 इंडिया के मंच से उन्होंने कहा कि बच्चे एक उम्र के बाद अलग रहना चाहते हैं और यशस्वी ने भी वही किया. Fri, 18 Sep 2026 17:38:07 +0530

  Videos
See all

Houthi Vs Pakistan : क्या हूती बनाम पाक की जंग होगी? | Middle East Conflict #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:15:29+00:00

China enters Saudi Houthi War : हूती-सऊदी युद्ध में चीन की एंट्री! | Iran | Houthis | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:15:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers