Dehradun Weather Update: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, गढ़ी कैंट में काले बादल
Dehradun Weather Update: आज देहरादून में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं और गढ़ी कैंट में भी काले बादलों ने आसमान को घेर लिया है. मौसम सुहावना होने के साथ बारिश और गरज-चमक की संभावना भी बनी हुई है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान देहरादून समेत कुछ इलाकों में गरज के साथ बारिश और आकाशीय बिजली की संभावना जताई है. अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो-
मासूम बच्चे की क्या हालत कर दी! गंभीर की एक जिद की वजह से बैंच पर बैठे रहे वैभव सूर्यवंशी, वायरल वीडियो में नहीं छिपा पाए मायूसी
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी की मायूसी और उदासी छिप नहीं पाई, भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के अंतिम यानी तीसरे मुकाबले में कैमरों ने 15 साल के मासूम बच्चे की उस हालत को कैप्चर किया, जिसे वैभव सूर्यवंशी का कोई भी फैन देखना नहीं चाहेगा. क्रिकेट की पिच पर छक्के-चौकों के जरिए हवाओं से बात करने वाले मासूम बच्चे की इस हालत के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. इन सभी वीडियो में वो हंसता हुआ और प्यारा सा चेहरा गायब है, जो इस छोटे इंडियन क्रिकेटर का अक्सर रहता है.
भारत ने अफगानिस्तान से 3 टी20 मैच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले. वैभव सूर्यवंशी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अपनी पिछली सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड अपने नाम किया. इसके बाद अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें पहले और दूसरे टी20 मैच की प्लेइंग-11 से बाहर रखा, जो इंडियन क्रिकेट फैंस के साथ-साथ वैभव के चाहने वालों के भी निराशाजनक था.
???????????? & ???????????????????????? ???????????????????????????????????????????? ????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 17, 2026
Vaibhav Suryavanshi looked visibly upset, sitting alone with his head down in the dugout during the 3rd T20I.
When Morne Morkel came over, he quietly moved away. ????
He doesn’t look happy with the way things were going. ???? pic.twitter.com/2hKGKEzq0B
तीनों मैचों में बैंच पर बैठे रहे वैभव सूर्यवंशी
हालांकि वैभव सूर्यवंशी की तीसरे टी20 मैच में खेलने की उम्मीद तब जग गई , जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने तीसरे टी20 मैच में जीत के बाद सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने के बाद कहा था कि, वो तीसरे टी20 में उन खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं जो अब तक दो मैचों में नहीं खेले और बैंच पर बैठे रहे. लेकिन ऐसा हुआ जरूर पर वैभव सूर्यवंशी के साथ नहीं हुआ.
वैभव को तीसरे टी20 मैच से भी बाहर रखा गया. वो अंतिम मुकाबले में भी बैंच पर बैठे रहे और अपने साथी खिलाड़ियों को पानी पिलाते रहे. वहीं यश ठाकुर को हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर ने मौका दिया. इसके बाद से वैभव सूर्यवंशी के कई वीडियो सामने आए, जिनमें वो काफी ज्यादा उदास और मायूस दिखाई दिए.
Vaibhav Sooryavanshi looked genuinely SAD during the 3rd T20I vs Afghanistan ????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 17, 2026
India had already sealed the series, so this felt like the perfect opportunity to give the young star a game… but it didn’t happen. ????
He’ll have to wait a little longer.???? pic.twitter.com/KEhrLLyevS
वैभव सूर्यवंशी का ये वीडियो देख फैंस का टूटा दिल
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले गए तीसरे टी20 मैच के बाद जब चैपियन की ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया के खिलाड़ी खड़े होने वाले थे. उससे पहले का वैभव सूर्यवंशी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से देखते ही देखते वायरल हो रहा है. इस में वैभव सूर्यवंशी जमीन पर बैठकर चैपियन होर्डिंग के पास है, वो हाथ से बोर्ड को पिट रहे हैं, उनके चेहरे पर और आंखों में साफ तौप पर मायूसी देखी जा सकती है. उनके इस वीडियो से उनके फैंस भी निराश और मायूस नजर आ रहे हैं.
VAIBHAV LOVING AFGHANISTAN ❤️????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 17, 2026
Vaibhav Suryavanshi was spotted clicking pictures with the Afghanistan Cricket logo. ????
Just before this, Shreyas Iyer had invited Afghanistan captain Ibrahim Zadran to join India during the trophy celebration.
THIS SERIES IS SOMETHING MORE THAN… pic.twitter.com/jvUndE46KC
क्या गौतम गंभीर की इस जिद से नहीं मिला वैभव को खेलने का मौका
भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मैच में 127 रनों से हराया. इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए. उनसे पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में वैभव को नहीं खिलाने के बारे में सवाल पूछा गया. तो गौतम गंभीर ने जवाब में कहा कि, 'उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वो क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वो हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है. जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा. इंडियन क्रिकेट का यही तो तरीका है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है. चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के आपको अपने मौके का इंतजार करना ही पड़ता है'.
???? Gautam Gambhir on not playing Vaibhav Sooryavanshi:
— Indian Cricket Ministry (@Tejashyyyyyy) September 18, 2026
Vaibhav has to wait for his opportunity. We know the kind of talent he has and what he can do, but we wanted to go with the World Cup-winning combination.
It was a tough decision to drop Sanju Samson for the England series… pic.twitter.com/QVtz5nUhkg
गौतम गंभीर के इस बयान से साफ है कि, पहले टीम में जो आएगा वहीं खेलगा फिर चाहें उनकी उम्र कुछ ही हो. ऐसे में उन्होंने वैभव और उनके फैंस को साफ संकेत दे दिया है कि, वैभव को अब खेलने के लंबा इंतजार करना होगा. क्योंकि अब तक संजू सैमसन ने भी 2 अर्धशतक लगाकर अच्छा प्रदर्शन कर दिया है. वैभव ने भारत के लिए अब तक 6 टी20 मैचों में 2 अर्धशतकों के साथ 193 रन बनाए हैं.
ये भी पढ़ें : 'क्रिकेट ऐसे ही चलता है...', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










.jpg)
