Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 18 सितंबर चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग की अमेरिका यात्रा से पहले, तिब्बत समर्थक एक संगठन ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से पंचेन लामा की रिहाई का मुद्दा उठाने और दलाई लामा के साथ सार्थक बातचीत फिर शुरू करने के लिए चीन पर दबाव बनाने का आग्रह किया है। ‘इंटरनेशनल कैंपेन फॉर तिब्बत’ (आईसीटी) ने यहां एक बयान में कहा कि तिब्बत को लेकर अमेरिका की नीति ‘तिब्बतन पॉलिसी एक्ट, 2002’ और ‘रिजॉल्व तिब्बत एक्ट, 2024’ से निर्देशित होती है। आईसीटी की अध्यक्ष तेनचो ग्यात्सो ने कहा कि इन दोनों कानूनों में कहा गया है कि तिब्बत-चीन विवाद का समाधान बिना किसी पूर्व शर्त के सार्थक बातचीत के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए और ये कानून अमेरिका सरकार को चीनी अधिकारियों और दलाई लामा या उनके प्रतिनिधियों के बीच बातचीत को बढ़ावा देने का निर्देश भी देते हैं।
ग्यात्सो ने कहा, ‘‘इसलिए राष्ट्रपति ट्रंप को इस नीति को कायम रखना चाहिए और शी के साथ अपनी बैठक का इस्तेमाल चीन और तिब्बत के बीच बातचीत फिर शुरू कराने के लिए दबाव बनाने में करना चाहिए। यह ऐसे समय में और भी जरूरी है जब चीन का नया तथाकथित ‘जातीय एकता एवं प्रगति कानून’ तिब्बती पहचान की बुनियाद के लिए खतरा पैदा कर रहा है।’’ आईसीटी ने ट्रंप से 11वें पंचेन लामा की रिहाई का मुद्दा भी उठाने को कहा। दलाई लामा ने 14 मई 1995 को उन्हें पंचेन लामा के रूप में मान्यता दी थी और इसके तीन दिन बाद वह लापता हो गए थे।
आईसीटी ने कई अन्य मानवाधिकार संगठनों के साथ मिलकर चीन सरकार से उसके मानवाधिकार रिकॉर्ड में सुधार के लिए तत्काल ऐसे कदम उठाने की अपील भी की जिनकी पुष्टि की जा सके। कुल 29 मानवाधिकार संगठनों ने राष्ट्रपति शी को लिखे एक खुले पत्र में कहा, ‘‘तिब्बती, उइगर और अन्य समुदाय अब भी आपकी सरकार के ऐसी अत्याचारी गतिविधियों का सामना कर रहे हैं जिनका मकसद उनकी संस्कृति, पहचान और को मिटाना है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और निष्पक्ष सुनवाई के उनके अधिकारों का भी उल्लंघन हो रहा है।’’ संगठनों ने शी से दलाई लामा के प्रतिनिधियों और केंद्रीय तिब्बती प्रशासन के साथ सार्थक एवं बिना शर्त बातचीत फिर शुरू करने का भी आग्रह किया।
इन संगठनों ने केंद्रीय तिब्बती प्रशासन को तिब्बती लोगों का एकमात्र वैध लोकतांत्रिक प्रतिनिधि बताया। उन्होंने 11वें पंचेन लामा गेधुन चोएक्यी न्यिमा और अन्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई की भी मांग की। संगठनों ने कहा कि यदि पंचेन लामा को रिहा नहीं किया जाता तो अमेरिकी अधिकारियों को उनसे स्वतंत्र रूप से मिलने की अनुमति दी जानी चाहिए।
दीपोत्सव कार्यक्रम में आग की चपेट में आया 12 साल का बच्चा, अस्पताल में चल रहा इलाज
उज्जैन के रामघाट पर गुरुवार को पीएम मोदी को जन्मदिन के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी के साथ यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। लगभग 26000 वॉलिंटियर्स नदी के किनारे बनाए गए अलग-अलग सेक्टर में दीपक जलाने के लिए मौजूद थे। यहीं मौजूद एक 12 वर्षीय बटुक बुरी तरह से झुलस गया है।
जानकारी के मुताबिक मयंक दवे अपने गुरुकुल के बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचा था। यहां दीपक की लौ से उसकी धोती में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई। उसके हाथ पैर झुलस गए हैं। बच्चे को इलाज के लिए चरक अस्पताल भेजा गया। यहां परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।
बुरी तरह झुलसा बच्चा
जानकारी के मुताबिक मयंक पांड्याखेड़ी स्थित अपने मणिमहेश गुरुकुल से अपने 30 साथियों के साथ दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आया था। मयंक ने बताया कि उन्हें यहां पर दीपक जलाने के लिए लाया गया था। शाम 4 से 5 के बीच उन्हें दीपक जलाने का तरीका बताया गया। इस हादसे में बच्चे का एक पैर 6 इंच तक झुलस गया है। हाथ और हथेली भी आग की चपेट में आई है।
परिजनों ने लगाए आरोप
मयंक के झुलसने के बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तब उसके परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनों का कहना है कि बच्चे को कार्यक्रम में ले जाने से पहले उनकी अनुमति नहीं ले गई थी। वहीं जब इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टर करीब 2 घंटे के बाद पहुंचे। वहीं बच्चे के पिता का कहना है कि वो पंडित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में सरकार उनकी मदद करे। उन्होंने बच्चे को बेहतर इलाज देने की गुजारिश की। इस मामले की जानकारी जब कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को लगी तो उन्होंने चरक अस्पताल प्रबंधन को बच्चों के उपचार के संबंध में जरूरी निर्देश दिए है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News







