Responsive Scrollable Menu

Electric Car चलाते हैं, तो इन 5 बातों का रखें ध्यान; बड़े खर्च से बचे रहेंगे

Electric Car की मेंटेनेंस पेट्रोल-डीजल कारों से अलग होती है. इसमें इंजन ऑयल और स्पार्क प्लग जैसे कई पार्ट्स नहीं होते, लेकिन बैटरी, टायर, ब्रेक, कूलिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर की देखभाल बेहद जरूरी है. छोटी-छोटी लापरवाही आपकी EV की रेंज और बैटरी लाइफ पर असर डाल सकती है. जानिए महीने में कौन से चेकअप करने चाहिए और किन गलतियों से इलेक्ट्रिक कार को नुकसान हो सकता है.

Continue reading on the app

पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है सुप्त विरासन, कमर दर्द और थकान से मिलेगा आराम, मन होगा शांत

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। योग में कुछ आसन ऐसे होते हैं, जो शारीरिक मुद्रा (पोश्चर) को सुधारने के साथ-साथ मन को भी गहरी शांति प्रदान करते हैं। सुप्त वीरासन उन्हीं विशेष आसनों में से एक है। नियमित रूप से इस आसन का अभ्यास करने से रीढ़ की हड्डी और कूल्हों का लचीलापन बढ़ता है, साथ ही जांघों की मांसपेशियों में खिंचाव (स्ट्रैच) भी आता है।

सुप्त विरासन दो शब्दों से मिलकर बना है - सुप्त का अर्थ है लेटा या सोया हुआ और विरासन का अर्थ है वीर या योद्धा की मुद्रा में बैठना। इस आसन में विरासन में बैठकर पीछे की ओर लेटा जाता है, जिससे शरीर को एक गहरा स्ट्रेच और पूर्ण विश्राम का अनुभव होता है।

यह न सिर्फ पाचन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि थके हुए पैरों को आराम, कमर दर्द से राहत और मन को गहरी शांति प्रदान करता है।

आयुष मंत्रालय ने सुप्त वीरासन को महत्वपूर्ण योगासन बताया है, जिसे सामान्य बोलचाल या कुछ क्षेत्रीय ग्रंथावलियों में सुप्त वज्रासन से मिलता-जुलता या इसका ही एक रूप माना जाता है। यह आसन शरीर को नई ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करने के लिए एक बेहतरीन पुनर्स्थापनात्मक अभ्यास है।

यह पेट की मांसपेशियों को भी स्ट्रेच करता है, जिससे पाचन शक्ति दुरुस्त होती है और कब्ज आदि में राहत मिलती है। साथ ही, यह छाती व हृदय केंद्र (अनाहत चक्र) को खोलता है, जिससे गहरी सांस लेने में मदद मिलती है और मानसिक तनाव व अवसाद कम होता है। लंबे समय तक खड़े रहने या पैदल चलने/साइकिल चलाने के बाद पैरों की थकान को तुरंत दूर करने में यह बेहद प्रभावी है।

इस योगासन को करने का सबसे अच्छा समय दोपहर के भोजन या रात के खाने के 15-20 मिनट बाद है। यह पाचन क्रिया को सुचारू बनाने में भी सहायक होता है। अगर आप इसे करने में सहज महसूस करते हैं, तो इसे अवश्य करें।

यदि कोई व्यक्ति घुटनों, टखनों या पीठ के निचले हिस्से (कमर) में गंभीर दर्द या चोट से ग्रसित है, तो वह इस आसन को करने से बचें। वहीं, गर्भवती महिलाओं को इस आसन को करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

Para Shooter Mona Agarwal: पेरिस में ब्रॉन्ज, अब चांगवोन में सिल्वर-गोल्ड... मोना ने 2028 पैरालंपिक के लिए पक्का किया टिकट

Para Shooter Mona Agarwal Wins Medal in Changwon: भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित पैरा वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्टैंडिंग इवेंट में सिल्वर और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. इसके साथ ही वह 2028 पैरालंपिक का कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं. 2021 में करियर शुरू करने वाली मोना ने पेरिस 2024 में कांस्य जीता था. जयपुर के कोच योगेश शेखावत के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखने वाली मोना का अगला लक्ष्य अब पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है. Fri, 18 Sep 2026 14:07:21 +0530

  Videos
See all

Houthi Weapon Power: हूतियों की असली सैन्य ताकत! | Drone | Yemen Houthis | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:44+00:00

News18 India Jazba 2026 | Jazba News18 India में शामिल हुए Shivam dubey | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:16:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers