Responsive Scrollable Menu

दीपोत्सव कार्यक्रम में आग की चपेट में आया 12 साल का बच्चा, अस्पताल में चल रहा इलाज

उज्जैन के रामघाट पर गुरुवार को पीएम मोदी को जन्मदिन के अवसर पर दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी के साथ यहां वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया गया। लगभग 26000 वॉलिंटियर्स नदी के किनारे बनाए गए अलग-अलग सेक्टर में दीपक जलाने के लिए मौजूद थे। यहीं मौजूद एक 12 वर्षीय बटुक बुरी तरह से झुलस गया है।

जानकारी के मुताबिक मयंक दवे अपने गुरुकुल के बच्चों के साथ कार्यक्रम में पहुंचा था। यहां दीपक की लौ से उसकी धोती में अचानक आग लग गई। वहां मौजूद लोगों ने आग बुझाई। उसके हाथ पैर झुलस गए हैं। बच्चे को इलाज के लिए चरक अस्पताल भेजा गया। यहां परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया है।

बुरी तरह झुलसा बच्चा

जानकारी के मुताबिक मयंक पांड्याखेड़ी स्थित अपने मणिमहेश गुरुकुल से अपने 30 साथियों के साथ दीपोत्सव में शामिल होने के लिए आया था। मयंक ने बताया कि उन्हें यहां पर दीपक जलाने के लिए लाया गया था। शाम 4 से 5 के बीच उन्हें दीपक जलाने का तरीका बताया गया। इस हादसे में बच्चे का एक पैर 6 इंच तक झुलस गया है। हाथ और हथेली भी आग की चपेट में आई है।

परिजनों ने लगाए आरोप

मयंक के झुलसने के बाद जब उसे अस्पताल पहुंचाया गया। तब उसके परिजन भी वहां पहुंचे। परिजनों का कहना है कि बच्चे को कार्यक्रम में ले जाने से पहले उनकी अनुमति नहीं ले गई थी। वहीं जब इलाज के लिए बच्चे को अस्पताल में लाया गया तो डॉक्टर करीब 2 घंटे के बाद पहुंचे। वहीं बच्चे के पिता का कहना है कि वो पंडित हैं और आर्थिक रूप से कमजोर हैं। ऐसे में सरकार उनकी मदद करे। उन्होंने बच्चे को बेहतर इलाज देने की गुजारिश की। इस मामले की जानकारी जब कलेक्टर रौशन कुमार सिंह को लगी तो उन्होंने चरक अस्पताल प्रबंधन को बच्चों के उपचार के संबंध में जरूरी निर्देश दिए है।

Continue reading on the app

Apple Store की लाइन छोड़ो! सिर्फ 10 मिनट में घर पहुंचेगा iPhone 18 Pro, ₹7,000 तक की छूट; जानें कैसे

iPhone 18 Pro Quick Delivery: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में बिक्री शुरू हो चुकी है। नए iPhone को खरीदने के लिए जहां Apple Store के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं, वहीं अब ग्राहक घर बैठे भी इन फोन को ऑर्डर कर सकते हैं। Blinkit और Zepto जैसे क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max उपलब्ध हैं।

इन प्लेटफॉर्म की खासियत यह है कि ग्राहकों को तेज डिलीवरी का विकल्प मिलता है। कुछ इलाकों में ऑर्डर के बाद फोन कुछ ही मिनटों में डिलीवर किया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक डिलीवरी टाइम आपके इलाके, स्टॉक और उपलब्ध डिलीवरी स्लॉट पर निर्भर करेगा।

Apple Store की लंबी लाइन से मिलेगी राहत
iPhone 18 Pro Series की पहली सेल को लेकर Apple Stores के बाहर काफी भीड़ देखने को मिली है। ऐसे में जो ग्राहक घंटों लाइन में खड़े नहीं होना चाहते, उनके लिए क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म एक विकल्प बनकर सामने आए हैं। Blinkit और Zepto पर अपने इलाके में फोन उपलब्ध होने पर ग्राहक ऐप के जरिए सीधे ऑर्डर कर सकते हैं। इसके लिए Apple Store जाने की जरूरत नहीं होगी।

₹7,000 तक का डिस्काउंट कैसे मिलेगा?
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max पर Blinkit और Zepto की ओर से बैंक ऑफर भी दिए जा रहे हैं। Blinkit पर चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Credit Cards से भुगतान करने पर ₹7,000 तक का कैशबैक मिल सकता है। वहीं, Zepto पर भी चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Credit Cards के जरिए भुगतान करने पर ₹7,000 तक का इंस्टेंट डिस्काउंट उपलब्ध है। ध्यान रखें कि बैंक ऑफर की पात्रता, डिस्काउंट की राशि और लागू शर्तें कार्ड और प्लेटफॉर्म के हिसाब से अलग हो सकती हैं।

ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro और Pro Max की आज पहली सेल: बैंक कार्ड से मिलेगा ₹8,000 तक डिस्काउंट, जानें कीमत-ऑफर्स

ऐसे करें iPhone 18 Pro ऑर्डर
अगर आपके इलाके में iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max उपलब्ध है, तो इसे क्विक-कॉमर्स ऐप से आसानी से ऑर्डर किया जा सकता है।

  • स्टेप 1: अपने फोन में Blinkit या Zepto ऐप खोलें।
  • स्टेप 2: सर्च बॉक्स में iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max लिखकर सर्च करें।
  • स्टेप 3: उपलब्ध मॉडल, स्टोरेज और कलर में से अपनी पसंद का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 4: पेमेंट पेज पर जाकर देखें कि आपके बैंक कार्ड पर कोई ऑफर उपलब्ध है या नहीं।
  • स्टेप 5: पात्र कार्ड से भुगतान करें और ऑर्डर कन्फर्म करें।
  • स्टेप 6: इसके बाद ऐप में दिए गए डिलीवरी टाइम के अनुसार फोन आपके पते पर पहुंच जाएगा।

iPhone 18 Pro की कीमत
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 है। इसके स्टोरेज वेरिएंट की कीमतें इस प्रकार हैं:

  • 256GB: ₹1,64,900
  • 512GB: ₹1,89,900
  • 1TB: ₹2,39,900
  • 2TB: ₹3,14,900

iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है।

  • 256GB: ₹1,79,900
  • 512GB: ₹2,04,900
  • 1TB: ₹2,54,900
  • 2TB: ₹3,29,900

दोनों फोन Burgundy Red, Glacier, Silver और Black कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं। हालांकि, क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर किसी खास कलर या स्टोरेज वेरिएंट का स्टॉक आपके इलाके के हिसाब से अलग हो सकता है।

10 मिनट की डिलीवरी हर जगह मिलेगी?
यह बात ध्यान रखना जरूरी है कि 10 मिनट की डिलीवरी सभी जगह या हर ऑर्डर पर जरूरी नहीं है। क्विक डिलीवरी आपके पिनकोड, नजदीकी स्टोर/डार्क स्टोर में उपलब्ध स्टॉक और उस समय की डिलीवरी क्षमता पर निर्भर करेगी। इसलिए ऑर्डर करने से पहले ऐप पर अपने इलाके के लिए दिख रहा वास्तविक डिलीवरी टाइम जरूर चेक करें। इसी तरह ₹7,000 तक के बैंक ऑफर की पात्रता और शर्तें भी पेमेंट से पहले देख लें।

Continue reading on the app

  Sports

Para Shooter Mona Agarwal: पेरिस में ब्रॉन्ज, अब चांगवोन में सिल्वर-गोल्ड... मोना ने 2028 पैरालंपिक के लिए पक्का किया टिकट

Para Shooter Mona Agarwal Wins Medal in Changwon: भारतीय पैरा शूटर मोना अग्रवाल ने दक्षिण कोरिया के चांगवोन में आयोजित पैरा वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में 10 मीटर एयर राइफल SH1 स्टैंडिंग इवेंट में सिल्वर और टीम इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है. इसके साथ ही वह 2028 पैरालंपिक का कोटा हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बन गई हैं. 2021 में करियर शुरू करने वाली मोना ने पेरिस 2024 में कांस्य जीता था. जयपुर के कोच योगेश शेखावत के मार्गदर्शन में खेल की बारीकियां सीखने वाली मोना का अगला लक्ष्य अब पैरालंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है. Fri, 18 Sep 2026 14:07:21 +0530

  Videos
See all

Houthi Weapon Power: हूतियों की असली सैन्य ताकत! | Drone | Yemen Houthis | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:44+00:00

News18 India Jazba 2026 | Jazba News18 India में शामिल हुए Shivam dubey | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:16:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers