Responsive Scrollable Menu

जमीं पर 5 लाख दीपों का सैलाब, आसमान में ड्रोनों का कमाल, देवास में यूं हुआ ‘वंदे मातरम’ का शंखनाद

मध्य प्रदेश के देवास जिले में एक अद्भुत दृश्य देखने को मिला, जहां क्षिप्रा तट और शहर का पूरा परिसर लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत देवास में एक साथ 5 लाख से अधिक मिट्टी के दीपक जलाकर एक नया रिकॉर्ड कायम किया गया।

आसमान में बनी पीएम मोदी की आकृति

इस भव्य आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण आसमान में हुआ हाई-टेक ड्रोन शो रहा। करीब 250 ड्रोन के बेहतरीन तालमेल से रात के अंधेरे में आकाश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशाल पोर्ट्रेट बनाया गया। रोशनी से बनी इस अद्भुत आकृति को देखकर मौके पर मौजूद हजारों लोग रोमांचित हो उठे और पूरा परिसर भारत माता के जयकारों से गूंज उठा।

दीपों से उकेरा गया ‘वंदे मातरम’

क्षिप्रा नदी के पावन तट पर स्वयंसेवकों और आम नागरिकों ने मिलकर लाखों दीप प्रज्वलित किए। इस दौरान दीयों को इस तरह क्रमबद्ध तरीके से सजाया गया था कि ऊपर से देखने पर विशाल अक्षरों में ‘वंदे मातरम’ लिखा हुआ साफ नजर आ रहा था। दीपों की इस कतार ने पूरे इलाके को अलौकिक और देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

जनभागीदारी से रोशन हुए घाट

कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ आम जनता और विभिन्न सामाजिक संगठनों का बहुत बड़ा योगदान रहा। शाम ढलते ही घाटों पर दीये सजाने और उन्हें प्रज्वलित करने के लिए युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरे क्षेत्र में पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

 

 

 

Continue reading on the app

पीएम मोदी के जन्मदिन पर विदिशा में दीपोत्सव, दीपों से लिखा प्रधानमंत्री का नाम, 21 हजार दीपकों से जगमगाए 39 वार्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश में भी सेवा संकल्प अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत हर जिले में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विदिशा में भी इस अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन में सेवा, संकल्प और आस्था का संगम दिखाई दिया। यहां बेतवा नदी के किनारे 11 हजार दीपकों से पीएम मोदी का नाम लिखा गया। नदी किनारे मौजूद बाढ़ वाले गणेश मंदिर में ये कार्यक्रम हुआ। इसके अलावा शहर के 39 वार्डों में 21 हजार दीपक जलाए गए।

दीपकों से लिखा पीएम का नाम

शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर में दीपकों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा गया।इस दौरान भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद थे। पूरे मंदिर में दीपक से सजावट की गई थी। इस सजावट के बाद पूरे मंदिर की छटा देखने लायक थी।

39 वार्डों में 21 हजार दीपक

सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत विदिशा के 39 वार्डों में 21 हजार दीपक जलाए गए। अलग-अलग स्थान पर हुए इस आयोजन के तहत जनकल्याण, सेवा और संकल्प का संदेश दिया गया। इस दौरान विधायक मुकेश टंडन, कलेक्टर अंशुल गुप्ता, पुलिस अधीक्षक रोहित कासवानी, भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे।

नुक्कड़ नाटक का आयोजन

दीपोत्सव के इस कार्यक्रम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की प्रार्थना की है। साथ ही नशे के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया गया। लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।

लाभार्थियों तक पहुंचेगी योजनाएं

इस मौके पर विधायक मुकेश टंडन ने बताया की सेवा संकल्प अभियान के तहत केंद्र और मध्य प्रदेश सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें सभी जन कल्याणकारी योजनाएं शामिल होंगी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री के शासन के 25 साल पूरे होने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री के पद तक उन्होंने बिना विश्राम किए देश की सेवा की है। आज दीप जलाकर भगवान गणेश से उनके उत्तम स्वास्थ्य और लगातार देशसेवा की प्रार्थना की है।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हिमांशु -रुद्रांक्ष की बंदूक से निकली गोली ने दिलाए 2 और मेडल, शूटिंग में भारत का जलवा

भारत के हिमांशु ढिल्लन और रुद्रांक्ष पाटिल ने पुरुषों के 10 मीटर एयर राइफल इंडिविजुअल इवेंट का सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया है. Mon, 21 Sep 2026 09:54:26 +0530

  Videos
See all

Hanuman Ansh Team Met Nitin Nabin: 'हनुमान अंश' की टीम ने नितिन नवीन से की मुलाकात, सामने आई Video #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:13:38+00:00

Iran-US War: ईरान ने मार गिराए 22 अमेरिकी सैनिक? | Iran-US War | Trump | US Army | Iran News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T04:16:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers