Responsive Scrollable Menu

दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, वारदात से पहले आरोपियों ने साथ पी थी शराब

Delhi Crime: बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. इस जघन्य वारदात को चार लड़कों ने अंजाम दिया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं.

पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन इसका खुलासा रविवार सुबह तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने कुशक रोड के पास एक खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में शव को देखा. कुत्तों और जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के कारण शव की हालत बेहद खराब थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रात भर चले तलाशी अभियान के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.पकड़े गए आरोपियों में 19 वर्षीय शिवम गणेश और 16 व 17 साल के तीन नाबालिग शामिल हैं.

ये भी पढे़ं: गुडगांव के बाद दिल्ली में हिट एंड रन, आरके पुरम में कार ने 21 वर्षीय बाइकर को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटी बाइक, FIR दर्ज

खौफनाक साजिश और दरिंदगी की इंतहा

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता अपने परिवार की मदद के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी और उनसे अलग रह रही थी. उसकी आरोपियों में से एक 17 वर्षीय लड़के से पहले से जान-पहचान थी. शुक्रवार रात जब वह उस लड़के से मिलने गई, तो उसने सबसे पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने इस घिनौनी हरकत की शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी, तो घबराए आरोपी ने अपने तीन अन्य दोस्तों को मौके पर बुला लिया. शराब के नशे में धुत इन लड़कों ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद वे उसे एक खेत में ले गए, जहां उन्होंने चाकू से उस पर कई वार किए और मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पत्तों और कीचड़ के नीचे छिपाने की कोशिश की और मौके से भाग निकले. मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है और शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए हैं.

पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

शुरुआत में शव की शिनाख्त करना जांचकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था, क्योंकि शव तेजी से सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. एसीपी लोकेश्वरन आर और एसीपी रविंदर अहलावत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला. इसी दौरान अपराध के समय इलाके में एक संदिग्ध टेम्पो घूमता हुआ नजर आया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और फुटेज के विश्लेषण के जरिए टेम्पो का सुराग खोज निकाला, जो स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में मिला. टेम्पो चालक से पूछताछ में पता चला कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई अक्सर उस गाड़ी को चलाता है. इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया. जांच टीम ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दोनों चाकू और आरोपियों के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.  

ये भी पढे़ं: Breaking News Today Live Updates: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव की वोटिंग, 1.51 लाख से अधिक वोटर तय करेंगे प्रतिनिधि

 

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs JPN W Asian Games: सिर्फ 30 गेंद में जीती भारतीय महिला टीम, जापान को आठ विकेट से हराया

IND W vs JPN W Asian Games: सिर्फ 30 गेंद में जीती भारतीय महिला टीम, जापान को आठ विकेट से हराया Fri, 18 Sep 2026 12:28:26 +0530

  Videos
See all

LIVE | Mamata Banerjee | TMC : ममता की पार्टी को मिला नया नाम और ‘Football Player’ चुनाव चिन्ह! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:47+00:00

Houthi Weapon Power: हूतियों की असली सैन्य ताकत! | Drone | Yemen Houthis | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers