दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, वारदात से पहले आरोपियों ने साथ पी थी शराब
Delhi Crime: बाहरी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक 16 वर्षीय किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. इस जघन्य वारदात को चार लड़कों ने अंजाम दिया है, जिनमें से तीन नाबालिग हैं.
पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार रात की है, लेकिन इसका खुलासा रविवार सुबह तब हुआ जब स्थानीय लोगों ने कुशक रोड के पास एक खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में शव को देखा. कुत्तों और जंगली जानवरों द्वारा नोचे जाने के कारण शव की हालत बेहद खराब थी. सूचना मिलते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए रात भर चले तलाशी अभियान के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.पकड़े गए आरोपियों में 19 वर्षीय शिवम गणेश और 16 व 17 साल के तीन नाबालिग शामिल हैं.
खौफनाक साजिश और दरिंदगी की इंतहा
पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि पीड़िता अपने परिवार की मदद के लिए नौकरी की तलाश कर रही थी और उनसे अलग रह रही थी. उसकी आरोपियों में से एक 17 वर्षीय लड़के से पहले से जान-पहचान थी. शुक्रवार रात जब वह उस लड़के से मिलने गई, तो उसने सबसे पहले किशोरी के साथ दुष्कर्म किया. जब पीड़िता ने इस घिनौनी हरकत की शिकायत पुलिस से करने की धमकी दी, तो घबराए आरोपी ने अपने तीन अन्य दोस्तों को मौके पर बुला लिया. शराब के नशे में धुत इन लड़कों ने लड़की को बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद वे उसे एक खेत में ले गए, जहां उन्होंने चाकू से उस पर कई वार किए और मौत के घाट उतार दिया. हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पत्तों और कीचड़ के नीचे छिपाने की कोशिश की और मौके से भाग निकले. मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है और शरीर पर चाकू के कई गहरे घाव पाए गए हैं.
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
शुरुआत में शव की शिनाख्त करना जांचकर्ताओं के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था, क्योंकि शव तेजी से सड़ चुका था और चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था. एसीपी लोकेश्वरन आर और एसीपी रविंदर अहलावत के नेतृत्व में गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला. इसी दौरान अपराध के समय इलाके में एक संदिग्ध टेम्पो घूमता हुआ नजर आया. पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ और फुटेज के विश्लेषण के जरिए टेम्पो का सुराग खोज निकाला, जो स्वरूप नगर की खड्डा कॉलोनी में मिला. टेम्पो चालक से पूछताछ में पता चला कि उसका 17 वर्षीय छोटा भाई अक्सर उस गाड़ी को चलाता है. इसी अहम सुराग के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को दबोच लिया. जांच टीम ने वारदात में इस्तेमाल किए गए दोनों चाकू और आरोपियों के कपड़े भी बरामद कर लिए हैं, जिसके बाद आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.
Box Office Collection: 200 करोड़ के पार 'मिर्जापुर', 'हनुमान अंश' ने 42वें दिन भी छापे सबसे ज्यादा नोट, जानें कलेक्शन
Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. एक तरफ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) है, तो दूसरी ओर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) है. दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन कमाई के मामले में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही हैं. खास बात ये है कि एक फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के दम पर आगे बढ़ी, जबकि दूसरी ने अपनी फ्रेंचाइजी के चलते सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की.
‘हनुमान अंश’ बनी सबसे बड़ी सरप्राइज हिट
नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी. शुरुआती दिनों में फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, और ये दो हफ्ते में ही सिनेमाघरों से हटन की कगार में पहुंच गई थी, लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा ने इसकी किस्मत बदल दी. महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.
हनुमान अंश ने 41वें दिन कितनी कमाई की?
हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. ये फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में भी सबसे ज्यादा कमाई कर रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 42वें दिन (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42) 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, बढ़ती लोकप्रियता के बाद ये फिल्म दुनियाभर में भी रिलीज की गई और वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग, शबाना आजमी का बर्थडे आज
'मिर्जापुर द मूवी' ने सिनेमाघरों में मचाया भौकाल
दूसरी तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को मिला और पहले ही हफ्ते में इसने शानदार कारोबार किया. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आया. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ की कमाई की. वहीं. दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई लेकिन बावजूद इसके ये हर दिन करोडों रुपये कमा रही है.
'मिर्जापुर द मूवी' का 14वें दिन का कलेक्शन?
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 3.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई अब 203.20 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें, 'मिर्जापुर द मूवी' का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है वहीं, लीज के 14 दिनों में इस फिल्म 203.20 करोड़ नेट कमाई की है. इस हिसाब से देखें तो 14 दिनों में इसने 113.20 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है.
बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला
दिलचस्प बात ये है कि दोनों फिल्मों की कहानी और दर्शक पूरी तरह अलग हैं.‘हनुमान अंश’ जहां आध्यात्मिक कंटेंट की वजह से लोगों को पसंद आ रही है, तो वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ अपने एक्शन, क्राइम और दमदार डायलॉग्स की वजह से चर्चा में बनी हुई है. इसके बावजूद कमाई के मामले में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब देखना होगा की आने वाला हफ्ता दोनों फिल्मों के लिए कैसा रहता है.
ये भी पढ़ें- Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी से स्वरा भास्कर तक, 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगे ये सितारें
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









