Responsive Scrollable Menu

DUSU Election में चार पदों के लिए वोटिंग जारी, 960 EVM से हो रहा फैसला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के चार केंद्रीय पदों और महाविद्यालय प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए शुक्रवार सुबह मतदान शुरू हो गया। इस चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप), भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और अखिल भारतीय छात्र संघ (आइसा)-स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। अधिकारियों ने बताया कि जिन विद्यार्थियों की कक्षाएं दिन के समय हैं, वे अपराह्न एक बजे तक मतदान कर सकेंगे जबकि संध्या कक्षाएं आयोजित करने वाले महाविद्यालयों में अपराह्न तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक मतदान होगा।

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, चुनाव के लिए कुल 1,000 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें से 960 ईवीएम का इस्तेमाल मतदान के लिए किया जाएगा जबकि 40 मशीन को आरक्षित रखा गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी राज किशोर शर्मा ने बताया कि मतदान के दौरान 12 नियंत्रण कक्ष काम करते रहेंगे और ईवीएम में किसी तरह की तकनीकी खराबी आने पर उसे दूर करने के लिए तकनीकी विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे। शर्मा ने कहा, ‘‘मतदान समाप्त होने के बाद ईवीएम को पुलिस की सुरक्षा में ‘नॉर्थ कैंपस’ स्थित ‘यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम’ के बहुद्देश्यीय सभागार ले जाया जाएगा।

शनिवार को मतगणना के समय मशीन खोली जाएंगी।’’ छात्र कल्याण, परिसर में सुविधाएं, छात्रावास में रहने की व्यवस्था और सुरक्षा डूसू चुनाव प्रचार के प्रमुख मुद्दों के रूप में उभरे हैं। सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा और उनके रहने की व्यवस्था चुनाव का एक अहम मुद्दा बन गया है। इस हादसे में विद्यार्थियों समेत सात लोगों की मौत हो गई थी।

विश्वविद्यालय ने चुनाव प्रक्रिया के मद्देनजर छात्र मार्ग, प्रोबिन रोड और विश्वविद्यालय मार्ग समेत प्रमुख रास्तों पर वाहनों की आवाजाही सीमित कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, ये पाबंदियां शुक्रवार और शनिवार को नतीजों की घोषणा होने तक लागू रहेंगी।

Continue reading on the app

ठाणे में PWD में क्लर्क की नौकरी का झांसा देकर 12 लाख रुपये ठगे, दो लोगों पर FIR दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर तीन लोगों से 12 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों शशिकांत विश्वास चंदाने और भूषण वर्धे ने दिसंबर 2022 से इस साल सितंबर तक पीड़ितों से कथित तौर पर पैसे लिए और जब उनकी नौकरी नहीं लगी तो रकम लौटाने से मना कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जिले में ‘बदलापुर ईस्ट’ के रहने वाले एक व्यक्ति की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने लोक निर्माण विभाग में जूनियर क्लर्क के पद पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाकर शिकायतकर्ता और उसके परिवार का विश्वास हासिल किया तथा शिकायतकर्ता समेत तीन लोगों से नकद और बैंक हस्तांतरण के माध्यम से 12 लाख रुपये लिए। उन्होंने बताया कि बदलापुर पुलिस मामले की जांच कर रही है और अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण के आगे गंभीर-गिल की नहीं चली, एक खिलाड़ी के लिए क्यों हुई दिग्गजों में खींचतान?

एशियन गेम्स और भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक ही वक्त पर होने के कारण कुछ खिलाड़ियों को सिर्फ एक ही टीम में जगह मिल सकती थी. ऐसे ही एक खिलाड़ी की मांग गिल-गंभीर ने की, जिसे ठुकरा दिया गया. Sat, 19 Sep 2026 18:46:06 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: DUSU Election Results के नतीजो पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? | ABVP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:36:13+00:00

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: Rahul Gandhi का युवा कार्ड, DUSU Election में बेअसर? | ABVP | NSUI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:32:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers