Responsive Scrollable Menu

आईफोन 18 प्रो सीरीज : एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें, ग्राहक बोले- पहले दिन फोन लेने का अलग ही क्रेज

नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से भारत में शुरू हो रही है। भारत में इसके बेस मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू है।

दिल्ली में एप्पल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली सेल को लेकर पहले ही साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग सुबह-सुबह ही फोन खरीदने के लिए पहुंच गए।

एक ग्राहक ने आईएएनएस से कहा, मैं 15 से 20 दिनों से इंतजार कर रहा हूं। पहले दिन खरीदने का उत्साह ही कुछ अलग होता है।

दिल्ली में ही एक और ग्राहक ने बताया, मुझे 5 से 7 फोन खरीदने हैं। मैं यहां अपना प्री-ऑर्डर किया हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने आया हूं।

वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी आईफोन के नए मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखा। यहां फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया स्थित एप्पल स्टोर के बाहर सुबह 8 बजे बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहक कतार में खड़े नजर आए।

एक ग्राहक ने कहा, हम सुबह 6 बजे जल्द ही आ गए थे और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए काफी उत्साहित हैं। हम लाइन में सबसे पहले हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

एक अन्य ग्राहक ने बताया, मैंने पहले ही ऑनलाइन बुक कर लिया है। हमारा स्लॉट सुबह 9 बजे का है और हमने दो फोन बुक किए हैं।

दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी है और अब वे अपना फोन लेने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से देशभर के एप्पल स्टोर्स पर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।

--आईएएनएस

वीकेयू/एएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

'कड़ी टक्कर देंगे और बड़ी टीम को हराएंगे...' भारत से सूपड़ा साफ होने के बाद ये क्या बोल गए इब्राहिम जादरान, बयान हो गया वायरल

Ibrahim Zadran Statement : भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच बीते गुरुवार को हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और 222 का टारगेट मेजबान टीम को दिया. इस टारगेट का पीछा करते हुए 94 पर ढेर कर 127 रनों से मैच जीत लिया.भारत के क्लीन स्वीप होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हुंकार भरी है कि, वो अब बड़ी टीमों के हराएंगे. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम भारत के आगे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर आई और एकतरफा तरीके से मैच हार गई. अफगानिस्तान के बॉलर्स ने पहले अभिषेक शर्मा से खूब मार खाई और फिर भारत के नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने पूरी बल्लेबाजी लाइनअप को समेट दिया. इसके बावजूद भी इब्राहिम जादरान ने बड़ा बयान दिया है.

इब्राहिम जादरान ने दिया बड़ा बयान

इब्राहिम जादरान ने कहा कि, 'हमने पावरप्ले में थोड़ा सुधार किया. मैं इरादे से पूरी तरह खुश हूं. मैं कहूँगा कि हमने आज के खेल में अच्छा योगदान नहीं दिया. हमने बस लगातार दो विकेट दिए लेकिन हम इस पर काम करेंगे और जैसा कि मैंने पहले बताया, हमने इस बारे में सोचा है. इरादे को आगे कैसे ले जाना है. हां, हम एक या दो सीरीज में थोड़ा संघर्ष करेंगे लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि समय के साथ, हम सुधार करेंगे. अगर हम काम नहीं करेंगे और हमारा इरादा नहीं होगा, तो इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी टीमों को हराना वाकई मुश्किल है'.

इब्राहिम जादरान ने आगे कहा कि, 'टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह हमारी पहली सीरीज थी. इसलिए हमें और ज्यादा मैच और सीरीज खेलने की जरूरत है, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ. हम जितना ज्यादा खेलेंगे, मुझे यकीन है कि हम बेहतर होंगे. हम जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ़ खेलते हैं, लेकिन हमारे पास उस लेवल की स्किल्स हैं लेकिन अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो हमें खुद पर और फिटनेस पर काम करना चाहिए ताकि हम सबसे बड़ी टीमों के बराबर आ सकें. फिर मुझे पूरा यकीन है कि हम कड़ी टक्कर देंगे और हम हर बार बड़ी टीमों को हराएंगे. लेकिन इसमें समय लगेगा. हमें बस एक साल में ज़्यादा गेम खेलने की जरूरत है'.

अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी

इस मैच की बात करें तो, भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 34 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे.  उनके अलावा टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 34 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 29 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अब्दुल्ला अहमदजई और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला. 

भारत के लिए बॉलिंग में नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को 3 झटके देकर बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. रेड्डी ने मोहम्मद नबी को 8 रन, उमरजई 17 रन और मुजीब को 0 पर अपना शिकार बनाया. वहीं टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई ने भी खूब विकेट चटकाए. बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किया.

ये भी पढ़ें : 'आंखों को अच्छा लगा...' श्रेयस अय्यर ने क्लीन स्वीप के बाद क्यों दिया ऐसा बयान, अफगानिस्तान की हार के बावजदू कहा- 'उन्हें शाबाशी'

Continue reading on the app

  Sports

IND W vs JPN W Asian Games: सिर्फ 30 गेंद में जीती भारतीय महिला टीम, जापान को आठ विकेट से हराया

IND W vs JPN W Asian Games: सिर्फ 30 गेंद में जीती भारतीय महिला टीम, जापान को आठ विकेट से हराया Fri, 18 Sep 2026 12:28:26 +0530

  Videos
See all

LIVE | Mamata Banerjee | TMC : ममता की पार्टी को मिला नया नाम और ‘Football Player’ चुनाव चिन्ह! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:47+00:00

Houthi Weapon Power: हूतियों की असली सैन्य ताकत! | Drone | Yemen Houthis | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:44+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers