'कड़ी टक्कर देंगे और बड़ी टीम को हराएंगे...' भारत से सूपड़ा साफ होने के बाद ये क्या बोल गए इब्राहिम जादरान, बयान हो गया वायरल
Ibrahim Zadran Statement : भारत ने अफगानिस्तान को 3 मैचों की सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर दिया है. भारत और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी20 मैच बीते गुरुवार को हुआ. इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग की और 222 का टारगेट मेजबान टीम को दिया. इस टारगेट का पीछा करते हुए 94 पर ढेर कर 127 रनों से मैच जीत लिया.भारत के क्लीन स्वीप होने के बाद अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने हुंकार भरी है कि, वो अब बड़ी टीमों के हराएंगे. उन्होंने क्या कहा है, आइए जानते हैं.
इस मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम भारत के आगे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर आई और एकतरफा तरीके से मैच हार गई. अफगानिस्तान के बॉलर्स ने पहले अभिषेक शर्मा से खूब मार खाई और फिर भारत के नीतीश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई ने पूरी बल्लेबाजी लाइनअप को समेट दिया. इसके बावजूद भी इब्राहिम जादरान ने बड़ा बयान दिया है.
इब्राहिम जादरान ने दिया बड़ा बयान
इब्राहिम जादरान ने कहा कि, 'हमने पावरप्ले में थोड़ा सुधार किया. मैं इरादे से पूरी तरह खुश हूं. मैं कहूँगा कि हमने आज के खेल में अच्छा योगदान नहीं दिया. हमने बस लगातार दो विकेट दिए लेकिन हम इस पर काम करेंगे और जैसा कि मैंने पहले बताया, हमने इस बारे में सोचा है. इरादे को आगे कैसे ले जाना है. हां, हम एक या दो सीरीज में थोड़ा संघर्ष करेंगे लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि समय के साथ, हम सुधार करेंगे. अगर हम काम नहीं करेंगे और हमारा इरादा नहीं होगा, तो इंटरनेशनल लेवल पर बड़ी टीमों को हराना वाकई मुश्किल है'.
Ibrahim Zadran said, : “We need to play more games, more series, especially against the bigger teams.” ???????? pic.twitter.com/CNJPSlodCZ
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) September 17, 2026
इब्राहिम जादरान ने आगे कहा कि, 'टी20 वर्ल्ड कप के बाद यह हमारी पहली सीरीज थी. इसलिए हमें और ज्यादा मैच और सीरीज खेलने की जरूरत है, खासकर बड़ी टीमों के खिलाफ. हम जितना ज्यादा खेलेंगे, मुझे यकीन है कि हम बेहतर होंगे. हम जिम्बाब्वे और आयरलैंड के खिलाफ़ खेलते हैं, लेकिन हमारे पास उस लेवल की स्किल्स हैं लेकिन अगर आप सुधार करना चाहते हैं, तो हमें खुद पर और फिटनेस पर काम करना चाहिए ताकि हम सबसे बड़ी टीमों के बराबर आ सकें. फिर मुझे पूरा यकीन है कि हम कड़ी टक्कर देंगे और हम हर बार बड़ी टीमों को हराएंगे. लेकिन इसमें समय लगेगा. हमें बस एक साल में ज़्यादा गेम खेलने की जरूरत है'.
Gautam Gambhir talking to Ibrahim Zadran and Rashid Khan after the game.???? pic.twitter.com/CQYJ8aldEn
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) September 17, 2026
अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी
इस मैच की बात करें तो, भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने शतकीय पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 34 गेंदों पर 108 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 11 छक्के शामिल थे. उनके अलावा टीम इंडिया के लिए संजू सैमसन ने 34 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के की मदद से 50 रन बनाए. कप्तान श्रेयस अय्यर के बल्ले से 29 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ओमरजई ने 2 विकेट चटकाए, जबकि अब्दुल्ला अहमदजई और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला.
भारत के लिए बॉलिंग में नीतीश कुमार रेड्डी ने एक ही ओवर में अफगानिस्तान को 3 झटके देकर बैटिंग ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया. रेड्डी ने मोहम्मद नबी को 8 रन, उमरजई 17 रन और मुजीब को 0 पर अपना शिकार बनाया. वहीं टीम इंडिया के लिए अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई ने भी खूब विकेट चटकाए. बिश्नोई ने सबसे ज्यादा 3-3 विकेट चटकाए, जबकि अक्षर पटेल ने 2 विकेट हासिल किया.
iPhone 18 Pro खरीदने का इंतजार खत्म! आज से शुरू हुई सेल, जानें कहां और कितना मिलेगा डिस्काउंट
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









