Responsive Scrollable Menu

युवा धर्म संसद का दूसरा दिन आज, RSS प्रमुख मोहन भागवत बनेंगे हिस्सा, युवाओं को करेंगे संबोधित

उज्जैन में तीन दिवसीय युवा धर्म संसद का आयोजन रखा गया है। आज इसका दूसरा दिन है। देवास रोड स्थित गीता भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत शामिल होने वाले हैं। यहां वो युवाओं को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में देशभर से 1700 छात्र छात्राएं शामिल होने के लिए पहुंचे हैं। यहां विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। आज कई शिक्षक, विद्वान, धर्माचार्य और शोधकर्ता इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने वाले हैं। यहां युवकों को संवाद के लिए सशक्त मंच मिलेगा।

मनोज मुंतशिर होंगे शामिल

इस आयोजन में आज गीतकार मनोज मुंतशिर भी शामिल होने वाले हैं। अवधेशानंद गिरी महाराज भी आएंगे। इनके साथ केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो श्रीनिवास बरखेड़ी, अनादि फाउंडेशन की सह संस्थापिका स्मृति अनंत लक्ष्मी, प्रज्ञा प्रवाह के राष्ट्रीय संयोजक जे नंद कुमार जी युवाओं से संवाद कर उनका मार्गदर्शन करेंगे।

आज युवा धर्म संसद का दूसरा दिन

17 सितंबर से शुरू हुई इस युवा धर्म संसद में पहले दिन चित्रकला प्रदर्शनी और किताब मेला आयोजित किया गया। इसके साथ अन्य कार्यक्रम भी हुए। अब आज दूसरे दिन धर्म और चारित्रिक उत्तरदायित्व पर व्याख्यान रखा गया है। इस दौरान छात्रों के साथ अलग अलग विषय पर संवाद सत्र भी आयोजित होगा। चयनित छात्र अपना उद्बोधन भी देंगे।

समापन के दिन क्या कार्यक्रम

19 सितंबर को होने वाले समापन सत्र के कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल होने वाले हैं। इस दिन ऋषि कृषि संस्कृति पर चर्चा होगी। इसी के साथ एक सत्र आस्था एवं धर्म स्थलों की भूमिका पर आयोजित किया जाने वाला है।

क्या है उद्येश्य

इसी बात धर्म सभा के उद्देश्य की बात करें तो इसका मूल मंत्र ‘यतो धर्मस्ततो जय:’ रखा गया है। ताकि युवा सनातन संस्कृति से जुड़ सकें। सनातन धर्म को किस तरह से सैद्धांतिक और व्यावहारिक रूप में व्यक्ति के जीवन में उठाता जा सकता है। इस पर विचार करना। युवाओं को संवाद के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है ताकि वो भारतीय संस्कृति और संस्कारों को करीब से जान सकें।

Continue reading on the app

Stock market Outlook : 23400 के ऊपर जाने पर ही निफ्टी में आ सकती है तेजी, ट्रेडिंग के लिए इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Stock market Outlook :पिछले पांच हफ्तों में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट के बाद कल निफ्टी लगातार दूसरे सेशन में हरे निशान में रहा। इस बढ़त का कारण कुछ खास सेक्टर में ओवरसोल्ड'लेवल से आई शॉर्ट-कवरिंग को बताया जा रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद बाजार में सतर्कता का रुख देखने को मिल रहा है

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: कौन है वेस्टइंडीज का नया ‘पूरन’? भारत में दिखाएगा अपना दम, विंडीज स्क्वॉड में सेलेक्शन

वेस्टइंडीज के वनडे स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भारत आ रहे हैं. टी20 में जरूर एक स्टार खिलाड़ी नहीं आ रहा है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:54 +0530

  Videos
See all

Indore No UPI Day | इंदौर में 23 सितंबर को 'नो UPI डे' #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:04:44+00:00

Maharashtra News : CM फडणवीस से मिली 'हनुमान अंश' की टीम #hanumanansh #devendrafadnavis #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:03:45+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers