Responsive Scrollable Menu

Stock market Outlook : 23400 के ऊपर जाने पर ही निफ्टी में आ सकती है तेजी, ट्रेडिंग के लिए इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Stock market Outlook :पिछले पांच हफ्तों में लगभग 6 प्रतिशत की गिरावट के बाद कल निफ्टी लगातार दूसरे सेशन में हरे निशान में रहा। इस बढ़त का कारण कुछ खास सेक्टर में ओवरसोल्ड'लेवल से आई शॉर्ट-कवरिंग को बताया जा रहा है। कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने के बाद बाजार में सतर्कता का रुख देखने को मिल रहा है

Continue reading on the app

पन्ना में मुआवजे को लेकर चिता आंदोलन, 80 साल की रमिया ने तोड़ा दम

बुंदेलखंड के पन्ना जिले में केन-बेतवा लिंक, महिला और रुंझ बांध परियोजनाओं से विस्थापित हुए ग्रामीण और आदिवासी अपनी जायज मांगों को लेकर लगातार मोर्चा खोले हुए हैं।

कुंवरपुर गांव में चल रहे चिता आंदोलन के पांचवें दिन एक बेहद दुखद घटना सामने आई, जब प्रदर्शन में शामिल 80 वर्षीय बुजुर्ग रमिया आदिवासी की मौत हो गई। आंदोलन स्थल से कुछ ही दूरी पर उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां प्रदर्शनकारियों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

प्रशासन का त्वरित खंडन और मुआवजे का दावा

बुजुर्ग महिला की मौत की खबर जैसे ही सोशल मीडिया और खबरों में सामने आई, जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। आनन-फानन में एक पत्र जारी कर प्रशासन ने इस खबर का खंडन कर दिया। सरकारी पत्र में दावा किया गया कि महिला की जान आंदोलन में शामिल होने के कारण नहीं हुई है और उनके परिवार को पूरा मुआवजा पहले ही दिया जा चुका है।

मौत सिस्टम की नाकामी से हुई

चिता आंदोलन की अगुवाई कर रहे समाजसेवी अमित भटनागर ने भी प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि रमिया आदिवासी की जान किसी निजी बीमारी से नहीं, बल्कि सरकारी सिस्टम में फैली लापरवाही की बीमारी से गई है। मझगवां बांध परियोजना को शुरू हुए करीब 12 साल बीत चुके हैं लेकिन एक दशक से ज्यादा समय गुजर जाने के बाद भी विस्थापितों को उनका पूरा हक न मिलना प्रशासनिक नाकामी को दर्शाता है।

पानी में उतरकर हक मांगने को मजबूर बुजुर्ग

विस्थापित ग्रामीणों का कहना है कि जिस उम्र में बुजुर्गों को घर में आराम करना चाहिए, उस उम्र में उन्हें अपनी जमीन, मकान और सही मुआवजे की खातिर पानी में उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कई पीड़ित परिवार आज भी पुनर्वास पैकेज के लिए संघर्ष कर रहे हैं। आंदोलनकारियों ने साफ कर दिया है कि जब तक हर विस्थापित को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: कौन है वेस्टइंडीज का नया ‘पूरन’? भारत में दिखाएगा अपना दम, विंडीज स्क्वॉड में सेलेक्शन

वेस्टइंडीज के वनडे स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भारत आ रहे हैं. टी20 में जरूर एक स्टार खिलाड़ी नहीं आ रहा है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:54 +0530

  Videos
See all

US Tarrif News : 'अमेरिका का टैरिफ लगाना गलत'...#ustariffs #india #indiausrelations #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:34:06+00:00

West Bengal News : हुमायूं की AJUP को मिला टेबल का चुनाव चिन्ह #humayunkabir #westbengal #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:08:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers