नासिक में अधिकारी की मेज पर कुत्ते छोड़ने वाले Shiv Sena UBT कार्यकर्ता पर केस दर्ज
महाराष्ट्र के नासिक जिले में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक के विरोध में नगरपालिका के एक अधिकारी के कक्ष में जबरन घुसकर उनकी मेज पर बोरियों से निकालकर दो कुत्ते छोड़ने वाले शिवसेना (उबाठा) के एक कार्यकर्ता और अन्य लोगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस घटना के दौरान कुत्तों के साथ किए गए व्यवहार से आहत हैं।
उन्होंने प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि हालांकि नगर निकाय के अधिकारियों की निष्क्रियता को उजागर करने के लिहाज से वे सही थे, फिर भी ऐसे कृत्यों को दोहराया नहीं जाना चाहिए। निफाड थाने के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि एक लोक सेवक के आधिकारिक कर्तव्य के निर्वहन में बाधा डालने के आरोप में विक्रम रंधावे और उनके सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता के संबंध में भी मामला दर्ज किया गया है, क्योंकि प्रदर्शनकारी कुत्तों को बोरियों में लेकर आए थे।
ईरान से समझौता करेगा अमेरिका? खाड़ी देशों की बैठक से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कर दिया साफ
US Iran Deal: अमेरिका ईरान के बीच फिर एक बातचीत के संकेत मिलते दिख रहे हैं. ईरान से डील करने से पहले संयुक्त राष्ट्र महासभा में खाड़ी सहयोग परिषद (JCC) देशों के साथ ट्रंप की बैठक होनी है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान डील को लेकर अपना रुख साफ किया है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान वाशिंगटन के साथ समझौता करना चाहता है लेकिन अभी तैयार नहीं है, और उन्होंने संकेत दिया कि किसी भी समझौते को अमेरिकी अपेक्षाओं को पूरा करना होगा.
यह घटना अगले सप्ताह न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) देशों के नेताओं और विदेश मंत्रियों के साथ ट्रंप की संभावित बैठक से पहले घटित हुई है.
खबर अपडेट की जा रही है...
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
News Nation









