US में ट्रेनिंग के दौरान F-16 फाइटर जेट क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट
अमेरिका के टेक्सास से आया एफ-16 लड़ाकू विमान बृहस्पतिवार को नियमित प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान मिशिगन के एक ग्रामीण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने साथ ही बताया कि पायलट विमान से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा।
149वीं लड़ाकू विंग में जनसंपर्क विशेषज्ञ सार्जेंट डेरेक गुटिरेज ने बताया कि पायलट का एक स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने सैन्य नीति का हवाला देते हुए पायलट की पहचान या उसे लगी चोटों के बारे में जानकारी देने से इनकार कर दिया। विमान डेट्रॉयट से करीब 190 मील (305 किलोमीटर) उत्तर में अल्पेना स्थित ‘नेशनल गार्ड’ के एक अड्डे पर प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहा था।
गुटिरेज ने बताया कि यह विमान टेक्सास स्थित ‘ज्वाइंट बेस सैन एंटोनियो-लैकलैंड’ से आए उन एफ-16 विमानों में शामिल था, जो मिशिगन में प्रशिक्षण अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे।
गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही नई बिजली लाइन की भी हुई चोरी, पुलिस ने तार चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
जबलपुर के चरगवां थाना क्षेत्र से चोरी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने नई बिजली लाइन के तार चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। दरअसल गांवों तक बिजली पहुंचाने के लिए बिछाई जा रही नई बिजली लाइन भी चोरों के निशाने पर आ गई है। बिजली विभाग की शिकायत के बाद चरगवां थाना पुलिस ने जांच शुरू की और तार चोरी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने कई इलाकों में एक जैसी वारदातों को अंजाम दिया था जबकि पांच अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं।
दरअसल चरगवां थाना प्रभारी सरोजनी चौकसे ने बताया कि पनागर निवासी चंदन पटेल ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम नया नगर और दपकिया के बीच 33 केवी की नई बिजली लाइन बिछाई जा रही थी। लाइन के लिए एल्युमिनियम तार पहले ही बिछाए जा चुके थे लेकिन रात के समय करीब छह किलोमीटर लंबी लाइन के तार काटकर चोरी कर लिए गए। इन तारों के जरिए आसपास के कई गांवों में बिजली सप्लाई शुरू होनी थी।
सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले
वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। दरअसल जांच के दौरान चरगवां के अलावा दामन खमरिया और बरगी थाना क्षेत्र में हुई तार चोरी की घटनाओं में भी समान तरीका सामने आया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सिवनी निवासी भूपेंद्र ठाकुर और मंडला निवासी महफूज मंसूरी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जहां पूरे गिरोह का खुलासा हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गिरोह पहले कार से इलाके की रैकी करता था। वे ऐसे स्थान चुनते थे जहां रात में आवाजाही कम रहती थी और ट्रकों या बिजली लाइन तक आसानी से पहुंचा जा सके। इसके बाद कटर, रस्सी और सीढ़ी की मदद से तार काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था।
पुलिस ने चोरी का माल किया जब्त
दरअसल पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दो-तीन सितंबर की रात चोरी किए गए करीब 14 बंडल एल्युमिनियम तार, 28 अगस्त को चोरी किया गया एक बंडल और बरगी थाना क्षेत्र से चोरी किए गए करीब आठ बंडल तार बरामद किए हैं। इसके अलावा इनोवा कार, दो कटर, रस्सी, सीढ़ी और कुल 23 बंडल एल्युमिनियम तार भी जब्त किए गए हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Mp Breaking News










