Responsive Scrollable Menu

बच्चों के पासपोर्ट पर बड़ा बदलाव:15 साल से कम उम्र के बच्चों का पासपोर्ट 5 साल या 18 साल की उम्र तक रहेगा वैध

विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट अब जारी होने की तारीख से पांच साल तक वैध रहेगा। हालांकि, अगर बच्चा पांच साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी। यानी पांच साल या 18 साल की उम्र—इनमें से जो पहले हो, वही पासपोर्ट की वैधता की अंतिम सीमा होगी। विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट नियम संशोधन नियम, 2026 को 17 सितंबर को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया है। इन नियमों के जरिए 1980 के पासपोर्ट नियमों में बदलाव किया गया है। बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों को 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी वहीं, आठ साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी। लेकिन, यह छूट पासपोर्ट के दोबारा जारी होने यानी री-इश्यू आवेदन पर लागू नहीं होगी। बच्चों के लिए पासपोर्ट सेवाओं की फीस में बढ़ोतरी के बावजूद यह छूट ताजा पासपोर्ट आवेदन के मामले में उपलब्ध रहेगी। पासपोर्ट से जुड़ी नई शुल्क व्यवस्था में सामान्य आवेदन के अलावा तत्काल सेवा, पासपोर्ट के नवीनीकरण, खोए या खराब पासपोर्ट को बदलने और पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट जैसी सेवाएं भी शामिल हैं। --------------------- ये खबर भी पढ़ें... सरकार ने फिर दोहराया- पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं:यह विदेश यात्रा के लिए जारी होने वाला डॉक्यूमेंट केंद्र सरकार ने एक बार फिर से कहा है कि पासपोर्ट नागरिकता का प्रमाण नहीं है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मंगलवार को कहा कि पासपोर्ट अधिनियम, 1967 के मुताबिक भारत सरकार देश से बाहर यात्रा के लिए भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट जारी करता है। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

राजस्थान-बिहार समेत 8 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:सिक्किम के रिंबी में लैंडस्लाइड, 28 घर खतरे में; कर्नाटक के 124 ब्लॉक सूखाग्रस्त

देश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम में शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गुरुवार को जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में बरसात हुई। बूंदी में बारिश से खेतों में कटी पड़ी उड़द और सोयाबीन की फसलें भीग गईं। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 32 जिलों में बारिश हुई। IMD के मुताबिक विदाई से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून का एक अच्छा दौर आ सकता है। इधर, कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को 23 और तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया, जिससे सूखाग्रस्त ब्लॉक की कुल संख्या 124 हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात हैं। उत्तर-पूर्व के राज्य सिक्किम के ग्यालशिंग के रिम्बी में भूस्खलन और भारी बारिश के बाद 28 घर खतरे में आ गए। यहां के 128 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 19 सितंबर 20 सितंबर प्रमुख शहरों का तापमान…

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: नहीं यार, हालैंड की नकल नहीं की... अभिषेक शर्मा ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए?

Abhishek Sharma unique celebration reason: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंद में रिकॉर्ड शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा का यूनिक सेलिब्रेशन देखने मिला. फैंस ने इसे अपनी-अपनी तरह से समझने की कोशिश करने लगे. लोगों ने कहा कि ये जश्न तो मशहूर फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की कॉपी लगता है. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुद इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई. Fri, 18 Sep 2026 07:15:03 +0530

  Videos
See all

Ganesh Utsav: Pune के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:15+00:00

Breaking News Live | Disha Salian News Today Update | दिशा सालियान केस में एक और खुलासा ! | CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:03:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers