Responsive Scrollable Menu

Swachh Vayu Survekshan 2026: राष्ट्रीय रैंकिंग में राजस्थान के शहर पिछड़े, प्रदूषण के चलते जयपुर के हेरिटेज स्टेटस पर मंडराया खतरा

Swachh Vayu Survekshan 2026: स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 की राष्ट्रीय रैंकिंग ने राजस्थान के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता और प्रदूषण नियंत्रण के दावों की पोल खोलकर रख दी है. 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की राष्ट्रीय रैंकिंग में राजधानी जयपुर 174 अंकों के साथ 20वें स्थान पर पिछड़ गया है, जबकि जोधपुर 24वें और कोटा 37वें पायदान पर लुढ़क गया है. इस बिगड़ती आबोहवा का सबसे गंभीर असर अब शहर के ऐतिहासिक वैभव पर दिखने लगा है. विशेषज्ञों और पर्यावरणविदों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो प्रदूषण और कालिख के चलते हवामहल, आमेर और अल्बर्ट हॉल जैसी विश्व धरोहरों की रंगत हमेशा के लिए फीकी पड़ जाएगी, जिससे जयपुर से उसका 'यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी' का तमगा भी छिन सकता है.

कोटा को 37वां स्थान मिला

Swachh Vayu Survekshan 2026:  वहीं राजस्थान के जयपुर को 20वां, जोधपुर को 163.2 अंकों के साथ 24वां और कोटा को 146.3 अंकों के साथ 37वां स्थान मिला. राहत की बात केवल 3 से 10 लाख की आबादी वाली श्रेणी में रही, जहां अलवर 6ठे और उदयपुर 8वें स्थान पर रहकर टॉप-10 में जगह बनाने में कामयाब रहे. लेकिन 3 लाख से कम आबादी वाले छोटे शहरों में प्रदेश का कोई भी शहर राष्ट्रीय सूची में शामिल नहीं हो सका.

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की छवि धूमिल होने की आशंका

जयपुर में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर अब पर्यावरण और हेरिटेज एक्सपर्ट्स ने बेहद गंभीर चिंता जताई है. विशेषज्ञों का कहना है कि परकोटे के भीतर वाहनों का अत्यधिक दबाव, संकरी गलियां और धूल-धुएं की परत गुलाबी नगरी के मूल स्वरूप को निगल रही है. हवामहल, आमेर फोर्ट और अल्बर्ट हॉल की प्राचीन दीवारों पर जम रही कालिख पत्थरों के क्षरण का कारण बन रही है. जानकारों का साफ कहना है कि अगर वायु प्रदूषण पर तुरंत काबू नहीं पाया गया, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहर की छवि धूमिल होगी और यूनेस्को की सख्त गाइडलाइंस के तहत जयपुर का हेरिटेज स्टेटस खतरे में पड़ सकता है.

स्वच्छ वायु केवल सांस लेने के लिए ही नहीं, बल्कि जयपुर के सदियों पुराने स्थापत्य और वैश्विक पहचान को बचाए रखने के लिए भी अनिवार्य है. अब देखना होगा कि रैंकिंग में पिछड़ने के बाद प्रशासन नींद से जागकर क्या कड़े कदम उठाता है.

 

Continue reading on the app

TMC को बड़ा झटका!: नाम और चुनाव चिह्न फ्रीज, दोनों गुटों को नए सिंबल चुनने होंगे; बंगाल उपचुनाव से पहले EC का फैसला

पश्चिम बंगाल में ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिह्न को लेकर ममता बनर्जी और रिताब्रता बनर्जी गुट के बीच विवाद चुनाव आयोग तक पहुंच गया है। दोनों गुट पार्टी के नाम और ‘जोड़ा घास फूल’ चुनाव चिह्न पर अपना दावा कर रहे हैं। मामला 6 अक्टूबर को होने वाले नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा उपचुनावों से जुड़ा है।

TMC नाम और चुनाव चिह्न पर क्यों मचा विवाद?
तृणमूल कांग्रेस में संगठनात्मक नियंत्रण को लेकर ममता बनर्जी और रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट आमने-सामने हैं। दोनों पक्षों ने चुनाव आयोग के समक्ष पार्टी के नाम, संगठन और चुनाव चिह्न पर अपना दावा पेश किया है।

रिताब्रता गुट का दावा है कि उसके साथ बड़ी संख्या में विधायक हैं, जबकि ममता बनर्जी गुट ने पार्टी के संगठनात्मक चुनावों और पार्टी संविधान के आधार पर अपना पक्ष रखा है। आयोग ने दोनों पक्षों से दस्तावेज और जवाब मांगे हैं।

नंदीग्राम और रेजीनगर उपचुनाव से पहले बढ़ी चुनौती
विवाद का सीधा असर दोनों उपचुनावों पर पड़ सकता है। नंदीग्राम और रेजीनगर में 6 अक्टूबर को मतदान होना है। दोनों TMC गुटों ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिए हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 16 सितंबर थी।

नंदीग्राम में ममता गुट ने संचिता प्रधान डे को उम्मीदवार बनाया है, जबकि रिताब्रता गुट की ओर से एहतशामुल हक मैदान में हैं। रेजीनगर में दोनों गुटों ने अलग-अलग उम्मीदवार उतारे हैं।

चुनाव आयोग के सामने क्या है पूरा मामला?
चुनाव आयोग यह देख रहा है कि पार्टी के संगठन और नेतृत्व पर किस गुट का दावा वैध है। दोनों पक्षों से संगठनात्मक दस्तावेज, पदाधिकारियों और पार्टी संविधान से संबंधित जानकारी मांगी गई है।

रिताब्रता गुट ने संगठनात्मक नियंत्रण और विधायकों के समर्थन को अपने पक्ष में बताया है। वहीं ममता गुट का कहना है कि पार्टी के संगठनात्मक चुनाव पांच साल के अंतराल पर होते रहे हैं और मौजूदा नेतृत्व का कार्यकाल अभी समाप्त नहीं हुआ है।

क्या दोनों गुटों को अलग-अलग चुनाव चिह्न मिल सकता है?
यदि आयोग विवादित पार्टी नाम और आरक्षित चुनाव चिह्न को उपचुनाव के लिए अस्थायी रूप से फ्रीज करता है, तो दोनों गुटों को अलग नाम और अलग चुनाव चिह्न के साथ चुनाव लड़ना पड़ सकता है।

ऐसी स्थिति में दोनों पक्ष चुनाव आयोग की ‘फ्री सिंबल’ सूची में उपलब्ध चिह्नों में से विकल्प चुन सकते हैं। यह व्यवस्था अंतिम रूप से यह तय करने से अलग होगी कि भविष्य में पार्टी के नाम और मूल चुनाव चिह्न पर अधिकार किस गुट का होगा।

शिवसेना मामले का दिया जा रहा उदाहरण
ऐसी परिस्थितियों में चुनाव आयोग पहले भी अंतरिम व्यवस्था कर चुका है। 2022 में शिवसेना के भीतर विभाजन के बाद अंधेरी ईस्ट उपचुनाव से पहले आयोग ने पार्टी के नाम और ‘धनुष-बाण’ चुनाव चिह्न को दोनों गुटों के लिए अस्थायी रूप से फ्रीज किया था। दोनों पक्षों को अलग नाम और चुनाव चिह्न दिए गए थे।

TMC विवाद में भी इसी तरह की अंतरिम व्यवस्था की संभावना पर चर्चा होती रही है।

17 सितंबर को दोनों गुटों की सुनवाई
चुनाव आयोग ने 17 सितंबर को दोनों पक्षों को दोबारा सुनवाई के लिए बुलाया था। रिताब्रता बनर्जी के नेतृत्व वाले पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को दोपहर 3 बजे और ममता बनर्जी गुट को शाम 4 बजे आयोग के समक्ष उपस्थित होना था।

आयोग के सामने अब मुख्य सवाल पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न के तत्काल इस्तेमाल तथा दोनों गुटों के दावों से जुड़ा है।

क्या होगा चुनाव पर असर?
अगर विवादित नाम और चिह्न दोनों गुटों के लिए रोक दिए जाते हैं, तो नंदीग्राम और रेजीनगर में TMC समर्थित उम्मीदवारों को अलग नाम और चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरना पड़ सकता है। इससे मतपत्र और चुनाव प्रचार में दोनों गुटों की अलग पहचान बनेगी।

हालांकि, अंतरिम चुनावी व्यवस्था को पार्टी के अंतिम स्वामित्व पर फैसला नहीं माना जाएगा। अंतिम निर्णय में आयोग दोनों पक्षों के दस्तावेज, संगठनात्मक स्थिति और संबंधित दावों पर विचार करेगा।

Facts

विवाद किस पार्टी को लेकर है?  
ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस

मुख्य गुट    
ममता बनर्जी और रिताब्रता बनर्जी गुट

विवाद    
पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न

चुनाव चिह्न    
जोड़ा घास फूल

उपचुनाव    
नंदीग्राम और रेजीनगर

मतदान    
6 अक्टूबर 202

नामांकन की अंतिम तारीख    
16 सितंबर 2026

आयोग की सुनवाई    
17 सितंबर 2026

Disclaimer: यह खबर उपलब्ध चुनाव आयोग संबंधी रिपोर्टों और दोनों पक्षों के सार्वजनिक दावों पर आधारित है। पार्टी के नाम और चुनाव चिह्न पर अंतिम अधिकार संबंधी स्थिति चुनाव आयोग के अंतिम आदेश से स्पष्ट होगी।

Continue reading on the app

  Sports

Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता?

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर, कंटेंट क्रिएटर आकृति अग्रवाल ने अपनी सगाई खत्म कर ली है. जानिए कौन हैं आकृति और क्या थी सगाई टूटने की वजह.

The post Akriti-Prithvi Breakup: आखिर कौन हैं आकृति अग्रवाल? क्यों उन्होंने क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से तोड़ा रिश्ता? appeared first on Prabhat Khabar.

Fri, 18 Sep 2026 00:20:00

  Videos
See all

LIVE : Middle East Conflict जंग में बेकाबू हुआ Houthi? | Mecca Under Attack | Houthis | Saudi Arabia #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:36:31+00:00

Vikasnagar में बाइक सवार गहरे गड्ढे में गिरा, VIDEO वायरल! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T00:40:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers