Responsive Scrollable Menu

उत्तराखंड में Adani Power को क्यों मिली 1320 मेगावाट की परियोजना, सरकार ने दी सफाई

उत्तराखंड सरकार ने 1,320 मेगावाट की तापीय बिजली परियोजना को लेकर उठे सवालों पर बृहस्पतिवार को स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि टीएचडीसी इंडिया के एनटीपीसी की सहायक कंपनी होने के कारण इस परियोजना को राज्य सरकार के उपक्रम यूजेवीएनएल और टीएचडीसी इंडिया के संयुक्त उपक्रम के बजाय शुल्क आधारित प्रतिस्पर्धी निविदा के जरिए अदाणी पावर को दिया गया। उत्तराखंड के प्रमुख सचिव (ऊर्जा) डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम ने यहां जारी बयान में कहा कि एनटीपीसी की ओर से टीएचडीसी को तापीय बिजली उत्पादन की अनुमति नहीं होने के कारण संयुक्त उपक्रम के प्रस्ताव को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इसके बाद प्रतिस्पर्धी निविदा के जरिए निजी कंपनी को परियोजना देने की प्रक्रिया अपनाई गई।

सुंदरम का यह स्पष्टीकरण कांग्रेस के उस आरोप के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि अदाणी समूह को फायदा पहुंचाने के लिए राज्य सरकार ने परियोजना की निविदा की 86 में से 84 शर्तों को संशोधित कर दिया। सुंदरम ने इस आरोप को गलत बताते हुए कहा, ‘‘इसमें मुश्किल से पांच-छह बदलाव हुए होंगे। वे बदलाव भी भारत सरकार के नियमों के अनुरूप नियामक एजेंसी, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग, से मंजूरी के बाद किए गए।’’ परियोजना को उत्तराखंड के बजाय देश के किसी अन्य राज्य में लगाने के विकल्प के बारे में उन्होंने कहा कि निविदा में उत्तराखंड में परियोजना लगाने पर कोई रोक नहीं थी।

यह विकल्प इसलिए रखा गया था ताकि कंपनियां ईंधन की उपलब्धता, परिवहन लागत और अन्य व्यावहारिक पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्रतिस्पर्धी दर की पेशकश कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धी निविदा में पांच बड़ी कंपनियों ने हिस्सा लिया था और बाद में मूल्य बोली में तीन कंपनियां शामिल हुईं। सुंदरम ने कहा, ‘‘इनमें जो न्यूनतम निविदा थी, उसी को हमने (परियोजना) आवंटित की है।

इसे लेकर बाकी किसी फर्म ने कोई आपत्ति भी नहीं की थी।’’ प्रमुख सचिव ने कहा कि निविदा प्रक्रिया में सभी नियमों, प्रतिस्पर्धा और नियामकीय मंजूरियों का पालन किया गया तथा इसमें किसी एक कंपनी को फायदा पहुंचाने का कोई सवाल नहीं उठता है।

Continue reading on the app

MPESB MP Police ASI Subedar Online Form 2026 for 655 Post

MP Police MPESB Subedar Steno & ASI Ministerial Recruitment 2026 Apply Online for 655 Post Post Update Date: 17-09-2026 Short Description : Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) has released notification for MPESB Subedar Steno, ASI Ministerial in which there are 655 Post . Eligible candidates can apply online between 24/09/2026 to 08/10/2026. All the ...

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

Ed Sheeran said to donate $2m to charities in Middle East. #EdSheeran #Macklemore #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T20:30:29+00:00

Noida Cyber Fraud : नोएडा से साइबर ठगी का बड़ा मामला, 33 करोड़ का खुलासा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers