MPESB MP Police ASI Subedar Online Form 2026 for 655 Post
MP Police MPESB Subedar Steno & ASI Ministerial Recruitment 2026 Apply Online for 655 Post Post Update Date: 17-09-2026 Short Description : Madhya Pradesh Employees Selection Board (MPESB) has released notification for MPESB Subedar Steno, ASI Ministerial in which there are 655 Post . Eligible candidates can apply online between 24/09/2026 to 08/10/2026. All the ...
पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगमग हुआ दमोह शहर, घंटाघर से कीर्ति स्तंभ तक 10 हजार दीप प्रज्वलित, धर्मेंद्र सिंह लोधी बोले- भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर ‘आशीर्वाद दीया’ जलाकर सेवा संकल्प अभियान का पूरे प्रदेश में भव्य शुभारंभ किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में एक साथ करीब 3 करोड़ 55 लाख दीप प्रज्वलित किए गए। इस दौरान दमोह में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जिले में दिनभर अलग-अलग सेवा भावी कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं शाम होते ही जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में दीपों की जगमग रोशनी नजर आई और लोगों की खुशी का इजहार किया।
बता दें कि जिला मुख्यालय पर प्रशासनिक अमले के साथ प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद राहुल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने दस हजार दीपक जलाए। शहर के हृदय स्थल घंटाघर से शुरू हुई दीपमाला आंबेडकर चौक और भाजपा कार्यालय कीर्ति स्तंभ तक पहुंची। इस दौरान लोगों ने दीपक जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। जगमग दीपको के बीच शहर की छटा देखने लायक थी।
पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर: धर्मेंद्र लोधी
इस मौके पर मंत्री लोधी ने कहा कि आज देश नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों में पीएम मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है और ये उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है। मंत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और भारत की जनता की ओर से पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी।
पीएम मोदी के दौर में राजनीति करना हम सबका सौभाग्य: सांसद राहुल सिंह
वहीं, सांसद राहुल सिंह ने कहा कि ये हम सब का सौभाग्य है कि हम मोदी के जमाने में राजनीति कर रहे है जब देश विकसित भारत बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण मोदी कार्यकाल में भी संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि निश्चित ही भारत देश अखंड वैभव पर पहुंचेगा। साथ ही राहुल सिंह ने पीएम मोदी के 76वें जन्मदिन पर सुख समृद्धि की कामना की।
उज्जैन में हुआ भव्य कार्यक्रम
बता दें कि पीएम मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उज्जैन में भी भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। उज्जैन में शिप्रा तट के रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट के साथ महाकाल महालोक में दीपोत्सव कार्यक्रम में 33 लाख 27 हजार दीपों का प्रज्जवलन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंघी ने उज्जैनवासियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित किए। साथ ही सभी लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Sarkarinaukrijobalert.com
Mp Breaking News






