PM Modi Birthday: 'जन्मदिन मुबारक नरेंद्र भाई', सलमान खान ने प्रधानमंत्री मोदी को दी खास विश, शाहरुख बोले- 'देश को प्रेरित करते रहें'
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने भी सोशल मीडिया के जरिए प्रधानमंत्री को जन्मदिन की खास बधाई दी है। शाहरुख खान ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें बर्थडे विशेज दीं।
सलमान खान ने खास अंदाज में दी बधाई
सलमान खान ने अपने X अकाउंट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो माननीय पीएम साहब, नरेंद्र भाई मोदी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिन्द।"
Janam Din Mubarak Ho Honourable P M Sahab , Wish you a very Happy Birthday Narendra Bhai Modi. Jai Hind. @narendramodi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) September 17, 2026
वहीं शाहरुख खान ने अपने पोस्ट में लिखा- "आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता से भरे कई और वर्षों की कामना करता हूं। देश को प्रेरित करने की शक्ति और सकारात्मकता आपमें हमेशा बनी रहे।"
Here’s wishing you a very Happy Birthday, Honourable PM @narendramodi ji. To many more years of good health, happiness and fulfilment. May you always carry the strength and positivity to inspire the nation.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 17, 2026
बॉलीवुड के कई सितारों ने किया विश
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर अभिनेता अक्षय कुमार ने भी सोशल मीडिया पर एक संदेश साझा किया। उन्होंने जन्मदिन को सेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद से जोड़ते हुए लोगों से किसी के चेहरे पर मुस्कान लाने जैसे छोटे प्रयास करने की बात कही।
वहीं, अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की।
17 सितंबर 2026 को 76 साल के हुए पीएम मोदी
नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था। वह मई 2014 में पहली बार देश के प्रधानमंत्री बने थे। इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनाव के बाद उन्होंने दूसरी बार प्रधानमंत्री पद संभाला और 2024 के आम चुनाव के बाद 9 जून 2024 को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।
लखनऊ में दूसरी शादी बनी मौत की वजह! पूर्व पति ने बेटे संग मिलकर पत्नी को मार डाला, घर में ताला लगाकर फरार
राजधानी लखनऊ में एक महिला की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. 35 वर्षीय प्रेमा देवी का शव नहर किनारे खून से लथपथ मिला. मृतका के दूसरे पति ने उसके पूर्व पति और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है.
The post लखनऊ में दूसरी शादी बनी मौत की वजह! पूर्व पति ने बेटे संग मिलकर पत्नी को मार डाला, घर में ताला लगाकर फरार appeared first on Prabhat Khabar.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi








/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)

