Responsive Scrollable Menu

DUSU Election 2026: डीयू छात्रसंघ चुनाव के लिए कल सुबह 8 बजे से मतदान, 52 पोलिंग सेंटर बनाए गए

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रंघ चुनाव में हिंसा को लेकर हाईकोर्ट सख्त है. ऐसे में शांतिपूर्ण चुनाव कराना प्रशासन के लिए चुनौतिपूर्ण बना हुआ है. इसको लेकर खास इंतजाम किए गए हैं.

Continue reading on the app

Rajnath Singh ने वाराणसी से Vadnagar तक बाइक यात्रा को दिखाई हरी झंडी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र को उनके जन्म स्थान से जोड़ने वाली एक मोटरसाइकिल यात्रा की शुरुआत के अवसर पर बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाराणसी और वडनगर के बीच लगभग 2,000 वर्ष पुराने संबंध का उल्लेख किया। वाराणसी में ‘सेवा संकल्प’ अभियान के शुरुआत पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि लगभग 2,000 वर्ष पहले बौद्ध भिक्षु ज्ञान और आध्यात्मिकता को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए सारनाथ से वडनगर गए थे। उन्होंने कहा,‘‘आज हम उसी प्राचीन परंपरा को एक नए रूप में आगे बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।” सिंह ने वर्तमान यात्रा को आस्था,जल और सेवा के माध्यम से दोनों स्थानों को जोड़ने का प्रयास बताया।

सिंह ने कहा कि यह यात्रा केवल एक भौगोलिक स्थान से दूसरे भौगोलिक स्थान तक की यात्रा नहीं है, बल्कि यह मोदी की ‘जन्मभूमि’ (वडनगर) और ‘कर्मभूमि’ (वाराणसी) के बीच एक संबंध का प्रतिनिधित्व करती है। उन्होंने कहा कि काशी से गंगाजल वडनगर ले जाया जाएगा ताकि हरकेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जा सके। सिंह ने बताया कि गुजरात की पवित्र नदियों और शर्मिष्ठा झील का जल वाराणसी लाया जाएगा ताकि बाबा विश्वनाथ का अभिषेक किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘काशी की दिव्यता गुजरात जा रही है और गुजरात की आस्था काशी आ रही है।’’ उन्होंने इसे यात्रा की सबसे बड़ी खासियत बताया। सिंह ने कहा कि जल का यह आदान-प्रदान भावनाओं के आदान-प्रदान का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह यात्रा एक ‘अद्भुत दृश्य’ पेश करेगी जब मोदी की जन्मभूमि और कर्मभूमि जल और आस्था के जरिए एक-दूसरे से जुड़ेंगी।

उन्होंने कहा कि यह यात्रा वडनगर से जुड़े मूल्यों, काशी के आशीर्वाद और मोदी के सेवा करने के संकल्प का संगम भी है। सिंह ने कहा, ‘‘यह संस्कार, साधना और सेवा के संगम की यात्रा है।’’ रक्षा मंत्री ने कहा कि जिस ऐतिहासिक जुड़ाव की उन्होंने बात की थी, उसे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के जरिए आज के दौर के हिसाब से नया रूप दिया जा रहा है। इस अभियान का मकसद मोदी के जन्मदिन के जश्न को सेवा कार्यों से जोड़ना भी है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा में मंजिल तो अहम है ही, रास्ते में पड़ने वाले पड़ाव भी उतने ही महत्वपूर्ण हैं, जहां सेवा कार्यक्रम तय किए गए हैं। सिंह ने कहा कि इन गतिविधियों का मकसद लोगों से बातचीत करना, विकास कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाना और समाज के हर वर्ग तक पहुंचना है। वाराणसी से वडनगर तक की ‘सेवा संकल्प’ मोटरसाइकिल यात्रा की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और केंद्रीय मंत्री व भाजपा के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की मौजूदगी में की गई।

भाजपा का व्यापक ‘सेवा संकल्प अभियान’ मोदी के 76वें जन्मदिन और उनके समर्पित जनसेवा के 25 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने पहले गुजरात के मुख्यमंत्री और फिर भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर यह सेवा की है।

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार, भारत ने 127 रन से दी मात, श्रेयस एंड कंपनी ने टी20 सीरीज 3-0 से की अपने नाम

India Clean Sweeps Against Afghanistan:भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली. तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया वहीं गेंदबाजी में नितीश रेड्डी, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल छाए. Thu, 17 Sep 2026 22:45:45 +0530

  Videos
See all

PM Modi 76th Birthday: PM मोदी के सेवा और समर्पण के बेमिसाल 25 साल | BJP | Vikisit Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:25:15+00:00

UPI Charges News: UPI पेमेंट पर चार्ज लगने पर सुनिए व्यापारियों ने क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers