Responsive Scrollable Menu

UP PCS मेंस का रिजल्ट जारी, इतने उम्मीदवार इंटरव्यू के लिए हुए पास, चेक कर लें रिजल्ट

UPPSC Mains Result 2026 Out: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा भर्ती परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे थे. अब आयोग ने नतीजे अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन जारी कर दिए हैं. अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

812 पदों के लिए 2297 उम्मीदवार चयनित

आयोग की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक, 812 रिक्त पदों के सापेक्ष कुल 2297 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए सफल घोषित किया गया है. इन उम्मीदवारों को अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू में शामिल होना होगा. वहीं, दो ऐसे पद हैं, जिनके लिए इंटरव्यू आयोजित नहीं किया जाएगा. इन पदों का परिणाम भर्ती के अंतिम नतीजे के साथ जारी किया जाएगा.

रोल नंबर से चेक करें रिजल्ट

UPPSC PCS Mains Result 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. इसके बाद होम पेज पर दिए गए **Important Segments** सेक्शन में जाकर **Result** पर क्लिक करें. यहां **“LIST OF CANDIDATES PROVISIONALLY QUALIFIED FOR INTERVIEW IN ADVT. NO. A-1/E-1/2025, COMBINED STATE/UPPER SUBORDINATE SERVICES (M.) EXAM.-2025”** लिंक दिखाई देगा.

इस लिंक पर क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी. उम्मीदवार PDF में अपना रोल नंबर खोजकर यह पता कर सकते हैं कि उनका चयन इंटरव्यू के लिए हुआ है या नहीं. उम्मीदवार भविष्य के लिए रिजल्ट की PDF डाउनलोड करके भी रख सकते हैं.

अलग से जारी होगी इंटरव्यू की तारीख

आयोग ने बताया है कि इंटरव्यू की तारीखों की घोषणा बाद में अलग से की जाएगी. इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करते रहें.

यह भी पढ़ें: CBSE Compartment Result 2026: सीबीएसई ने जारी किया 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे चेक करें अपना परिणाम

Continue reading on the app

Stock Market: 18 सितंबर को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

Sensex-Nifty closes green: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन आज 17 सितंबर को सेंसेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुआ तो निफ्टी लगातार दूसरे दिन ग्रीन जोन में बंद हुआ। बैंकिंग शेयरों ने मार्केट को नीचे खींचने की काफी कोशिश की लेकिन रियल्टी और फार्मा सेक्टर से इसे सपोर्ट मिला। निवेशकों की दौलत में डेढ़ लाख करोड़ से अधिक का इजाफा हुआ है। डिटेल्स में पढ़ें

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार, भारत ने 127 रन से दी मात, श्रेयस एंड कंपनी ने टी20 सीरीज 3-0 से की अपने नाम

India Clean Sweeps Against Afghanistan:भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली. तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया वहीं गेंदबाजी में नितीश रेड्डी, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल छाए. Thu, 17 Sep 2026 22:45:45 +0530

  Videos
See all

PM Modi 76th Birthday: PM मोदी के सेवा और समर्पण के बेमिसाल 25 साल | BJP | Vikisit Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:25:15+00:00

UPI Charges News: UPI पेमेंट पर चार्ज लगने पर सुनिए व्यापारियों ने क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers