Responsive Scrollable Menu

सेमीकॉन इंडिया 2026: भारत तेजी से बन रहा वैश्विक सेमीकंडक्टर पावरहाउस, वैश्विक उद्योग नेताओं ने पीएम मोदी के विजन की सराहना की

नई दिल्ली, 17 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 के दौरान दुनिया की अग्रणी तकनीकी और सेमीकंडक्टर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भारत के उभरते सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम और सरकार की दूरदर्शी नीतियों की सराहना की। उद्योग जगत के नेताओं ने कहा कि भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर उद्योग में तेजी से एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में उभर रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस क्षेत्र को मजबूत करने के लिए स्पष्ट रणनीति दिखाई दे रही है।

एएसएमएल के कार्यकारी उपाध्यक्ष और मुख्य रणनीतिक सोर्सिंग एवं प्रोक्योरमेंट अधिकारी वेन एलन ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेमीकॉन इंडिया जैसे आयोजनों में उपस्थिति अपने आप में एक बड़ा संदेश है।

उन्होंने कहा, जब किसी देश का सर्वोच्च नेतृत्व किसी उद्योग को सीधे समर्थन देता है, तो इससे पूरी दुनिया का ध्यान उस क्षेत्र की ओर आकर्षित होता है।

एलन ने आगे कहा कि यह स्पष्ट संकेत है कि भारत सरकार शीर्ष स्तर से सेमीकंडक्टर उद्योग को समर्थन दे रही है और भारत को एक वैश्विक सेमीकंडक्टर शक्ति बनाने की स्पष्ट दृष्टि रखती है।

इसके अलावा, यामाहा रोबोटिक्स कंपनी लिमिटेड के शीर्ष अधिकारी पीटर च्यू ने आईएएनएस से कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी ताकत उसकी युवा आबादी है। बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न तकनीकी और औद्योगिक क्षेत्रों में प्रवेश कर रहे हैं और सेमीकंडक्टर उद्योग भी उनमें से एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

उन्होंने कहा, केवल सैद्धांतिक शिक्षा पर्याप्त नहीं है। छात्रों को आधुनिक उपकरणों और तकनीकों के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी मिलना चाहिए।

उन्होंने आगे कहा, सेमीकंडक्टर उद्योग में उपकरणों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है और शैक्षणिक संस्थानों तथा उद्योग जगत को मिलकर ऐसे वातावरण का निर्माण करना होगा जहां युवा वास्तविक तकनीक के साथ सीख सकें।

इसके साथ ही, बिजनेस स्वीडन इंडिया के ट्रेड कमिश्नर और कंट्री मैनेजर एरिक ओडार ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत और स्वीडन के बीच हाल ही में हुई रणनीतिक साझेदारी में सेमीकंडक्टर उद्योग एक प्रमुख क्षेत्र के रूप में उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस वर्ष स्वीडन यात्रा के बाद दोनों देशों ने सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति जताई है। उन्होंने बताया कि सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाएं और स्वीडन की तकनीकी विशेषज्ञता भविष्य में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत बनाएंगी।

स्वीडन की सेमीकंडक्टर कंपनी टेक्सिक के को-फाउंडर जोआकिम टॉल्स्टॉय ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि भारत और स्वीडन के बीच लंबे समय से मजबूत कारोबारी संबंध रहे हैं।

उन्होंने कहा, सेमीकॉन इंडिया में विभिन्न स्वीडिश कंपनियों की मौजूदगी इस बात का प्रमाण है कि स्वीडिश उद्योग भारत के साथ अपने सहयोग को और विस्तार देने का इच्छुक है। उनके अनुसार, भारतीय बाजार और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में उभरते अवसर दोनों देशों के लिए लाभकारी साबित हो सकते हैं।

इस बीच, पैटिना लाइटिंग के प्रबंध निदेशक जेरार्ड एफ. हैमिल्टन ने भारत की नवाचार क्षमता और तकनीकी दक्षता की सराहना करते हुए आईएएनएस से कहा कि भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक तकनीकी उद्योग का एक प्रमुख खिलाड़ी बनने की क्षमता रखता है।

उन्होंने कहा कि भारत ने जिस प्रकार ज्ञान, नवाचार और तकनीकी विकास के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है, वह अत्यंत प्रभावशाली है। उनके अनुसार, भविष्य में दुनिया की कई बड़ी कंपनियों और उद्योगों को भारत की ओर देखना होगा और भारत वैश्विक तकनीकी नेतृत्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

इसके अलावा, यूएसटी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) गिलरॉय मैथ्यू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, स्टूडेंट्स को सच में बड़े सपने देखने चाहिए, और मेरा यही एक मैसेज होगा, क्योंकि आप देख सकते हैं कि देश को सेमीकॉन के लिए कितना इन्वेस्टमेंट मिल रहा है, और आप सभी को यह जानना चाहिए कि एआई सेमीकॉन को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ा रहा है।

मैथ्यू ने आगे कहा कि यह हम सभी के लिए एक असाधारण पल है क्योंकि हम असल में भारत में एक बुनियादी बदलाव देख रहे हैं, और वह भी सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में, जहां कई देश अभी शुरुआती कदम उठाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं हम सीधे अगले दौर में पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी ने एक शानदार भाषण दिया, और जो इन्वेस्टमेंट घोषित किए गए हैं, वे सभी कंपनियों और देश के लिए बहुत उम्मीद जगाने वाले हैं, और हम सेमीकंडक्टर के मामले में सच में बड़े सपने देख रहे हैं।

--आईएएनएस

डीबीपी

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

Lucknow Hit and Drag Case: 'आयुष बनकर मिला था शाहनवाज', पीड़िता ने खोले बेल्ट से पिटाई और घसीटने जैसे राज

Lucknow Hit and Drag Case: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पाश इलाके गोमती नगर विस्तार स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क के बाहर युवती को कार से कुचलने और घसीटने के मामले में हर दिन नए और चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस दिल दहला देने वाली वारदात की पीड़िता ने अब सामने आकर अपनी पूरी आपबीती सुनाई है.

इंडिया टुडे के मुताबिक पीड़िता का साफ कहना है कि आरोपी शाहनवाज ने न सिर्फ उससे अपनी असली पहचान छिपाई, बल्कि लंबे समय तक उसके साथ दरिंदगी और मारपीट भी की. पीड़िता का आरोप है कि आरोपी नशे की हालत में उसे लातों और चमड़े के बेल्ट से पीटता था. पीड़िता ने यह भी आशंका जताई है कि जेल से छूटने के बाद आरोपी उसकी जान ले सकता है, इसलिए वह किसी भी कीमत पर समझौते के लिए तैयार नहीं है.

पहचान छिपाकर आयुष ठाकुर के नाम से की थी दोस्ती

पीड़िता ने अपनी बातचीत में बताया कि शाहनवाज से उसका परिचय करीब एक साल पहले हुआ था. उस समय आरोपी ने अपनी असली पहचान पूरी तरह छिपा ली थी और अपना नाम आयुष ठाकुर बताया था. पीड़िता के अनुसार एक बार जब उसकी स्कूटी की चाबी खो गई थी, तब शाहनवाज अपने दोस्त शरीफ के साथ उसे घर छोड़ने आया था. उस दौरान शरीफ ने भी शाहनवाज को ठाकुर कहकर ही पुकारा था ताकि किसी को कोई शक न हो. काफी समय बाद जब पीड़िता ने शाहनवाज का सोशल मीडिया एकाउंट देखा, तब जाकर उसे सच पता चला कि जिसे वह आयुष समझ रही थी, उसका असली नाम शाहनवाज है. सच सामने आने के बाद वह बुरी तरह घबरा गई थी, लेकिन आरोपी लगातार उसे फोन करके दबाव बनाता रहा और संपर्क में रहा.

क्लबों में जाना और दूसरी लड़कियों से संपर्क रखने का आरोप

पीड़िता ने यह भी दावा किया कि शाहनवाज और उसके साथी अक्सर शहर के बड़े क्लबों में जाते थे और वहां लड़कियों से संपर्क बढ़ाते थे. घटना वाले दिन यानी 16 सितंबर की सुबह करीब साढ़े छह बजे पीड़िता अपनी बुआ और बहन के साथ जनेश्वर मिश्र पार्क में टहलने गई थी. वहां उसने शाहनवाज को दो अन्य लड़कियों के साथ देखा. जब पीड़िता ने वहां जाकर पूछा कि ये लड़कियां कौन हैं, तो शाहनवाज भड़क गया और विवाद शुरू हो गया. झगड़ा बढ़ता देख दोनों युवतियां पार्क के पिछले दरवाजे से चुपचाप निकल गईं.

'आज इसे मार दो', शीशे में हाथ दबाकर घसीटता रहा आरोपी

विवाद के बाद जब शाहनवाज अपनी कार से भागने लगा, तो पीड़िता ने उसे बातचीत करने के लिए रोकने की कोशिश की. आरोप है कि शाहनवाज ने रुकने के बजाय गाड़ी की रफ्तार तेज कर दी और युवती को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगते ही पीड़िता कार के बोनट पर जा गिरी और उसने खुद को बचाने के लिए वाइपर को कसकर पकड़ लिया. इसी आपाधापी में उसका हाथ कार की खिड़की के शीशे में दब गया. पीड़िता का कहना है कि कार में बैठे आरोपी के दोस्त दानिश ने चिल्लाकर कहा कि आज इसे मार डालो, बाद में जो होगा देखा जाएगा. इसके बाद भी शाहनवाज ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे सड़क पर काफी दूर तक घसीटता चला गया. इस घटना में उसके शरीर पर अनगिनत गंभीर चोटें आई हैं.

पहले भी की थी मारपीट, वीडियो बनाकर दी थी धमकी

पीड़िता का कहना है कि आरोपी का हिंसक व्यवहार कोई नई बात नहीं थी. इससे पहले भी डीएलएफ के पास शाहनवाज ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी, जहां सुरक्षा गार्डों के बीच-बचाव के बाद उसकी जान बची थी. वह अक्सर शराब और अन्य नशों में धुत होकर उसे बेल्ट से मारता था. इतना ही नहीं, आरोपी ने चुपके से उसका एक निजी वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया था और केस दर्ज कराने पर उसे इंटरनेट पर डालने की धमकी देता था. घटना के बाद आरोपी के परिचितों ने पीड़िता के घर पहुंचकर मुकदमा वापस लेने का भारी दबाव बनाया और चेतावनी दी कि अगर बात आगे बढ़ी तो इसका अंजाम बुरा होगा.

राजनीतिक रसूख और चुनाव लड़ने की तैयारी

पीड़िता ने यह भी साफ किया कि शाहनवाज इलाके में अपना भारी राजनीतिक रसूख दिखाता था. वह अक्सर समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का नाम लेकर लोगों पर धौंस जमाता था. चर्चा यह भी है कि वह स्थानीय स्तर पर पार्षद का चुनाव लड़ने की जमीन तैयार कर रहा था. घटना के बाद सोशल मीडिया पर आरोपी की कई राजनीतिक कार्यक्रमों, रैलियों और बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी तेजी से सामने आई हैं.

पुलिस की कार्रवाई और महिला आयोग का कड़ा रुख

गोमती नगर विस्तार थाने की पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए शाहनवाज और उसके साथी दानिश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया है. वारदात में इस्तेमाल कार को भी जब्त कर लिया गया है. दूसरी ओर, पीड़िता ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग पहुंचकर अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है. आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने मामले को बेहद गंभीर बताते हुए कहा कि यह केवल सड़क हादसे का मामला नहीं लगता, बल्कि इसमें पहचान छिपाकर धोखेबाजी और शादी का दबाव बनाने के पहलू भी जुड़े हैं. उन्होंने प्रशासन को मामले की गहन जांच और दोषियों को कठोरतम दंड दिलाने के निर्देश दिए हैं.

यह भी पढ़ें: गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय SIT गठित, पुलिस करेगी क्राइम सीन का रीक्रिएशन

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

Noida Cyber Fraud : नोएडा से साइबर ठगी का बड़ा मामला, 33 करोड़ का खुलासा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:00:30+00:00

Iran America War Update: ईरान-अमेरिका जंग पर बड़ी खबर! | IRGC | Airstrike | Trump | Hormuz | News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:30:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers