Responsive Scrollable Menu

अभिषेक शर्मा आज तोड़ेंगे 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और विराट कोहली के इन बड़े रिकॉर्ड्स पर होगी नजर

Abhishek Sharma : भारत के तूफानी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के पास आज तीन बड़े रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा. अब से सिर्फ 7 घंटे बाद टीम इंडिया का मुकाबला अफगानिस्तान के साथ शुरू होने वाला है. इस मैच में अभिषेक के निशाने पर रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड होगा. वहीं 26 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक विराट कोहली के एक रिकॉर्ड की बराबरी करना चाहेंगे. रोहित और विराट कोहली के अलावा अभिषेक शर्मा के निशाने पर शिवम दुबे का भी एक बड़ा रिकॉर्ड होगा.

दरअसल, आज यानी 17 सितंबर (गुरुवार) को भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस 7 बजे होगा. इस मुकाबले के शुरू होने में लगभग 2 घंटे का समय बाकी है. उससे पहले आइए अभिषेक शर्मा की किन तीन बड़े रिकॉर्ड्स पर नजरें रहेंगी. उसके बारे में जानते हैं.

अभिषेक शर्मा के निशाने पर होंगे ये 3 बड़े रिकॉर्ड 

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इस समय भारत के पूर्व टी20 बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम है. अब इस रिकॉर्ड को अभिषेक शर्मा अपने नाम कर सकते हैं. अभिषेक रोहित शर्मा के साथ अभी संयुक्त रूप से पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं. अभिषेक क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में अफगानिस्तान के खिलाफ 11 छक्के लगा चुके हैं. वहीं रोहित ने भी टी20 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलते हुए 11 छक्के लगाए हैं.

आज अभिषके शर्मा के पास मौका होगा कि, वो एक छक्का लगाने के साथ ही रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ देंगे. अभिषेक अगर तीसरे टी20 में एक सिक्स और लगाने में सफल रहते हैं, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे.

विराट समेत इन खिलाड़ियों की बराबरी करेंगे अभिषेक

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में अभिषेक ने एक अर्धशतक लगाया है, जो पहले टी20 में उनके बल्ले से आया था. अगर वो तीसरे टी20 में भी अर्धशतकीय पारी खेलने में सफल रहते हैं, तो वह अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की तरफ से सर्वाधिक फिफ्टी लगाने के मामले में विराट कोहली, शिवम दुबे, केएल राहुल और रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे. इन सभी बल्लेबाजों ने अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 में दो अर्धशतक लगाए हैं. 

शिवम दुबे के इस रिकॉर्ड पर भी होगी अभिषेक की नजर

अभिषेक शर्मा की नजर इस मैच में धमाकर मचाकर एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने पर होगी. अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 सीरीज में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड फिलहाल शिवम दुबे के नाम है. शिवम ने 2024 में खेली गई सीरीज में कुल 124 रन बनाए हैं. अभिषेक 2 मैचों में अब तक अफगानिस्तान के खिालफ कुल 121 रन बना चुके हैं. तीसरे टी20 में भारतीय सलामी बल्लेबाज अगर 4 रन और बना लेता है, तो वह शिवम दुबे के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. अभिषेक ने पहले मैच में 82 और दूसरे मैच में 39 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें : पृथ्वी शॉ की टूटी सगाई, मंगेतर आकृति ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, लगाया था 'चीटिंग' का आरोप

Continue reading on the app

Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी से स्वरा भास्कर तक, 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगे ये सितारें

Rise And Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का दूसरा सीजन जल्द ही शुरू होने वाला है. कुछ दिनों पहले ही इसका ऐलान हुआ और इस बार अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover)  की जगह  पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) शो को होस्ट करेंगे. वहीं, अब इसका नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें कई कंटेस्टेंट के  चेहरे भी रिवील कर दिए गए हैं. चलिए जानते हैं, शो में कौन-कौन से सितारें नजर आने वाले हैं.

‘राइज एंड फॉल 2’ के कंटेस्टेंट

हाल ही में राइज एंड फॉल के मेकर्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल सीजन 2 का नया प्रोमो शेयर किया है.  इसमें होस्ट सहवाग के अलावा चार कंटेस्टेंट की झलक भी देखने को मिलती है. जिनमें स्वरा भास्कर (Swara Bhasker), करण पटेल (Karan Patel),  प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) और शहजाद पूनावाला (Shehzad Poonawalla) का नाम शामिल है. 

कैसा है प्रोमा?

राइज एंड फॉल 2 के प्रोमो में सुनाई देता है कि गेम में चुनौतियां काफी हैं, लेकिन सभी के तेवर तीखे हैं. वहीं प्रियंका साफ कहती हैं, 'राजा हो जाए रंक, जब पड़े एक नागिन का डंक'. इसके अलावा  स्वरा भास्कर भी पूनावाला को शिकस्त देने की तैयारी में जुटी दिखीं. प्रोमो में साफ नजर आया कि स्वरा का बेबाक अंदाज देखने को मिलेगा. वहीं, पूनावाला प्राइमटाइम की लाइमलाइट से हटकर एक अलग तरह के कॉम्पिटिशन में शामिल हो रहे हैं. प्रियंका एक ऐसे फॉर्मेट में वापसी कर रही हैं, जहां रणनीति और टाइमिंग बहुत अहम हैं. वहीं, जाने-माने टीवी एक्टर करण पटेल भी अपने अंदाज में दिखें.

ये भी पढ़ें- 'Rise And Fall 2' से अशनीर ग्रोवर का कटा पत्ता, दूसरे सीजन को होस्ट करेंगे वीरेंद्र सहवाग

क्या है शो का कॉन्सेप्ट?

'राइज एंड फॉल' एक सोशल एक्सपेरिमेंट आधारित रियलिटी शो है. इसमें कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा जाता है. एक तरफ 'रूलर्स' होते हैं, जो आलीशान जिंदगी जीते हैं और फैसले लेते हैं. दूसरी तरफ 'वर्कर्स' होते हैं, जिन्हें टास्क पूरे करने होते हैं. वहीं, खेल में समय-समय पर पावर बदलती रहती है और कोई भी कंटेस्टेंट ऊपर से नीचे या नीचे से ऊपर पहुंच सकता है. इस शो का ये कॉन्सेप्ट इसे बाकी रियलिटी शोज से अलग बनाता है. 

पहले सीजन के विनर थे अर्जुन 

बता दें,'राइज एंड फॉल' के पहले सीजन को टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी ने जीता था. शो में उनके अलावा धनश्री वर्मा, आदित्य नारायण, किकू शारदा, कुब्रा सैत, संगीता फोगाट, पवन सिंह, आरुष भोला, अरबाज पटेल, आहाना कुमरा, आकृति नेगी, अनाया बांगर, नयनदीप रक्षित और रैपर बाली जैसे कई चर्चित चेहरे नजर आए थे. वहीं, शो में कुछ दिनों के लिए भोजपुरी स्टार पवन सिंह को भी देखा गया था. 

कुल 15 कंटेस्टेंट आएंगे नजर

‘राइज एंड फॉल 2’ में कुल 15 कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे. फिलहाल मेकर्स की ओर से चार नाम रिवील कर दिए गए हैं. अब बाकी 11 नामों को खुलासा जल्द हो जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबकि, फैसल शेख (Mr. Faisu), अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, उर्फी जावेद, राजीव अदातिया, सना मकबूल, सौरव जोशी और गौरव तनेजा जैसे नामों की चर्चा हो रही है. बता दें, ये शो 26 सितंबर से रोज दोपहर 12 बजे स्ट्रीम किया जाएगा,. इस शो को आप प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर देख सकेंगे. शो को वीरेंद्र सहवाग होस्ट करेंगे.

ये भी पढ़ें- Explainer: करीना कपूर-पृथ्वीराज सुकुमारन की Daayra क्यों है खास? रिलीज से पहले जानें फिल्म देखने की 5 वजह

Continue reading on the app

  Sports

राहुल द्रविड़ के बेटे ने 211.11 के स्ट्राइक रेट से ठोके रन, आर्यवीर सहवाग ने भी अंडर 19 डेब्यू पर खेली तूफानी पारी

Anvay Dravid and Aaryavir Sehwag shine: राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के बेटों अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग ने इंडिया अंडर-19 के लिए डेब्यू करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया. आर्यवीर ने ओपनर के रूप में आक्रामक शुरुआत दी, जबकि अन्वय ने नंबर छह पर उतरकर तूफानी पारी खेली. दोनों युवा सितारों की इस बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर भारत ने ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 को पहले यूथ वनडे में सात रन से हरा दिया. Fri, 18 Sep 2026 18:36:01 +0530

  Videos
See all

UP Election News: UP चुनाव की 10 बड़ी खबरें | 2027 चुनाव से पहले बड़ा सियासी खेल! | UP Politics |Top #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:14:33+00:00

Apple Store Viral Video : Apple Store पहुंचा युवक, iPhone खरीदने की वजह सुनकर रह जाएंगे हैरान! | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:15:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers