नशे के खिलाफ मंदसौर पुलिस का एक्शन, 60 किलो डोडाचूरा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
मध्यप्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। विभिन्न जिलों में कार्रवाई करते हुए पुलिस मादक पदार्थों की जब्ती के साथ तस्करों पर शिकंजा कस रही है। इसी बीच, मंदसौर में भी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ (डोडाचुरा) के साथ 2 तस्करों को दबोचा है।
बता दें कि अफजलपुर थाने की पुलिल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग कि ब्रेजा कार जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 08 CC 2439 में डोडाचुरा लेकर दो व्यक्ति डिगाव होते हुए सीतामउ तरफ बाहरी तस्कर को देने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और कार्रवाई के लिए कमालपुरा फंटा ग्राम बिलात्री पर नाकाबंदी की गई।
बता दें कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने ब्रेजा कार को आते देखा। पुलिस ने कार को रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन को कमालपुरा की ओर मोड़कर भागने लगा लेकिन पीछा करते हुये पुलिस ने कार को रोक लिया। कार में दो युवक सवार थे। जब कार चालक से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम लखन और दूसरे व्यक्ति ने अरविंद बताया।
60 किलो 100 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद
पुलिस के अनुसार, जब कार की तलाशी ली गई तो डिक्की में रखे तीन काले रंग के कट्टों से कुल 60 किलो 100 ग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ। बरामद किये गये मादक पदार्थ की अनुमानिन कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई जा रही है।
तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और इसकी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
बुधवार को पकड़ा गया था डोडाचूरा
बता दें कि मंदसौर में ही बुधवार को पुलिस ने एक कार्रवाई करते हुए 100 किलो डोडाचूरा जब्त किया था। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। वहीं पिकअप 8 लाख की है। इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख रुपए बताई गई है। वहीं जब्त किये गये पिकअप 8 लाख की है। पुलिस की नाकाबंदी को देखकर चालक ने पिकअप को वापस मोड़कर भागने की कोशिश की। वहीं कुछ दूसरी जाने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
मंदसौर थाना अफजलपुर पुलिस द्वारा अवेध मादक पदार्थ कि तस्करी करने वाले के मंसुब किये नाकाम, मादक पदार्थ तस्करी में प्रयुक्त सफेद रंग की ब्रेजा कार को किया जप्त,1/2 @CMMadhyaPradesh @mohdept @DGP_MP @IgpUjjain @DIG_RATLAM_MP @PHQ_Editorial @MPPoliceDeptt pic.twitter.com/Y1QBWNuI62
— SP_Mandsaur (@mandsaur_sp) September 17, 2026
नवोदय स्कूल के बहाने हिंदी का विरोध कर रही थी थलपति विजय की सरकार, SC ने फटकारा
तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने तर्क दिया कि नवोदय विद्यालय नीति राज्य की अपनी भाषा नीति के विपरीत है और इसके माध्यम से तमिल भाषा पर हिंदी को थोपने की कोशिश की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
Hindustan











