Responsive Scrollable Menu

नवोदय स्कूल के बहाने हिंदी का विरोध कर रही थी थलपति विजय की सरकार, SC ने फटकारा

तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने तर्क दिया कि नवोदय विद्यालय नीति राज्य की अपनी भाषा नीति के विपरीत है और इसके माध्यम से तमिल भाषा पर हिंदी को थोपने की कोशिश की जा रही है।

Continue reading on the app

कांग्रेस नेता अभय दुबे ने दीपोत्सव को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा “प्रधानमंत्री के संकल्प का विरोधाभास”

प्रधानमंत्री के संकल्प का हवाला देकर कांग्रेस ने दीपोत्सव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खाने के तेल की खपत कम करने का संकल्प दिलाया था, लेकिन अब भाजपा उनके जन्मदिन पर करोड़ों दीपक जलाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री के ही संकल्प के विपरीत बताया।

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में अभय दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मध्यप्रदेश आगमन पर उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम को लेकर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए।

दीपोत्सव को लेकर किए सवाल

अभय दुबे ने कहा कि 11 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खाने के तेल का उपयोग 10 प्रतिशत कम करने का आह्वान किया था। साथ ही पेट्रोल-डीजल की खपत घटाने की बात भी कही गई थी। कांग्रेस नेता ने कहा कि अब प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर देशभर में लगभग 100 करोड़ दीपक जलाने की तैयारी है और भाजपा शासित राज्यों में स्कूलों से लेकर सरकारी संस्थानों तक दीपक जलाने के निर्देश दिए गए हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता ने तेल की खपत का हिसाब बताते हुए कहा कि यदि एक दीपक में औसतन 15 मिलीलीटर तेल इस्तेमाल होता है तो 100 करोड़ दीपकों के लिए लगभग 1.5 करोड़ लीटर तेल की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि 150 रुपये प्रति लीटर की दर से इसकी कीमत लगभग 225 करोड़ रुपये बैठती है। ऐसे में प्रधानमंत्री के तेल की खपत कम करने के संकल्प और दीपोत्सव की तैयारियों के बीच विरोधाभास दिखाई देता है।

कांग्रेस नेता ने भारत के खाद्य तेल आयात का भी हवाला दिया। उन्होंने कहा कि देश हर साल करीब 1.6 से 1.67 करोड़ टन खाद्य तेल आयात करता है और इससे घरेलू मांग का बड़ा हिस्सा पूरा होता है। उन्होंने कहा कि 100 करोड़ दीपक जलाने से करीब 39 हजार टन कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन हो सकता है।

नितिन नबीन से कही ये बात

अभय दुबे ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मध्यप्रदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें अधिक संवेदनशीलता दिखानी चाहिए। उन्होंने बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि वहां 15 जिलों में लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। ऐसे में दीपकों के तेल पर खर्च करने के बजाय बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद पर ध्यान दिया जाता तो बेहतर होता।

Continue reading on the app

  Sports

एक-दो खराब सीरीज से हमारा आकलन न करें, सबसे तेज शतक जड़ने के बाद अभिषेक का आलोचकों को करारा जवाब

Abhishek Sharma Statement: मैच के बाद अभिषेक ने आलोचकों को जवाब देते हुए कहा कि पिछले दो सालों के प्रदर्शन के आधार पर एक-दो खराब सीरीज़ से टीम का आकलन नहीं किया जा सकता. खेल में उतार-चढ़ाव आना स्वाभाविक है, लेकिन सबसे अहम बात टीम की सोच है. विरोधी टीम चाहे कोई भी हो, उनका लक्ष्य पूरे साल मैदान पर दबदबा बनाए रखना है. Fri, 18 Sep 2026 00:02:04 +0530

  Videos
See all

BJP-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प #bjpnews #congressnews #ytshorts #shorts #aajkitajakhabar #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:35:38+00:00

भारत में iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू LIVE | iPhone 18 Pro India Sale | Apple iPhone | Aaj Tak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:32:24+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers