Responsive Scrollable Menu

US Dollar के मुकाबले Rupee 3 पैसे गिरकर 95.94 पर बंद

अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के साथ 95.94 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपया कारोबार के दौरान एक समय 96 के स्तर से नीचे चला गया था। हालांकि रिजर्व बैंक के संभावित हस्तक्षेप से शुरुआती नुकसान की काफी भरपाई हुई।

डॉलर सूचकांक और कच्चे तेल की कीमतों में मामूली गिरावट के बीच रुपया लगभग स्थिर रहा। इससे वैश्विक भू-राजनीतिक अस्थिरता के बावजूद निवेशकों का भरोसा बना रहा। विदेशीमुद्रा विश्लेषकों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी और अनिश्चित वैश्विक रुख के कारण स्थानीय मुद्रा दबाव में रही।

अमेरिकी संसद प्रतिनिधि सभा ने उस कानून को मंजूरी दे दी जो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल आयात करने वाले भारत और अन्य देशों पर 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने का अधिकार देता है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के बीच अमेरिकी फ़ेडरल रिजर्व द्वारा तीन साल में पहली बार ब्याज दर बढ़ाने से भी घरेलू मुद्रा पर दबाव पड़ा। अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में, रुपया 95.88 पर खुला और 96.10 के निचले स्तर पर पहुंच गया, जो 24 जुलाई के बाद पहली बार 96 के स्तर से नीचे गया।

कारोबार के दौरान मुद्रा में सुधार हुआ और यह 95.78 के उच्च स्तर पर पहुंची। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.94 पर बंद हुई, जो पिछले बंद स्तर से तीन पैसे कम है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार को भारतीय रुपये में काफी उतार-चढ़ाव रहा।

शुरुआत में यह फेडरल रिजर्व के सख्त रुख और एशियाई मुद्रा के प्रति कमजोर धारणा के कारण दबाव में आ गया था। हालांकि, शुरुआती नुकसान थोड़े समय के लिए ही रहे क्योंकि केन्द्रीय बैंक ने डॉलर को बचाने के लिए दखल दिया, जिससे स्थानीय मुद्रा को मामूली बढ़त हासिल करने में मदद मिली।’’ बुधवार को, स्थानीय मुद्रा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 3 पैसे गिरकर 95.91 पर बंद हुई। इससे लगातार सातवें सत्र में इसकी गिरावट का सिलसिला जारी रहा।

पिछले छह सत्रों में, 4 सितंबर को डॉलर के मुकाबले 94.43 के बंद स्तर के बाद से रुपया 148 पैसे यानी 1.4 प्रतिशत से ज्यादा गिर चुका है। वहीं, विश्व की छह प्रतिस्पर्धी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत टूटकर 99.92 पर रहा। वैश्विक कच्चातेल मानक ब्रेंट क्रूड, वायदा कारोबार में 1.29 प्रतिशत गिरकर 104.47 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में, सेंसेक्स 21.86 अंक यानी 0.03 प्रतिशत गिरकर 74,314.59 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 53.00 अंक या 0.23 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,270.60 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 2,032.61 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Continue reading on the app

Saudi Houthi War LIVE Updates: दहला सऊदी, हूती विद्रोहियों ने मचाया हाहाकार | Mohammed Bin Salman

Saudi Houthi War LIVE Updates: दहला सऊदी, हूती विद्रोहियों ने मचाया हाहाकार | Mohammed Bin Salman मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। यमन के हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर एक बड़ा और खतरनाक हमला बोल दिया है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हमले के बाद सऊदी सिक्योरिटी फोर्सेज पूरी तरह अलर्ट पर है। #SaudiArabia #HouthiRebels #MiddleEastCrisis #WorldNews #MissileAttack #GlobalNews #YemenWar ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ Disclaimer: Republic Media Network may provide content through third-party websites, operating systems, platforms, and portals (‘Third-Party Platforms’). Republic does not control and has no liability for Third-Party Platforms, including content hosted, advertisements, security, functionality, operation, or availability. ------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------ रिपब्लिक भारत देश का नंबर वन न्यूज चैनल है। देश और दुनिया की जनहित से जुड़ी ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल और मनोरंजन की खबरों का खजाना है । इस खजाने तक पहुंचने के लिए रिपब्लिक भारत से जुड़े रहिए और सब्सक्राइब करिए। ► http://bit.ly/RBharat R. Bharat TV - India's no.1 Hindi news channel keeps you updated with non-stop LIVE and breaking news. Watch the latest reports on political news, sports news, entertainment, and much more. आप Republic Bharat से जुड़ें और अपडेट्स पाएं! ???? Facebook: https://www.facebook.com/RepublicBharatHindi/ ???? Twitter: https://twitter.com/Republic_Bharat ???? Instagram: https://www.instagram.com/republicbharat/ ???? WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Va7GPTi7dmecQ2LFH01I ???? Telegram: https://t.me/RepublicBharatHindi ???? LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/republic-bharat/

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

Ujjain में Shipra किनारे ‘Aashirwaad Ka Diya’ का भव्य आयोजन | Nitin Nabin, CM Mohan Yadav मौजूद #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T22:00:32+00:00

Neeraj Bawana को High Court से राहत, 6 घंटे की कस्टडी पैरोल मंजूर | #donaldtrump #pmmodi #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T22:10:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers