Responsive Scrollable Menu

EU-India Trade : एफटीए से पहले ही यूरोप ने दिया तोहफा, भारत से बिना शुल्क के खरीदेगा 19 लाख टन स्टील

EU-India Steel Trade : भारत और यूरोपीय यूनियन ने मुक्त व्यापार समझौते पर अभी पूरी तरह हस्ताक्षर किए भी नहीं हैं और इसका फायदा मिलना शुरू हो गया है. ईयू ने भारत को 19 लाख टन स्टील निर्यात का ऑफर दिया है, जो विशेष कोटे के तहत शुल्क मुक्त रहेगा.

Continue reading on the app

No Makeup Look: ग्लोइंग लुक के लिए बढ़ा स्किन टिंट का ट्रेंड, फाउंडेशन की जगह ऐसे पाएं नेचुरल नो-मेकअप लुक

No Makeup Look: मेकअप का ट्रेंड समय के साथ बदलता रहता है। ऐसे में इन दिनों नो मेकअप लुक बहुत ट्रेंड में है। फुल-कवरेज फाउंडेशन और हैवी बेस की जगह स्किन टिंट और लाइट बेस को ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऑफिस और कॉलेज जाने वाली लड़कियां हैवी मेकअप की जगह हल्का कवरेज देते हुए चेहरे का नेचुरल ग्लो बनाए रखना पसंद कर रही हैं। इसी वजह से इन दिनों टिंटेड सनस्क्रीन और टिंटेड मॉयश्चराइजर काफी पॉपुलर हो रहे हैं।

इसलिए बढ़ रहा ट्रेंड
ऑफिस या दिन के समय किसी पार्टी में जाने के लिए लड़कियां अब ऐसे विकल्प को चुन रही हैं, जो उन्हें नेचुरल ग्लो के साथ खूबसूरत भी दिखाए। ऐसे में वे फुल-कवरेज वाले फाउंडेशन की जगह स्किन टिंट का चुनाव कर रही हैं। कई बार फाउंडेशन को लंबे समय तक लगाए रखने से त्वचा पर रूखेपन के साथ पैच नजर आने लगते हैं। वहीं स्किन टिंट और लाइट बेस से चेहरा ग्लोइंग और फ्रेश रहता है।  

क्या है स्किन टिंट
स्किन टिंट, फाउंडेशन से थोड़ा कम कवरेज देने वाला मेकअप प्रोडक्ट है। इसके इस्तेमाल से चेहरे पर किसी भी तरह की भारी परत के बजाए नेचुरल ग्लो मिलता है। त्वचा के रंग को एक समान करने और ग्लो देने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बों और पिगमेंटेशन को पूरी तरह से छुपाने के बजाए उनको हल्का कर देता है, जिससे नेचुरल खूबसूरती बनी रहती है। बाजार में ऐसे कई स्किन टिंट मौजूद हैं, जिनमें मॉयश्चराइजर और हयालूरोनिक एसिड होता है। स्किन टोन के हिसाब से इसमें अलग-अलग शेड भी उपलब्ध होते हैं।

स्किन टिंट बन रहा पहली पसंद
अब वो दौर नहीं रहा, जब स्किन की कमियों को छुपाने के लिए भारी फाउंडेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इन दिनों स्किन की कमियों को छुपाया नहीं बल्कि ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया जाता है। महिलाएं भारी मेकअप की जगह नेचुरल ग्लो को ज्यादा पसंद कर रही हैं। पूरा दिन मोटी परत वाला फाउंडेशन स्किन को रूखा और पैची बना देता है, जिससे असहज महसूस होता है। जबकि स्किन टिंट या फिर लाइट बेस को रोजाना मेकअप का हिस्सा भी बनाया जा सकता है। इसको लगाने से स्किन पर पैच नहीं बनते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल
स्किन टिंट को इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह से धोएं। अब मॉयश्चराइजर लगाने के बाद सनस्क्रीन अप्लाई करें। अगर जरूरत लगे तो स्किन टाइप के हिसाब से प्राइमर लगाएं। अब जरूरत के हिसाब से हाथ पर टिंट की कुछ बूंदें लें और अंगुलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं। अब गीले स्पंज की मदद से या हाथों से ही टिंट को अच्छी तरह ब्लेंड कर लें। अपनी पसंद का ब्लश लगाकर अपने डेली मेकअप लुक को पूरा करें।

इन बातों का रखें ध्यान 
-ट्रेंड फॉलो करने के लिए गलत प्रोडक्ट न खरीदें।
-अपनी स्किन टोन और टाइप का रखें ध्यान।
-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो किसी भी नए मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
-ज्यादा कवरेज के लिए फाउंडेशन बेहतर विकल्प है।
रोजाना हैवी मेकअप से बचना चाहती हैं तो स्किन टिंट आपके काम आ सकता है। यह चेहरे को हल्का कवरेज देकर नेचुरल ग्लो और फ्रेश लुक देता है।

निशा जोनवाल
(मेकअप आर्टिस्ट अंजुम खान से बातचीत पर आधारित)

Continue reading on the app

  Sports

Lahore High Court ने NCCIA समन के खिलाफ Mohammad Rizwan की याचिका खारिज की

लाहौर हाई कोर्ट ने पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जो उन्होंने नेशनल साइबर क्राइम्स इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NCCIA) के खिलाफ दायर की थी। कोर्ट ने उन्हें एजेंसी के सवालों का जवाब देने का निर्देश दिया है। रिज़वान ने 16 सितंबर को अपने वकीलों के ज़रिए यह रिट याचिका दायर की थी। इसमें उन्होंने NCCIA के उस समन को चुनौती दी थी जो पाकिस्तान क्रिकेट में ऑनलाइन सट्टेबाज़ी/जुआ से जुड़ी एक जांच के सिलसिले में जारी किया गया था। उन्होंने तर्क दिया था कि एजेंसी ने जांच का कारण नहीं बताया है और इस मामले में उनके पास अधिकार-क्षेत्र (ज्यूरिस्डिक्शन) नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Asian Games से LA 2028 Olympics की तैयारी, Amol Muzumdar ने बताया अहम अनुभव

हालांकि, 17 सितंबर को हुई संक्षिप्त सुनवाई के बाद याचिका खारिज कर दी गई। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि रिज़वान इस फैसले के खिलाफ अपील करेंगे या NCCIA के सवालों का जवाब देने के निर्देश का पालन करेंगे। याचिका में कहा गया था कि आरोप पूरी तरह से गलतफहमी पर आधारित, मनगढ़ंत, काल्पनिक और अस्पष्ट थे और याचिकाकर्ता के हितों और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए एक परेशान करने वाली और कमजोर कोशिश के अलावा और कुछ नहीं थे। रिज़वान ने NCCIA के अधिकार क्षेत्र पर भी सवाल उठाया और कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जांच करने के लिए अधिकृत संस्था इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की एंटी-करप्शन यूनिट (ICC ACU) है।

याचिका में कहा गया है कि ICC ACU वह संस्था है जिसे खास तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (याचिकाकर्ता सहित) में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खिलाफ भ्रष्टाचार - जिसमें सट्टेबाजी और स्पॉट-फिक्सिंग शामिल हैं - के आरोपों को स्वीकार करने, उनकी जांच करने और उन पर कार्रवाई करने का अधिकार दिया गया है। कथित आचरण के बारे में ACU को कोई जानकारी नहीं दी गई है। किसी स्वतंत्र, विशिष्ट अपराध के अभाव में... NCCIA का अधिकार क्षेत्र का दावा करना कानूनी आधार के बिना है और यह प्रक्रिया का दुरुपयोग है।

इसे भी पढ़ें: West Indies के खिलाफ ODI Series में Naman Dhir और Auqib Nabi को मौका, Hardik-Pant बाहर

याचिका में उन अपराधों का विवरण दिया गया है जिनकी जांच करने के लिए एजेंसी अधिकृत है और यह दावा किया गया कि नोटिस में किसी विशिष्ट अपराध या कथित रूप से उल्लंघन किए गए प्रावधान की पहचान नहीं की गई थी। इसमें यह निष्कर्ष निकाला गया कि NCCIA का अधिकार क्षेत्र न केवल अनियमित था, बल्कि पूरी तरह से अधिकार क्षेत्र से बाहर था। रिज़वान की याचिका में यह भी दावा किया गया कि लॉर्ड्स में इंग्लैंड से पाकिस्तान की 194 रनों की हार के बाद बिना किसी उचित कारण के उनका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि उन्हें रात 1:00 बजे होटल की लॉबी में बुलाया गया, जहां एक सरकारी एजेंसी के अधिकारी ने उनसे पूछताछ की और बिना कोई कारण या औपचारिक अधिकार दिए उनका फोन जब्त कर लिया।
 

Thu, 17 Sep 2026 19:52:00 +0530

  Videos
See all

Houthi America Deal: अमेरिका-हूती डील से सऊदी की टेंशन! Red Sea में नया समझौता! | N1S | Saudi Arab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:45:58+00:00

Japan News: Japan में भालुओं का आतंक! सरकार ने बनाया ‘भालू मंत्री’, जानें पूरा मामला | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:44:10+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers