Responsive Scrollable Menu

Hero Motors के IPO को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, दूसरे दिन 3.36 गुना हुआ सब्सक्राइब

वाहन कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी हीरो मोटर्स लिमिटेड के आईपीओ का बृहस्पतिवार को शेयर बिक्री के दूसरे दिन 3.36 गुना बोलियां मिलीं। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,000 करोड़ रुपये के आईपीओ में 8,86,07,596 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 29,80,84,496 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 5.02 गुना अभिदान मिला और गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 3.90 गुना बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबीएस) के कोटे को सात प्रतिशत अभिदान मिला। हीरो मोटर्स लिमिटेड के आईपीओ को बुधवार को बोली के पहले दिन ही पूर्ण अभिदान मिल गया था। हीरो मोटर्स लिमिटेड ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से लगभग 300 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी ने अपने आईपीओ के लिए 79-84 रुपये प्रति इक्विटी शेयर का मूल्य दायरा तय किया है, जो 18 सितंबर तक बोली के लिए खुला रहेगा। आईपीओ में 600 करोड़ रुपये तक के नए इक्विटी शेयर और 400 करोड़ रुपये तक के शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है। नए निर्गम से मिली रकम में से 190 करोड़ रुपये का उपयोग कुछ बकाया कर्ज को चुकाने या समय से पहले चुकाने के लिए किया जाएगा, जबकि 200 करोड़ रुपये का इस्तेमाल उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में कंपनी की सुविधाकेन्द्र में क्षमता विस्तार के लिए जरूरी उपकरण खरीदने में किया जाएगा।

शेष रकम का उपयोग सामान्य कंपनी उद्देश्यों आदि के लिए किया जाएगा। कंपनी का शेयर 23 सितंबर को शेयर बाजार में सूचीबद्ध हो सकता है।

Continue reading on the app

सूडान की सोने की खदान में मौत का मंजर: 80 से ज्यादा की मौत, कई अब भी मलबे में, देखें वीडियो

Sudan Gold Mine Collapse: सूडान की सोने की खदान में एक के बाद एक सुरंगें ढहने से 70 से ज्यादा मौतों हुई हैं। मलबे में अब भी लोग फंसे हैं, बिना मशीनों के रेस्क्यू जारी है। जानिए पूरा मामला।

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

Japan News: Japan में भालुओं का आतंक! सरकार ने बनाया ‘भालू मंत्री’, जानें पूरा मामला | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:44:10+00:00

Houthi America Deal: अमेरिका-हूती डील से सऊदी की टेंशन! Red Sea में नया समझौता! | N1S | Saudi Arab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers