Responsive Scrollable Menu

हार्ट का सबसे बड़ा दुश्मन कौन? कार्डियोलॉजिस्ट की बात से जान हिल जाएंगे आप, दिल के 5 सबसे बड़े विलेन को जानिए

Biggest Enemy of Heart: भारत में 28 से 31 लाख लोगों की मौत हर साल हार्ट से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है. चिंता की बात यह है कि हर साल हार्ट के मरीजों की संख्या में वढोतरी ही हो रही है. ऐसे में यह सवाल मौजूं है कि आखिर हार्ट का सबसे बड़ा दुश्मन कौन है. हम आमतौर पर यही समझते हैं कि हमारा गलत खान-पान इसके लिए सबसे बड़ा दुश्मन है. लेकिन क्या यह सच है या इसके पीछे और कुछ कारण है. इन्हीं सवालों को जानने के लिए न्यूज 18 ने फोर्टिस अस्पताल, नई दिल्ली में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट के डायरेक्टर डॉ. नित्यानंद त्रिपाठी से बात की.

Continue reading on the app

“अगर दीये जलाने से फुर्सत मिल गई हो तो..” इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरा, जानें क्या कहा

लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम 19 सितंबर को होना है। राहुल गांधी ने इंदौर दौरे से पहले सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर संवेदनहीनता और लापरवाही के आरोप लगाए हैं। साथ ही स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति और प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि बालाघाट में 30 से ज्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला जारी रहा लेकिन सरकार की ओर से कार्रवाई की रफ्तार सुस्त रही।

राहुल गांधी का सीएम मोहन यादव पर हमला

राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो जरा राज्य की जमीनी हालत पर भी एक नजर डाल ​लिजिये। राहुल गांधी ने कहा कि बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी के साथ-साथ चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था का असर छोटे बच्चों की जिंदगी पर पड़ रहा है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि बालाघाट सहित प्रदेश के आदिवासी और ग्रामीण इलाकों में बीमारी, कुपोषण, साफ पानी की कमी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था के कारण नन्हें बच्चों की जान जा रही है।

मिलावटी दवाइयों और जहरीली शराब से सैकड़ों परिवार प्रभावित: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने आगे कहा है कि राज्य में मिलावटी दवाइंया और जहरीली अवैध शराब सैकड़ों परिवारों को तबाह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वह इंदौर आ रहे हैं और लगातार प्रदेश के छात्रों युवाओं और आम लोगों से प्रतिक्रिया ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े और महिलाएं हर वर्ग परेशान है। इसके बाद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश सरकार पर तीखा राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा, मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है, यही सच्चाई है।

Continue reading on the app

  Sports

Umpires Match Fees: BCCI ने अंपायरों की मैच फीस दोगुनी की, अब एक मुकाबले में मिलेगा इतना पैसा

दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई ने घरेलू अंपायरों की मैच फीस दोगुनी कर दी है. जानिए अब भारतीय अंपायरों को कितना पैसा मिलेगा? Thu, 17 Sep 2026 18:56:51 +0530

  Videos
See all

Japan News: Japan में भालुओं का आतंक! सरकार ने बनाया ‘भालू मंत्री’, जानें पूरा मामला | N18S | Shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:44:10+00:00

Houthi America Deal: अमेरिका-हूती डील से सऊदी की टेंशन! Red Sea में नया समझौता! | N1S | Saudi Arab #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T14:45:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers