Responsive Scrollable Menu

Rajasthan Governor Haribhau Bagade ने नशामुक्ति और टीबी मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बृहस्पतिवार को कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाता है बल्कि जीवन को नाश की ओर ले जाता है इसलिए इससे बचने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की जरूरत है। राज्यपाल यहां श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस और नशामुक्त भारत अभियान में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की बधाई देते हुए नशामुक्त समाज के लिए सभी को मिलकर काम करने पर जोर दिया।

उन्होंने पानी की बचत के लिए उसे सहेजने पर भी जोर दिया। आधिकारिक बयान के अनुसार राज्यपाल ने कहा कि सभी मिलकर प्रयास करें कि प्राथमिक शिक्षा के आधार को मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा ,‘‘एक बड़ा लक्ष्य हम सभी का यह होना चाहिए कि नशामुक्ति और टीबी मुक्त कार्यक्रम में जन जन की भागीदारी तय हो।’’ राज्यपाल ने दावा किया कि देश में सभी क्षेत्रों में तेजी से विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी को विश्व के 37 देशों ने राष्ट्र का सर्वोत्तम पुरस्कार प्रदान किया है जो सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने लोगों से देश के बारे में, समाज के बारे में विचार करते हुए राष्ट्र का माहौल अच्छा रखने का आह्वान किया। राज्यपाल ने इससे पहले विश्वविद्यालय के कृषि मौसम पोर्टल की शुरुआत की।

उन्होंने वहां नवनिर्मित विश्वविद्यालय सभागार का भी लोकार्पण किया और कृषि से सम्बद्ध पुस्तकों, स्मारिका का भी विमोचन किया।

Continue reading on the app

Bihar Government ने BIIPP 2025 के साथ Bauma CONEXPO 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक क्षमता

बिहार सरकार bauma CONEXPO INDIA 2026 के 8वें संस्करण में स्टेट पार्टनर के रूप में भाग लेते हुए राज्य की बढ़ती औद्योगिक क्षमता और निवेश के अवसरों को देश-विदेश के उद्योग जगत के समक्ष प्रस्तुत कर रही है। 15 से 18 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में निर्माण मशीनरी, खनन, इंजीनियरिंग और आधारभूत संरचना से जुड़े प्रमुख उद्योग समूह एवं निवेशक भाग ले रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: बिना सत्यापन असामाजिक तत्व घोषित करने पर Patna High Court सख्त, सरकार पर लगाया 2 लाख का जुर्माना

बिहार के पवेलियन में बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति (BIIPP) 2025, औद्योगिक आधारभूत संरचना तथा सामान्य विनिर्माण, निर्माण एवं आधारभूत संरचना, ऑटो कंपोनेंट्स, हेवी इंजीनियरिंग और संबद्ध क्षेत्रों में उपलब्ध निवेश संभावनाओं को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Shivraj Singh Chouhan ने किया Bihar Flood प्रभावित क्षेत्रों का दौरा, हर संभव केंद्रीय मदद का भरोसा दिया

राज्य द्वारा औद्योगिक भूमि, निवेश प्रोत्साहन और विकसित हो रहे औद्योगिक बुनियादी ढांचे की जानकारी भी उद्योग जगत के साथ साझा की जा रही है। इसके माध्यम से बिहार में विनिर्माण एवं इंजीनियरिंग इकाइयों की स्थापना तथा मजबूत औद्योगिक वैल्यू चेन विकसित करने की संभावनाओं को रेखांकित किया जा रहा है। Bauma CONEXPO INDIA 2026 जैसे वैश्विक मंच पर बिहार की भागीदारी से राज्य को प्रमुख उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ संवाद, साझेदारी और निवेश की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का अवसर मिल रहा है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: सबसे छोटा स्कोर और सबसे बड़ी हार, एक ही मैच में अफगानिस्तान का हुआ इतना बुरा हाल

नई दिल्ली में तीसरे और आखिरी टी20 मैच में भी अफगानिस्तान को हार ही नसीब हुई और टीम इंडिया ने ये सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली. भारतीय टीम ने सबसे ज्यादा बार 100 से ज्यादा रन की जीत का रिकॉर्ड बनाया. Thu, 17 Sep 2026 23:40:36 +0530

  Videos
See all

Ed Sheeran said to donate $2m to charities in Middle East. #EdSheeran #Macklemore #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T20:30:29+00:00

Noida Cyber Fraud : नोएडा से साइबर ठगी का बड़ा मामला, 33 करोड़ का खुलासा | Top News | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T21:00:30+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers