गंभीर से युवराज तक... इन खिलाड़ियों ने दी PM Modi को जन्मदिन की बधाई, जानिए पीटी उषा और साइना नेहवाल ने क्या कहा
PM Modi Birthday 2026: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के इस मौके पर देश और दुनिया में उनके समर्थकों में खासा उत्साह भी है. पीएम मोदी के बतौर गुजरात मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में 25 साल भी पूरे हो गए हैं. साल 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी राजनीतिक प्रशासनिक यात्रा शुरू हुई थी. इसके बाद 2014 में वह देश के प्रधानमंत्री बने और 2019 तथा 2024 में लगातार दो बार सत्ता में लौटे.
आज उनका जन्मदिन सिर्फ बीजेपी पार्टी या उनके समर्थक ही नहीं मना रहे बल्कि खेल जगत की बड़ी बड़ी हस्तियां भी उनका जन्मदिन मना रही हैं. भारत के कई बड़े खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी है. इसमें पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर युवराज सिंह समये पीटी ऊषा और साइना नेहवाल जैसी बड़ी बड़ी खेल जगत की हस्तियां शामिल हैं. पीएम मोदी को किस खिलाड़ी ने कौन से अंदाज में बधाई दी है. आइए जानते हैं.
गंभीर, युवराज और रैना ने दी पीएम मोदी को बधाई
पूर्व क्रिकेटर और भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने एक्स पर लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्वास्थ्य और खुशी की कामना करता हूं. आप भारत को एक शानदार भविष्य की ओर ले जाते रहें'. आपको बता दें कि, गंभीर बीजेपी पार्टी का हिस्सा भी रह चुके हैं.
Wishing health and happiness for our Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji. May you continue to lead India towards a glorious future. @narendramodi
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) September 17, 2026
पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने एक्स पर लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपका नेतृत्व भारत के सफर को एक मजबूत और ज्यादा प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रही है. आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छी सेहत, खुशियां और लगातार सफलता लाए'.
Wishing our Hon’ble Prime Minister Shri @narendramodi ji a very happy birthday.
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) September 17, 2026
Your leadership continues to shape India’s journey towards a stronger and more progressive future. ????????????
May the year ahead bring you good health, happiness and continued success.#SewaDiwas…
पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने एक्स पर लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। आपको अच्छी सेहत, ताकत और खुशी मिले। देश के प्रति आपका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहे और भारत को तरक्की, गर्व और शान की नई ऊंचाइयों पर ले जाए, जय हिंद'.
Wishing our Hon’ble Prime Minister @narendramodi Ji a very happy birthday! ????????????
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) September 17, 2026
May you be blessed with good health, strength and happiness. May your dedication to the nation continue to inspire millions and take Bharat to greater heights of progress, pride and glory. ????????????
Jai…
साइना नेहवाल और पीटी ऊषा ने भी दी बधाई
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है. नेहवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपनी पूर्ण क्षमता के साथ देश के विकास के लिए कार्य किया है। वह भविष्य में भी ऐसे कार्य करते रहें. उन्होंने अपने कार्यकाल में खिलाड़ियों का भी बहुत सहयोग किया है और हमेशा हमारे साथ खड़े रहे हैं. नेहवाल ने देशवासियों ने गुरुवार शाम 6 से 7 के बीच पीएम के जन्मदिन पर आशीर्वाद का दिया जलाने की अपील की.
???? Lighting the Aashirvaad Ka Diya on Sewa Diwas, with prayers and best wishes for Hon’ble PM Shri Narendra Modi ji on his birthday. @narendramodi ji ????
— Saina Nehwal (@NSaina) September 17, 2026
May the light of service, dedication and a stronger India continue to shine. ????????#सेवा_संकल्प_अभियान#SevaSankalpAbhiyan… pic.twitter.com/nyExR173dd
इसके साथ ही भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने एक्स पर पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है. उषा ने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपके अच्छे स्वास्थ्य और हमारे देश को ज्यादा शांति, खुशहाली और तरक्की की ओर ले जाने के लिए लगातार ताकत की प्रार्थना करती हूं'.
Warmest birthday greetings to Hon'ble Prime Minister Shri. @narendramodi ji! Praying for your good health and continued strength to guide our nation towards greater peace, prosperity, and progress. pic.twitter.com/8oJ45bb2qD
— P.T. USHA (@PTUshaOfficial) September 17, 2026
इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने एक्स पर लिखा, 'हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं. आपकी ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति अटूट प्रतिबद्धता सच में प्रेरणा देने वाला है. भगवान आपको अच्छी सेहत, ताकत और हमारे देश की सेवा के लिए कई और साल दे'. पीएम मोदी को लगातार खेल जगत की ओर से जन्मदिन की बधाईयां मिल रही हैं.
ये भी पढ़ें : PM Modi का कैसा है भारतीय क्रिकेटर्स के साथ रिश्ता, अहमदाबाद में जब फाइनल हारा इंडिया तो ऐसे बढ़ाया टीम का हौसला
समंदर में पाकिस्तान की हेकड़ी पड़ी भारी! भारतीय डेस्ट्रॉयर से भिड़ते ही बिखर गया दुश्मन का जहाज
PNS Hunain Collision: अरब सागर के उत्तरी हिस्से में बुधवार को भारत-पाकिस्तान के जहाजों के बीच मुद्री भिड़ंत हुई है. जिससे दोनों देशों के बीच एक और तनाव भरा अध्याय जुड़ गया है. बता दें भारतीय नौसेना के दमदार डेस्ट्रॉयर के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश में पाकिस्तानी जहाज पीएनएस हुनैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. वहीं, भारतीय जहाज को खरोंच तक नहीं आई है. आखिर समंदर में हुआ क्या, और भारत ने इस पर क्या रुख अपनाया, आइए सिलसिलेवार समझते हैं.
PNS Hunain Collision कब और कहां हुई?
यह वाकया 15 सितंबर 2026 की शाम उत्तरी अरब सागर के अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ जो ओमान के तट से करीब 220 किलोमीटर पूर्व की तरफ पड़ता है. भारतीय नौसेना का एक अग्रिम पंक्ति का युद्धपोत अपने नियमित निगरानी अभियान ऑपरेशन ऊर्जा सुरक्षा के तहत इस इलाके में तैनात था तभी पाकिस्तानी नौसेना का जहाज पीएनएस हुनैन असामान्य रूप से तेज रफ्तार से उसके नजदीक पहुंचने लगा.
Aftermath of the India-Pakistan Navy collision: Pak Navy Surgeon Commodore Fowad Khurshid Imami visited the four injured PNS Hunain personnel at PNS Shifa Hospital in Karachi around 8 PM IST.
— Bhairav Force (OSint) (@BhairavForce) September 17, 2026
One officer suffered severe back and leg injuries and will need major surgery.
PNS… pic.twitter.com/oPEVB6Nm7g
पाकिस्तानी जहाज ने आखिर किया क्या था?
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक पीएनएस हुनैन अपनी सी स्पार्क नामक नौसैनिक अभ्यास गतिविधि के दौरान उस इलाके में मौजूद था और वह भारतीय जहाज को लगातार शैडो यानी पीछा करते हुए ट्रैक कर रहा था. अंतरराष्ट्रीय समुद्री संचार माध्यम चैनल-16 पर उसे कई बार चेतावनी दी गई, लेकिन पाकिस्तानी पक्ष ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद अचानक रफ्तार बढ़ाते हुए पीएनएस हुनैन स्टारबोर्ड यानी दाहिनी तरफ से भारतीय जहाज के आगे के हिस्से के पास से गुजरने की कोशिश करने लगा और इसी दौरान दोनों जहाजों के बीच सीधी टक्कर हो गई.
भारत-पाक जहाजों की टक्कर में किसे कितना नुकसान हुआ?
एक रिपोर्ट के मुताबिक नुकसान का पूरा असर पाकिस्तानी जहाज पर पड़ा है. पीएनएस हुनैन के अगले हिस्से में गहरा डेंट पड़ गया और वहां दरार पड़ने की भी आशंका जताई जा रही है, जिसके चलते उसे मरम्मत के लिए वापस बंदरगाह लौटना पड़ा है. इसके उलट भारतीय युद्धपोत को किसी तरह का संरचनात्मक नुकसान नहीं हुआ, न ही कोई चोट या क्षमता में कमी दर्ज की गई और वह अपना तय मिशन बिना रुके जारी रख सका. बताया जा रहा है कि भारतीय कमांडर की सूझबूझ और समय रहते उठाए गए बचाव कदमों की वजह से बड़ा हादसा टल गया.
Pakistan Navy ship PNS Hunain, which collided with an Indian warship in international waters, has returned to harbour after suffering “severe damage.”This is real video. pic.twitter.com/4cqopwjsfQ
— anilKhatri???????? (@anilkhatri005) September 16, 2026
जहाजों की टक्कर के बाद भारत सरकार ने इस पर क्या कदम उठाया है?
इस घटना को भारत ने हल्के में नहीं लिया. विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के चार्ज डी अफेयर्स को तलब कर औपचारिक रूप से कड़ा विरोध दर्ज कराया है. भारत ने साफ कहा कि पाकिस्तानी जहाज का व्यवहार पूरी तरह गैर-पेशेवर और अस्वीकार्य था. सूत्रों के मुताबिक जहाज के तकनीकी लॉग की जांच में यह भी सामने आया कि यह किसी मैकेनिकल खराबी का नतीजा नहीं था बल्कि जानबूझकर तेज गति से नजदीक आने और बार-बार दी गई चेतावनियों को अनदेखा करने का परिणाम था.
भारत ने किस समझौते के उल्लंघन का हवाला दिया?
भारत ने इस टक्कर को अप्रैल 1991 में हुए भारत-पाकिस्तान रक्षा भरोसा समझौते के अनुच्छेद 10 का सीधा उल्लंघन बताया है. बता दें यह समझौता मूल रूप से दोनों देशों की सेनाओं के बीच किसी भी तरह की गलतफहमी या अनजाने टकराव को रोकने के लिए किया गया था. इसका अनुच्छेद 10 खासतौर पर कहता है कि अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में गश्त कर रहे दोनों देशों के नौसैनिक जहाज और पनडुब्बियां एक-दूसरे से कम से कम तीन नॉटिकल मील यानी करीब साढ़े पांच किलोमीटर की दूरी बनाए रखें. यह दूरी इसलिए तय की गई थी ताकि दोनों पक्षों को एक-दूसरे को पहचानने, रेडियो संपर्क साधने और अपना रास्ता बदलने के लिए पर्याप्त समय मिल सके.
India Pak Navy faceoff:
— War & Gore (@Goreunit) September 16, 2026
PNS Hunain after collided with Indian ship ???? https://t.co/UBWheb83eU pic.twitter.com/quMT87EuAg
खबर अपडेट की जा रही है
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation












