Responsive Scrollable Menu

Hair Care Tips: बालों को कमजोर और डैमेज कर रही हैं ये 6 छोटी गलतियां? एक्सपर्ट से जानें कैसे रखें बालों को हेल्दी

Hair Care Tips: घने और मजबूत बालों की चाहत सभी महिलाओं को होती है। इसके लिए वे हर संभव उपाय करती हैं। बालों के लिए वे ब्रांडेड प्रोडक्ट के यूज से लेकर अनेक घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। इसके बाद भी अगर बाल झड़ते और डैमेज होते हैं तो इसके पीछे के कारण हमारी ही जाने-अनजाने में की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां होती हैं।

जिससे बालों की सेहत बिगड़ती है और बालों का झड़ना, रूखापन, दो-मुंहे बाल और डैंड्रफ जैसी अनेक समस्याएं होती हैं आइए जानते हैं बालों से जुड़ी ऐसी गलतियों के बारे में, जिन्हें न करके बालों को हेल्दी और डैमेज फ्री बनाया जा सकता है।

1.गीले बालों में कंघी करना 
बाल जब गीले होते हैं, तब वे सबसे ज्यादा कमजोर होते हैं, ऐसे में गीले बालों में जोर-जोर से कंघी करने से जड़ों से कमजोर होते हैं और आसानी से टूटते हैं। इसके अलावा गीले बालों को तुरंत कसकर बांध लेने या जूड़ा बना लेने से उनमें नमी फंसी रह जाती है, जिससे फंगल इंफेक्शन और बाल टूटने की समस्या बढ़ जाती है।

इसलिए बालों को हेल्दी रखने के लिए बालों को पहले हल्का सूखने दें, फिर चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें। बालों को बार-बार कंघी करने से बचें, क्योंकि ज्यादा कंघी करने से न सिर्फ बाल कमजोर होते हैं, बल्कि ऑयली भी होते हैं। साथ ही उलझे हुए बालों को सुलझाने के लिए चौड़े दांतों वाली कंघी का इस्तेमाल करें।

2. गर्म पानी से बाल धोना 
बालों को धोने के लिए बहुत ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करने से बचें क्योंकि गर्म पानी का इस्तेमाल स्कैल्प के नेचुरल ऑयल को कम कर देता है और इससे बालों के रूखे होने और जड़ों से कमजोर होने की समस्या बढ़ सकती है।

इसके अलावा, स्कैल्प में ड्रायनेस होने और खुजली होने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं। इसलिए बालों को हेल्दी रखने के लिए नॉर्मल या गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।

3. बालों को कसकर बांधना
बालों की टाइट पोनीटेल, जूड़ा या चोटी बनाना भी बालों के सेहत खराब करता है क्योंकि इससे बालों की जड़ों पर लगातार खिंचाव पड़ता है और बाल टूटने या हेयरलाइन पीछे जाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए बालों को हेल्दी रखने के लिए बालों को बहुत कसकर न बांधें और समय-समय पर हेयर स्टाइल को बदलती रहें, जिससे एक ही जगह पर लगातार प्रेशर न पड़े।

4. हीट स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल
महिलाएं बालों को जल्दी सुखाने या उनको स्टाइल करने के लिए हेयर स्ट्रेटनर, कर्लर और ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसा करने से बचें, क्योंकि स्टाइलिंग टूल्स का ज्यादा इस्तेमाल करने से इनकी गर्मी बालों के प्रोटीन (किरेटिन) को नुकसान पहुंचाती है।

अगर इनका लगातार इस्तेमाल किया जाए, तो बाल पतले और बेजान होकर दोमुंहे होने लगते हैं। अगर कभी-भी इन टूल्स का उपयोग करना पड़े तो हीट प्रोटेक्टेंट स्प्रे लगाना न भूलें।

5. शैंपू का गलत इस्तेमाल
 केमिकल बेस्ड शैंपू का इस्तेमाल करने और बालों को ज्यादा वाश करने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से स्कैल्प में नेचुरल ऑयल का प्रोडक्शन ज्यादा होने लगता है, जिसके कारण स्कैल्प से जुड़ी कई परेशानियां जैसे- बालों में रूखापन, उनके कमजोर होने और झड़ने की समस्याएं हो सकती हैं।

इसके अलावा, शैंपू को सीधे बालों की लेंथ पर रगड़ने की गलती न करें और कंडीशनर को स्कैल्प पर लगाने के बजाय केवल बालों की लंबाई पर लगाना चाहिए।

6. हेल्दी डाइट न लेना
बालों की हेल्थ सिर्फ उनकी बाहरी देखभाल पर ही नहीं, अंदरूनी पोषण यानी खान-पान पर भी निर्भर करती है। अनहेल्दी खाना खाने से भी बाल कमजोर होते हैं और झड़ते हैं। इसलिए डाइट में प्रोटीन, जिंक, आयरन और विटामिन के लिए डाइट में दालें, फल, हरी सब्जियों, ड्राई फ्रूट्स और सीड्स जैसे फूड्स को शामिल करें।

(ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बातचीत पर आधारित) 
विधि गोयल

यह भी पढ़ें: आइब्रो को घना और खूबसूरत बनाने के लिए आजमाएं रोजमेरी ऑयल, जानें लगाने का सही तरीका

Continue reading on the app

Diabetes Control: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल भी जरूरी, इन आदतों से ब्लड शुगर करें मैनेज

Diabetes Control: डायबिटीज आज के समय में एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है, जिसे कंट्रोल करने के लिए दवाओं के साथ सही खानपान और लाइफस्टाइल पर ध्यान देना भी जरूरी है। ब्लड शुगर का स्तर सामान्य बनाए रखने में रोजाना की छोटी-छोटी आदतें महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं। अगर आप भी डायबिटीज से परेशान हैं, तो अपनी दिनचर्या में कुछ जरूरी बदलाव करके बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

अनियमित खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी, तनाव और नींद की गड़बड़ी ब्लड शुगर मैनेजमेंट को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि, हर व्यक्ति की जरूरत अलग होती है, इसलिए डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए डॉक्टर की सलाह के अनुसार लाइफस्टाइल और उपचार की योजना बनाना जरूरी है। आइए जानते हैं, किन आदतों को अपनाकर ब्लड शुगर मैनेज करने में मदद मिल सकती है।

संतुलित खानपान को बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
डायबिटीज मैनेजमेंट में खानपान का विशेष महत्व है। भोजन में फाइबर से भरपूर सब्जियां, साबुत अनाज, दालें और प्रोटीन के अच्छे स्रोत शामिल करें। मीठे पेय, अधिक चीनी और अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड का सेवन कम करना मददगार हो सकता है। भोजन की मात्रा और कार्बोहाइड्रेट के सेवन पर ध्यान देने से ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिल सकती है। डाइट में बदलाव अपनी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार करें।

रोजाना शारीरिक गतिविधि करें
नियमित एक्सरसाइज शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। तेज चाल से पैदल चलना, साइकिल चलाना, तैराकी या डॉक्टर की सलाह के अनुसार अन्य गतिविधियां दिनचर्या में शामिल की जा सकती हैं। सामान्य तौर पर वयस्कों को सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि का लक्ष्य रखने की सलाह दी जाती है। लंबे समय तक लगातार बैठे रहने के बजाय बीच-बीच में उठकर चलना भी उपयोगी है।

वजन और कमर के घेरे पर ध्यान दें
जिन लोगों को अधिक वजन या मोटापे की समस्या है, उनके लिए डॉक्टर की सलाह से वजन कम करना ब्लड शुगर मैनेजमेंट में मददगार हो सकता है। इसके लिए क्रैश डाइट अपनाने के बजाय संतुलित भोजन और नियमित व्यायाम पर ध्यान दें। वजन घटाने का लक्ष्य व्यक्ति की उम्र, स्वास्थ्य और दवाओं के अनुसार तय किया जाना चाहिए।

नींद और तनाव को न करें नजरअंदाज
अच्छी नींद और तनाव का बेहतर प्रबंधन भी डायबिटीज केयर का हिस्सा है। पर्याप्त नींद लेने, सोने-जागने का नियमित समय रखने और तनाव कम करने के लिए योग, ध्यान या सांस से जुड़ी एक्सरसाइज करने से दिनचर्या बेहतर हो सकती है। तनाव और नींद की समस्या ब्लड शुगर नियंत्रण को प्रभावित कर सकती है, इसलिए इन्हें नजरअंदाज न करें।

ब्लड शुगर की नियमित जांच करें
डायबिटीज में ब्लड शुगर की निगरानी बेहद जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार फास्टिंग, भोजन के बाद शुगर या HbA1c की जांच कराएं। दवाओं को अपने मन से बंद या कम न करें। अगर बार-बार शुगर बढ़ रही है, तो डॉक्टर से उपचार की समीक्षा कराएं। पैरों की देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच भी डायबिटीज मैनेजमेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

(Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई सामग्री सिर्फ जानकारी के लिए है। हरिभूमि इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी सलाह या सुझाव को अमल में लेने से पहले किसी विशेषज्ञ/डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।)

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Calcium Rich Foods: दूध के अलावा इन 5 चीजों में भी है भरपूर कैल्शियम, बढ़ती उम्र में हड्डियों को रखेंगी मजबूत

Iron Press: नमी से खराब हो रही है आपकी आयरन प्रेस? इन तरीकों से रख सकते हैं रस्ट फ्री

Continue reading on the app

  Sports

अफगानिस्तान की सबसे बड़ी हार, भारत ने 127 रन से दी मात, श्रेयस एंड कंपनी ने टी20 सीरीज 3-0 से की अपने नाम

India Clean Sweeps Against Afghanistan:भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज 3-0 से जीत ली. तीसरे और आखिरी टी20 में भारत ने अफगानिस्तान को 127 रन से हराया. भारत की जीत में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने जहां बल्लेबाजी में कमाल किया वहीं गेंदबाजी में नितीश रेड्डी, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल छाए. Thu, 17 Sep 2026 22:45:45 +0530

  Videos
See all

PM Modi 76th Birthday: PM मोदी के सेवा और समर्पण के बेमिसाल 25 साल | BJP | Vikisit Bharat #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:25:15+00:00

UPI Charges News: UPI पेमेंट पर चार्ज लगने पर सुनिए व्यापारियों ने क्या कहा? | Aaj Tak News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T17:30:12+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers