Responsive Scrollable Menu

UPI पर टैक्स को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, वीडियो में बोले- फैसला वापस लें; विपक्ष ने भी उठाए सवाल

UPI पर टैक्स को लेकर राहुल गांधी का सरकार पर हमला, वीडियो में बोले- फैसला वापस लें; विपक्ष ने भी उठाए सवाल

Continue reading on the app

काउंटी चैंपियनशिप: मानव सुथार ने 5 विकेट लिए:वारविकशायर ने एसेक्स को 8 विकेट से हराया, साई किशोर ने अर्धशतक जमाया

काउंटी चैंपियनशिप: मानव सुथार ने 5 विकेट लेकर वारविकशायर को जिताया, टाइटल रेस में टॉप पर पहुंचाया एसेक्स को 8 विकेट से हराया; सुथार के सीजन में 26 विकेट, साई किशोर ने 71 और मयंक अग्रवाल ने 177 रन बनाए नई दिल्ली. काउंटी चैंपियनशिप में बुधवार को भारतीय खिलाड़ियों का मिला-जुला प्रदर्शन रहा। वारविकशायर के लिए खेल रहे मानव सुथार ने एसेक्स के खिलाफ दूसरी पारी में 5 विकेट लिए। उनकी गेंदबाजी से वारविकशायर ने दो दिन में 8 विकेट से जीत हासिल की। टीम ने 133 रन का लक्ष्य 26 ओवर में हासिल किया। इस जीत से वारविकशायर डिवीजन-1 की टाइटल रेस में टॉप पर पहुंच गया। सुथार ने दूसरी पारी में 5 विकेट लिए पहली पारी में विकेट नहीं लेने वाले सुथार ने दूसरी पारी में 24 ओवर किए। उन्होंने 75 रन देकर 5 विकेट लिए। एसेक्स की पूरी टीम 189 रन पर ऑलआउट हो गई। सुथार के पांच मैचों में 26 विकेट हो गए हैं। यह इस सीजन उनका दूसरा 5 विकेट हॉल है। जेन मलिक के अर्धशतक से आसान हुई जीत वारविकशायर को 133 रन का लक्ष्य मिला था। जेन मलिक ने 55 गेंदों पर 51 रन बनाए। उन्होंने चार छक्के लगाए। डैन मौसली और सैम हेन ने टीम को जीत तक पहुंचाया। वारविकशायर की पांच मैचों में यह चौथी जीत है। डिवीजन-2: साई किशोर ने 71 रन बनाए ग्लोस्टरशायर के लिए खेल रहे आर. साई किशोर ने मिडिलसेक्स के खिलाफ पहली पारी में 131 गेंदों पर 71 रन बनाए। उनकी पारी से ग्लोस्टरशायर पहली पारी में मिडिलसेक्स से सिर्फ 30 रन पीछे रही। साई किशोर ने गेंदबाजी में भी 2 विकेट लिए। मयंक अग्रवाल का शानदार शतक डरहम के लिए खेल रहे मयंक अग्रवाल ने 220 गेंदों पर 177 रन बनाए। उनकी पारी से टीम को पहली पारी में मजबूत स्कोर बनाने में मदद मिली। उनादकट ने 4 विकेट लिए, मुकेश रहे विकेटहीन ससेक्स के लिए खेल रहे जयदेव उनादकट ने पहली पारी में 83 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, नोटिंघमशायर के मुकेश कुमार को ससेक्स के खिलाफ पहली पारी में कोई विकेट नहीं मिला। उन्होंने 56 रन दिए। कुलदीप और आकिब नबी को नहीं मिला विकेट यॉर्कशायर के लिए समरसेट के खिलाफ खेल रहे कुलदीप यादव ने पहली पारी में 7 ओवर में 31 रन दिए। वे कोई विकेट नहीं ले सके। उन्होंने बल्लेबाजी में 11 रन बनाए। सरे के लिए खेल रहे आकिब नबी ने ग्लैमॉर्गन के खिलाफ पहली पारी में 36 रन देकर 4 विकेट लिए थे। दूसरी पारी में वे 63 रन देकर विकेट नहीं ले सके। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक ग्लैमॉर्गन ने 5 विकेट पर 339 रन बना लिए थे।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, तोड़ा महान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Adam Zampa Record: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. Sat, 19 Sep 2026 06:31:55 +0530

  Videos
See all

Salman Khan पहुंचे आशीष शेलार के घर, गणपति बप्पा के किए दर्शन! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:10:06+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers