Cyber Fraud: फर्जी कंपनियों से 42 करोड़ से अधिक की ठगी, Pratapgarh पुलिस ने दो को पकड़ा
देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी, ट्रेडिंग धोखाधड़ी और अन्य साइबर अपराधों को अंजाम देने के लिए फर्जी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल करके साइबर धोखाधड़ी गिरोह चलाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी क्षेत्र) आलोक कुमार ने बताया कि पुलिस की अपराध शाखा ने पटना में रहने वाले और मूल रूप से वाराणसी के निवासी शकीब खान और पटना के ही बंदर बगीचा के रहने वाले संदीप कुमार को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उनके पास से एक लैपटॉप, छह मोबाइल फोन, छह पेन ड्राइव, एक कार्ड रीडर और कई बैंकों की चेक बुक बरामद की हैं।
कुमार ने बताया कि ‘बड़ौदा यूपी बैंक’ की मोहनगंज शाखा के एक खाते से साइबर धोखाधड़ी के जरिये ढाई लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत 16 जुलाई को दर्ज होने के बाद जांच शुरू हुई थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच के दौरान एक संगठित साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पता चला। उन्होंने बताया कि साइबर धोखाधड़ी से हासिल किये गये धन को अंतरित करने के लिए फर्जी कंपनियों, बैंक खातों, सिम कार्ड और ईमेल आईडी का इस्तेमाल किया जाता था।
सूत्रों ने बताया कि जांच में 42.65 करोड़ रुपये की संदिग्ध धोखाधड़ी और अलग-अलग बैंकों में 109 खातों के सक्रिय होने का पता चला है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Delhi के Rohini में सात साल की बच्ची से छेड़छाड़, आरोपी दुकानदार दीपक गिरफ्तार
दिल्ली के रोहिणी इलाके में सात वर्षीय बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में 50 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो रोहिणी के सेक्टर-17 का रहने वाला है।
उसने बताया कि केएनके मार्ग थाने में बच्ची से छेड़छाड़ के संबंध में सूचना दी गई थी, जिसके बाद पुलिस टीम रोहिणी के सेक्टर-16 पहुंची और शिकायतकर्ता से मिली। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी सात वर्षीय बेटी मंगलवार को कपड़े धोने का साबुन खरीदने के लिए आरोपी की दुकान पर गई थी, तभी उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर केएनके मार्ग थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉस्को) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
अधिकारी के मुताबिक, पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









