Responsive Scrollable Menu

WhatsApp यूजर्स के लिए जरूरी खबर, ऑनलाइन फ्रॉड रोकने के लिए सरकार उठाया बड़ा कदम, 1 मार्च से लागू होगा यह नियम

अगर आप WhatsApp, Telegram, Signal या Snapchat जैसे इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। 1 मार्च से इन सभी प्लेटफॉर्म्स पर एक नया सुरक्षा नियम लागू होने जा रहा है, जिसे ‘सिम बाइंडिंग’ कहा जाता है। केंद्र सरकार ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी और साइबर अपराधों पर नकेल कसने के लिए यह बड़ा कदम उठाया है।

दूरसंचार विभाग (DoT) ने नवंबर में इन कंपनियों को यह नियम लागू करने के लिए 90 दिनों का समय दिया था, जिसकी समय सीमा 28 फरवरी को समाप्त हो रही है। सरकार ने साफ कर दिया है कि इस डेडलाइन में कोई विस्तार नहीं किया जाएगा, जिसका मतलब है कि 1 मार्च से सभी कंपनियों को इस नियम का पालन करना होगा।

आखिर क्या है सिम बाइंडिंग?

सिम बाइंडिंग एक सुरक्षा फीचर है जो यह सुनिश्चित करता है कि आप जिस मोबाइल नंबर से मैसेजिंग ऐप का अकाउंट चला रहे हैं, उसका सिम कार्ड उसी डिवाइस में मौजूद और सक्रिय हो। अभी तक यह संभव था कि आप एक बार अपने नंबर से WhatsApp पर OTP के जरिए लॉगिन कर लें और फिर सिम कार्ड निकालकर भी वाई-फाई की मदद से ऐप का इस्तेमाल करते रहें। लेकिन अब ऐसा नहीं हो सकेगा।

नए नियम के तहत:

अगर आप अपने मोबाइल से वह सिम कार्ड निकाल देते हैं जिससे आपका WhatsApp या Telegram अकाउंट लिंक है, तो ये ऐप्स उस डिवाइस पर काम करना बंद कर देंगे। ऐप को दोबारा चलाने के लिए आपको सिम कार्ड वापस फोन में डालना होगा और लॉगिन प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

सरकार ने यह फैसला क्यों लिया?

इस नियम को लागू करने के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य तेजी से बढ़ रहे वित्तीय फ्रॉड, खासकर ‘सिम स्वैप’ जैसी घटनाओं को रोकना है। हाल के दिनों में साइबर अपराधी यूजर्स के सिम कार्ड का डुप्लीकेट बनवाकर या किसी तरह उनके नंबर का एक्सेस लेकर उनके मैसेजिंग ऐप्स को कंट्रोल कर लेते थे। इसके बाद वे उस अकाउंट का इस्तेमाल वित्तीय धोखाधड़ी या अन्य अवैध गतिविधियों के लिए करते थे। सिम बाइंडिंग लागू होने से हैकर्स के लिए ऐसा करना लगभग नामुमकिन हो जाएगा, क्योंकि ऐप चलाने के लिए फिजिकल सिम कार्ड का फोन में होना जरूरी होगा।

आम यूजर्स पर क्या होगा असर?

अधिकतर यूजर्स के लिए चिंता की कोई बात नहीं है। अगर आप अपने जिस फोन में WhatsApp चला रहे हैं, उसी में संबंधित सिम कार्ड भी इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपके लिए कुछ भी नहीं बदलेगा और आपका ऐप पहले की तरह सामान्य रूप से काम करता रहेगा।

हालांकि, अगर आप अक्सर सिम कार्ड बदलते हैं या किसी दूसरे फोन में अपना सिम लगाकर अपने प्राइमरी फोन में वाई-फाई पर ऐप चलाते हैं, तो आपको असुविधा हो सकती है। सिम हटाने पर आपका ऐप अस्थायी रूप से निष्क्रिय हो जाएगा। इसके अलावा, इन ऐप्स के वेब वर्जन (जैसे WhatsApp Web) पर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। नए नियम के मुताबिक, वेब अकाउंट हर 6 घंटे में अपने आप लॉग-आउट हो जाएगा और आपको दोबारा इस्तेमाल करने के लिए QR कोड स्कैन करके फिर से लॉग-इन करना होगा।

Continue reading on the app

Fashion Tips: आपके चेहरे पर कौन से इयररिंग्स जचेंगे? अपने फेस शेप के हिसाब से करें परफेक्ट ज्वेलरी का चुनाव

Fashion Tips: महिलाओं के पहनावे में मेकअप से लेकर ज्वेलरी तक कई चीजें ऐसी हैं जो उनकी खूबसूरती को दोगुना बढ़ा देती हैं। ज्वेलरी में सिर से लेकर पैर तक बहुत से पहनावे हैं जो आपकी सजावट में चार चांद लगा देती हैं। ईयररिंग्स इकलौती ऐसी ज्वेलरी है जिसे पहनने से ही कोई भी लुक परफेक्ट लगने लगता है। कानों में में किस तरह के ईयररिंग्स पहनना चाहिए उसके भी कुछ तरीके हैं जिसे आप अलग तरह से स्टाइल कर सकती हैं। 

फेस्टिव ऑकेजन के लिए रेडी होते समय आपका लुक तब और निखर उठता है, जब आप परफेक्ट ईयर रिंग्स कैरी करती हैं। लेकिन ईयर रिंग्स कैरी करते समय अपने फेस कट को ध्यान में रखना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि हमे मार्केट में ईयररिंग्स पसंद आ जाते हैं और खरीद लेते हैं। लेकिन बाद में वे हमारे फेस शेप पर फबते नहीं हैं। इसलिए ईयर रिंग्स हमेशा अपनी पसंद के साथ-साथ अपने फेस कट को ध्यान में रखते हुए कैरी करें। जैसे

अगर आपका फेस ट्राई एंगल शेप का है, तो ऐसे ईयर रिंग्स खरीदें, जो नीचे के एंगल से ब्रॉड हों। ट्राई एंगल फेस कट के लिए मीडियम और लार्ज दोनों ही साइज के ईयर रिंग्स चूज कर सकती हैं।

 

ओवल शेप फेस के लिए ब्रॉड स्टड्स, सिंपल ट्राई एंगल शेप के हैंगिंग ईयर रिंग्स ही सेलेक्ट करें। इनसे आपको अलग ही लुक मिलेगा। इस फेसकट पर लार्ज साइज ईयर रिंग्स भी ट्राई कर सकती हैं।

 

राउंड शेप फेस के लिए लंबे ईयर रिंगस चूज करें। इन ईयर रिंग्स से आपका फेस अट्रैक्टिव नजर आएगा। राउंड फेस कट के लिए हूप्स या सरकुलर ईयर रिंग्स इग्नोर करें।

Round face shape

हार्ट शेप फेस के लिए मीडियम साइज में बॉटम से थोड़े चौड़े शेप वाले ईयर रिंग्स चूज करें। इसमें शैंडलियर, टियर ड्रॉप ईयररिंग्स के काफी ऑप्शन मिल जाएंगे। 

Heart face shape

अगर आपका फेस लंबा है तो आप हूप्स, हैवी स्टड्स ईयर रिंग्स चूज कर सकती हैं। इसमें आपको कुंदन के ईयर रिंग्स की भी तरह-तरह की वैरायटी मिल जाएगी। इन ईयर रिंग्स से आपका फेस भरा-भरा नजर आएगा।

Long face shape

स्क्वायर फेस के लिए ओवल शेप वाले ईयर रिंग्स चूज कर सकती हैं। इस फेस पर मीडियम और लार्ज, दोनों साइज के ईयर रिंग्स फबते हैं।

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: भारतीय खिलाड़ी हुआ बेहोश, डॉक्टर ने जांच के बाद बताया अनफिट, एशियन गेम्स से बाहर

एशियन गेम्स 2026 में एक भारतीय एथलीट का सफर बिना खेले ही खत्म हो गया. डॉक्टरों ने उसे जांच के बाद अनफिट बताया. Sun, 20 Sep 2026 14:59:02 +0530

  Videos
See all

600 करोड़ के ‘जीरो वेस्ट’ प्रोजेक्ट की तैयारी, अमित शाह करने वाले है भूमिपूजन | Maharashtra News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:41:26+00:00

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी दीपक सिंह की पुलिस मुठभेड़ में मौत | Punjab News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-20T09:44:19+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers