Responsive Scrollable Menu

12वीं पास हैं तो खगड़िया में मिलेगी नौकरी! 15,500 सैलरी और पीएफ-बीमा भी, इस दिन पहुंचे समय पर

Khagaria Job Camp 2026: खगड़िया में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी देने के लिए जिला नियोजनालय परिसर में 24 जनवरी को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा. जहां 12वीं पास युवाओं को Relationship Officer पद पर चयन का अवसर मिलेगा.

Continue reading on the app

IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, सरकार ने जारी किया आदेश

पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है।  सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आयुक्त, एडीएम समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित मंगलवार को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में जारी किया है।

बैच 2013 के आईएएस अधिकारी दीपांकर मंडल, निदेशक परिवहन को स्थानांतरित करके वरिष्ठ विशेष सचिव एआरडी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। विशेष आयुक्त कृषि विभाग पर कार्यरत ऋषिकेश मुडी को सदस्य सचिव पश्चिम बंगाल महिला आयोग पद पर नियुक्त किया गया है। सामाजिक कल्याण विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी अरिंदम गुप्ता को सौंपी गई है, जो फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत थे। साउथ 24 परगना के एडीएम पद पर कार्यरत सद्दाम नवास को स्थानांतरित करके संयुक्त सचिव एमएसएमई एवं टी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथी उन्हें WBSIDCL के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

देवी प्रसाद करणम होंगे कृषि विभाग के नए सचिव 

राज्यपाल ने बैच 2008 के आईएएस अधिकारी देवी प्रसाद करणम को कृषि विभाग का नया आयुक्त बनाया है। इससे पहले वह वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे।  फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्मेंट के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी ओंकार सिंह मीणा को सौंपी गई है, जो पहले प्रधान सचिव कृषि विभाग पद पर कार्यरत थे। वहीं कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर सिराज दनेशयर को नियुक्त किया गया है, जो पहले परिवहन विभाग के विशेष सचिव पद पर कार्यरत थे।

इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ 

अनूप कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और टेक्सटाइल्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र गुप्ता को प्रधान सचिव कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रधान सचिव भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास और एलआरसी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पवन कायदान  वित्त (बजट) में वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड कमिश्नर ऑफ़ स्टैंप रिवेन्यू, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स के डायरेक्टर, पेंशन निदेशक प्रोविडेंट फंड और ग्रुप इंश्योरेंस पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तनुज पाठक को OSD पी एंड एआर डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें ओएसडी, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और टैक्सटाइल डिपार्मेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: नहीं यार, हालैंड की नकल नहीं की... अभिषेक शर्मा ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए?

Abhishek Sharma unique celebration reason: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंद में रिकॉर्ड शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा का यूनिक सेलिब्रेशन देखने मिला. फैंस ने इसे अपनी-अपनी तरह से समझने की कोशिश करने लगे. लोगों ने कहा कि ये जश्न तो मशहूर फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की कॉपी लगता है. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुद इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई. Fri, 18 Sep 2026 07:15:03 +0530

  Videos
See all

Disha Salian case: Aaditya Thackeray के बयान के बाद क्या बोले दिशा के पिता? Nilesh Ojha | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:40+00:00

Ganesh Utsav: Pune के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers