IAS Transfer: एक साथ हुआ 11 आईएएस अफसरों का तबादला, मिला नया पदभार, सरकार ने जारी किया आदेश
पश्चिम बंगाल की ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी की सरकार ने 11 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों का स्थानांतरण (IAS Transfer) किया है। सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव, आयुक्त, एडीएम समेत कई पदों के प्रभार में बदलाव किया गया है। तबादले और नियुक्ति से संबंधित मंगलवार को कार्मिक और प्रशासनिक सुधार विभाग में जारी किया है।
बैच 2013 के आईएएस अधिकारी दीपांकर मंडल, निदेशक परिवहन को स्थानांतरित करके वरिष्ठ विशेष सचिव एआरडी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। विशेष आयुक्त कृषि विभाग पर कार्यरत ऋषिकेश मुडी को सदस्य सचिव पश्चिम बंगाल महिला आयोग पद पर नियुक्त किया गया है। सामाजिक कल्याण विभाग के आयुक्त पद की जिम्मेदारी अरिंदम गुप्ता को सौंपी गई है, जो फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के विशेष आयुक्त पद पर कार्यरत थे। साउथ 24 परगना के एडीएम पद पर कार्यरत सद्दाम नवास को स्थानांतरित करके संयुक्त सचिव एमएसएमई एवं टी विभाग पद पर नियुक्त किया गया है। साथी उन्हें WBSIDCL के एमडी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
देवी प्रसाद करणम होंगे कृषि विभाग के नए सचिव
राज्यपाल ने बैच 2008 के आईएएस अधिकारी देवी प्रसाद करणम को कृषि विभाग का नया आयुक्त बनाया है। इससे पहले वह वित्त विभाग के सचिव पद पर कार्यरत थे। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज डिपार्मेंट के प्रधान सचिव पद की जिम्मेदारी ओंकार सिंह मीणा को सौंपी गई है, जो पहले प्रधान सचिव कृषि विभाग पद पर कार्यरत थे। वहीं कृषि विभाग के विशेष सचिव पद पर सिराज दनेशयर को नियुक्त किया गया है, जो पहले परिवहन विभाग के विशेष सचिव पद पर कार्यरत थे।
इन आईएएस अफसरों का भी तबादला हुआ
अनूप कुमार अग्रवाल को अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और टेक्सटाइल्स डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। सुरेंद्र गुप्ता को प्रधान सचिव कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें प्रधान सचिव भूमि एवं भूमि सुधार, शरणार्थी राहत एवं पुनर्वास और एलआरसी पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
पवन कायदान वित्त (बजट) में वरिष्ठ विशेष सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें इंस्पेक्टर जनरल ऑफ रजिस्ट्रेशन एंड कमिश्नर ऑफ़ स्टैंप रिवेन्यू, ट्रेजरी एंड अकाउंट्स के डायरेक्टर, पेंशन निदेशक प्रोविडेंट फंड और ग्रुप इंश्योरेंस पद का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। तनुज पाठक को OSD पी एंड एआर डिपार्टमेंट पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उन्हें ओएसडी, माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज और टैक्सटाइल डिपार्मेंट का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
UPSC Story: पहले बेचते थे अंडे, फिर यूपीएससी पास कर बने अफसर, बिहार के मनोज की कहानी नजरिया बदल देगी
Bihar IAS Story: बिहार के मनोज कुमार रॉय की कहानी बताती है कि हालात चाहे कितने ही कठिन क्यों न हों, अगर इरादा मजबूत हो तो रास्ते खुद बनते जाते हैं. उन्होंने न केवल अपनी जिंदगी बदली, बल्कि दर्जनों गरीब छात्रों के सपनों को भी उड़ान दी है. आज IOFS अधिकारी होने के बावजूद वे जमीन से जुड़े हुए हैं और नि:शुल्क कोचिंग के जरिए समाज को लौटाने का काम कर रहे हैं. मनोज की कहानी यह भरोसा दिलाती है कि गरीबी नीयति नहीं, बस एक बाधा है. सही दिशा में परिश्रम, उचित मार्गदर्शन और अपार धैर्य हो तो अंडे का ठेला भी अफसर की कुर्सी तक पहुंचा सकता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News18







