Responsive Scrollable Menu

पंजाबी सिंगर का रोते हुए VIDEO:बोले- मेरा दिल अब पत्थर, दोस्तों ने धोखा दिया; इंडस्ट्री वालों ने मुझे ट्रोल करवाया

पंजाबी सिंगर सिंग्गा ने इंस्टाग्राम पर 49 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो रोते और भड़कते नजर आ रहे हैं। सिंग्गा ने खुलासा किया कि सफलता से जलने वाले इंडस्ट्री के ही लोगों ने उन्हें नीचे गिराने के लिए पैसे देकर ट्रोल करवाया। वीडियो में आगे सिंग्गा ने अपने ही दोस्तों पर धोखा देने का आरोप लगाया और कहा कि उनके खिलाफ साजिशें रची गईं। वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- जर्नी इज हार्ड। सिंग्गा कहते हैं कि लोगों को पुराना सिंग्गा चाहिए, लेकिन उन्होंने जिंदगी में इतना कुछ देख लिया है कि अब वह पुराना सिंग्गा नहीं रहा। आगे वो कहते हैं- यार आपा यार मार करदे देखे, गेमा पांदे देखे। लोग सोचदे किते सिंग्गा अगे न लंग जावे। पुराना सिंग्गा डड्डू मिले, पर्चे भी देख ले, खर्चे भी देख ले। पुराना सिंग्गा किथे रेहा, पत्थर हो गया। पहले जानिए वीडियो में सिंग्गा क्या कह रहे… ‘यार-मार करदे और मेरे खिलाफ गेमा पांदे’ वीडियो में सिंग्गा हुडी और कैप पहने सड़क पर चलते दिखाई दे रहे हैं और साथ में इंस्टा लाइव पर होते हैं। इस पर एक फैन उन्हें पुराने अंदाज में लौटने को कहता है। इस पर वो कहते हैं कि अब पुराना सिंग्गा नहीं रहा। दुनिया के धोखे खाने के बाद उनका दिल पत्थर हो चुका है। ‘पर्चे भी देख लिए और भारी खर्चे भी’ सिंग्गा ने अपने पुराने मुश्किल दौर का जिक्र करते हुए पुलिस केस और खर्चों की भी बात की। उन्होंने कहा कि वे पर्चे भी देख चुके हैं और भारी खर्चे भी झेल चुके हैं। इसके बाद उन्होंने फिर कहा कि अब पुराना सिंग्गा कहां से आएगा, उनका दिल पत्थर हो चुका है। किसी सिंगर या प्रोड्यूसर का नाम नहीं लिया 49 सेकंड के इस वीडियो में सिंग्गा ने ट्रोलिंग और साजिश के आरोप तो लगाए, लेकिन किसी सिंगर, प्रोड्यूसर या दूसरे व्यक्ति का नाम नहीं लिया। इसलिए फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वे किन लोगों की बात कर रहे हैं। उनके इस वीडियो के बाद फैंस के बीच भी इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। वीडियो में रोते और गुस्से में दिखे सिंग्गा पूरे वीडियो में भावुक नजर आते हैं। उनके चेहरे पर नाराजगी दिखती है। फैंस की ओर से पुराने सिंग्गा की वापसी की मांग के जवाब में उन्होंने अपनी जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र किया। वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस सोशल मीडिया पर उनके बयान को लेकर चर्चा कर रहे हैं। फैंस बोले-दुनिया मतलब दी कपूरथला में हुई थी FIR 10 अगस्त 2023 को कपूरथला पुलिस ने सिंग्गा और उनके साथियों के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की थी। यह मामला उनके गाने 'स्टिल अलाइव' में कथित तौर पर अश्लीलता फैलाने और हथियारों का महिमामंडन करने की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था। ************* ये खबर भी पढ़ें: पंजाबी सिंगर सिंगा नए विवाद में घिरे: बोले- म्यूजिक इंडस्ट्री में मर्द नहीं, ज्यादातर किन्नर आ गए; नए सॉन्ग में जमकर हथियार चलाए 'जट्‌ट दी क्लिप वी न्यूज बण गई' फेम पंजाबी सिंगर अपने नए सॉन्ग 'असला 2.O' की लॉन्चिंग से पहले विवादों में घिर गए हैं। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई कलाकारों को छक्का (किन्नर) कह दिया। सिंगा ने कहा कि इंडस्ट्री में कई कलाकार मर्द ही नहीं हैं। हालांकि जिस इंटरव्यू में उन्होंने ये सब बातें कहीं, वह करीब एक साल पुराना है। मगर, उसकी क्लिप अब वायरल हो गई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

Continue reading on the app

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर चोरी:डायमंड-सोने की जूलरी चुराने वाली नौकरानी गिरफ्तार, एक्ट्रेस बोलीं- शुक्र है किसी को चोट नहीं पहुंचाई, सब सुरक्षित हैं

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर से करीब 5 लाख रुपए की सोने और हीरे की ज्वेलरी चोरी हुई है। वह चर्चगेट में रहते हैं। मरीन ड्राइव पुलिस ने चोरी के आरोप में घर में काम करने वाली 40 साल की नौकरानी को गिरफ्तार किया है। आरोपी 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में है। चोरी की घटना पर अमीषा पटेल ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, मैंने कल अपने पेरेंट्स से कॉल पर एक घंटे बात की है। पुलिस ने चोरी करने वाली नौकरानी को गिरफ्तार कर लिया है। वो अब जेल में है। उसने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया है। सबसे ज्यादा खुशी मुझे इस बात की है कि मेरा परिवार सुरक्षित है और किसी को भी चोट नहीं पहुंचाई गई है। अश्मित बोले- जनवरी में हुई थी चोरी, पेरेंट्स ने नौकरानी से खुद पूछताछ की थी अश्मित अपने माता-पिता के साथ उसी घर में रहते हैं। उन्होंने कहा, “हमारे यहां करीब एक साल से काम कर रही हाउस हेल्प ने जनवरी में चोरी की थी, लेकिन हमने शिकायत हाल ही में दर्ज करवाई है। मेरे पेरेंट्स ने उससे चोरी के बारे में पूछा और उसे सोचने, जूलरी लौटाने का समय भी दिया था, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आगे अश्मित ने कहा, जूलरी की कीमत करीब 5 लाख रुपए है। वो एक साल से हमारे घर में काम कर रही थी, लेकिन जून के आखिर में उसने नौकरी छोड़ दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है, फिलहाल जांच जारी है। कैसे हुई नौकरानी की गिरफ्तारी? 40 साल की सीमा घाटे नाम की महिला पिछले एक साल से अमीषा पटेल के घर में काम कर रही थी। वह पालघर की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, जनवरी 2026 में उनके घर से एक कंगन चोरी हुआ था। चोरी के बाद अमीषा की मां आशा को सीमा पर शक था। उन्होंने अगले पांच से छह महीनों तक सीमा से चोरी कबूल करने और ज्वेलरी लौटाने को कहा।वो लगातार चोरी से इनकार करती रही और फिर नौकरी छोड़ दी। कुछ समय पहले ही अमीषा की मां ने मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में अज्ञात महिला के नाम से शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के निर्देश पर क्राइम डिटेक्शन टीम ने जांच शुरू की। टीम ने संदिग्ध महिला को विरार से ट्रेस किया। इसके बाद सीमा घाटे को हिरासत में लिया गया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से 15 सितंबर तक पुलिस कस्टडी मिली। पुलिस गायब ज्वेलरी बरामद करने की कोशिश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है या नहीं। अमीषा पटेल का बॉलीवुड करियर बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने साल 2000 में ऋतिक रोशन के साथ फिल्म ‘कहो ना... प्यार है’ से एक्टिंग की शुरुआत की थी। यह रोमांटिक थ्रिलर फिल्म बड़ी हिट रही और अमीषा रातों-रात स्टार बन गईं। इसके बाद उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इनमें ‘गदर: एक प्रेम कथा’, ‘हमराज’, ‘हनीमून ट्रैवल्स प्राइवेट लिमिटेड’, ‘भूल भुलैया’ और ‘रेस 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं। अमीषा पटेल ने साल 2023 में फिल्म ‘गदर 2’ से बड़े पर्दे पर वापसी की।

Continue reading on the app

  Sports

वनडे क्रिकेट में एडम जम्पा ने रचा इतिहास, तोड़ा महान शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

Adam Zampa Record: ट्रेविस हेड की शतकीय पारी के बाद दमदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे वनडे मैच में जिम्बाब्वे को 84 रन से हरा दिया. मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के लिए लेग स्पिनर एडम जम्पा ने 2 विकेट अपने नाम किए. इसके साथ ही उन्होंने शेन वॉर्न का रिकॉर्ड तोड़ते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. Sat, 19 Sep 2026 06:31:55 +0530

  Videos
See all

Trump Tariff News: Russia Oil खरीदना पड़ेगा भारी? भारत पर 100% Tariff का खतरा! India Economy | Trade #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:30:40+00:00

Bengal News: Kolkata Police की नई पहल | E-Motorcycle से बदलेगा Policing का अंदाज | Suvendu Adhikari #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T23:00:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers