Responsive Scrollable Menu

The Vvaan Trailer: सिद्धार्थ-तमन्ना की ‘द वन’ का धांसू ट्रेलर रिलीज, रहस्य से भरी है कहानी

The Vvan Trailer Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया (Tamannaah Bhatia) काफी समय से अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द वन’ को लेकर चर्चा में हैं. कुछ समय पहले ही फिल्म का गाना छठी मैया रिलीज हुआ था, जो लोगों को काफी पसंद आया. वहीं, अब इसका ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है और फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है.

कैसा है ‘द वन’ का ट्रेलर?

फिल्म ‘द वन’ (The Vvaan: Force of the Forest) के ट्रेलर की शुरुआत एक दमदार लाइन के साथ होती है. ट्रेलर में सुनाई देता है अगर कोई रात में इस वन में प्रवेश करता है तो उसकी लाश भी नहीं मिलती है. वन के विजुअल्स काफी शानदार हैं और डरावने है. इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा की एंट्री होती है और वो कहते हैं कि, अब मुझे समझ आ रहा है कि यहां जो भी हो रहा है…सब एक नंबर की बकवास है. शुरुआत में वो इस पर भरोसा नहीं करते हैं.

शक्तियों का सामना करते हैं सिद्धार्थ!

फिल्म में सिद्धार्थ एक ऐसे व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, जिसे देवी में और वन की शक्तियों पर बिल्कुल भरोसा नहीं है और वो नास्तिक हैं. लेकिन वहीं, उनकी पत्नी बनी तमन्ना इन सब में काफी भरोसा रखती हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है, कि कैसे सिद्धार्थ धीरे-धीरे उन शक्तियों और देवी पर भरोसा बना लेते हैं. अब ये कैसे होगा ये तो फिल्म देखने को बाद ही पता चलेगा. वहीं, सिद्धार्थ शक्तियों का सामना कर भी नजर आए.

ये भी पढ़ें- Explainer: सोशल मीडिया से थिएटर तक, 'हनुमान अंश' कैसे बनी वर्ड-ऑफ-माउथ ब्लॉकबस्टर?

किस पर बेस्ड है फिल्म?

बता दें, ये फिल्म बिहार में पटना के पास स्थित 16वीं सदी के ऐतिहासिक और रहस्यमयी ‘वन देवी मंदिर’ की असली लोककथाओं पर आधारित है. 400 साल पुराने इस मंदिर और आसपास के घने जंगल के बारे में स्थानीय मान्यता है कि सूर्यास्त के बाद वहां जाना या रुकना सख्त मना है.फिल्म की कहानी में जंगल का खौफ, लोककथाओं का रहस्य, पुनर्जन्म के संकेत और दो जन्मों के ताने-बाने को दिखाया गया है.

वायरल हुआ छठी मैया का गाना

वहीं, 'The Vvaan' का गाना 'छठी मैया' भी छाया हुआ है. गाने में तमन्ना भाटिया को छठ पूजा करते हुए दिखाया गया है, जहां वो घाट पर छठी मैया की भक्ति में डूबी नजर आती हैं. गाने में छठ पर्व की आस्था और परंपरा को दिखाने की कोशिश की गई है. 'छठी मैया' को विशाल मिश्रा ने गाया, कंपोज और अरेंज किया है, जबकि इसके बोल कौशल किशोर ने लिखे हैं. गाने में तमन्ना और सिद्धार्थ की मौजूदगी के साथ छठ पूजा का माहौल भी देखने को मिलता है. 

कब रिलीज होगी फिल्म?

द वन को दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्टर किया है. इसे TVF (The Viral Fever) और एकता कपूर (बालाजी मोशन पिक्चर्स) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है. फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया के अलावा, श्वेता तिवारी, मनीष पोल, सुनील ग्रोवर और अनुम सोनी से जैसे कलाकर भी हैं. ये फिल्म 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: प्रभास की 'फौजी' की रिलीज पर अपडेट, SIIMA अवॉर्ड्स में ‘कांतारा’ ने रचा इतिहास

Continue reading on the app

PF के लिए सैलरी लिमिट 15 से बढ़कर 25 हजार हुई, कर्मचारियों को EPF और EPS समेत ये फायदे होंगे

EPFO Wage Limit Hiked: कैबिनेट के इस बड़े फैसले का कर्मचारियों पर क्‍या असर होगा?

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

IPS Bushra Bano Controversy: Bengal में IPS बुशरा बानो के ट्रांसफर पर भड़के प्रतापगढ़ी! #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:40:51+00:00

आयुष मलिक ने कोर्ट में रखा पक्ष, हाईकोर्ट ने सुनाया फैसला #shorts #viralnews #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:38:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers