Responsive Scrollable Menu

आज की ताजा खबर LIVE: पीएम मोदी आज सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के यशोभूमि में सेमीकॉन इंडिया 2026 के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे. गृह मंत्री अमित शाह आज से राष्ट्रव्यापी 'सेवा संकल्प अभियान' की शुरुआत करेंगे.

Continue reading on the app

उत्तर प्रदेश से 22 सितंबर से विदा हो सकता है Monsoon, IMD ने दी जानकारी

दक्षिण-पश्चिम मानसून के उत्तर प्रदेश से जल्द ही विदा होने की संभावना के बीच राज्य मौसम विभाग ने 22 सितंबर से प्रदेश में मौसम शुष्क होने की उम्मीद जतायी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारियों के मुताबिक सौराष्ट्र और उससे सटे उत्तर-पूर्वी अरब सागर से शुरू होकर बीकानेर, चूरू, बरेली, गोरखपुर, पटना, रांची और कोलकाता होते हुए उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैला कम दबाव वाला क्षेत्र अभी राज्य के मौसम को प्रभावित कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके असर से अरब सागर से आई नमी के कारण बुधवार को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश की गतिविधि धीरे-धीरे कम होने की उम्मीद है और संभावना है कि 22 सितंबर से दक्षिण-पश्चिमी मानसून उत्तर प्रदेश से विदा हो जाएगा। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार को उत्तर प्रदेश में 1.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 6.1 मिलीमीटर होती है। इस तरह बारिश सामान्य से 71 प्रतिशत कम रही।

एक जून से 16 सितंबर तक राज्य में 669.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 698.1 मिलीमीटर है। इस अवधि में बारिश सामान्य से चार प्रतिशत कम रही। पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को 1.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य 6.6 मिमी से 76 प्रतिशत कम है।

इस मानसून सत्र में यहां 670 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 740.9 मिमी है यानी बारिश 10 प्रतिशत कम रही। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बुधवार को दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि सामान्य बारिश 5.2 मिलीमीटर है। मानसून सत्र में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुल 668.3 मिलीमीटर बारिश हुई, जो सामान्य 638.1 मिलीमीटर से पांच प्रतिशत अधिक है।

इस बीच, बुधवार को प्रयागराज (29.9 मिमी), कानपुर और हमीरपुर (19.0 मिमी), चुर्क (5.6 मिमी) और बहराइच (3.2 मिमी) में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गयी। लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री ज़्यादा था, जबकि न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री ज़्यादा था। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य में सबसे ज्यादा 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बाराबंकी और आगरा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 22.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान नजीबाबाद में दर्ज किया गया।

Continue reading on the app

  Sports

42 मैच में 13 शतक, दुनिया में बेस्ट एवरेज, फिर देवदत्त पडिक्कल को क्यों नहीं मिली जगह?

Team India Selection: वनडे सीरीज का सेलेक्शन इस बार खास था क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में बैटिंग ऑर्डर में एक स्थान खाली था. उनकी जगह भरने के लिए ऋतुराज गायकवाड़ को चुना गया है. Wed, 16 Sep 2026 23:54:53 +0530

  Videos
See all

Viral Video | ई रिक्शा चालक से मारपीट का VIDEO | #shorts #viralvideo #viralnews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:50:15+00:00

Jammu की Burma Basti में अब नहीं दिखेंगे ये घर-दुकान? प्रशासन के Action के बाद बदली तस्वीर #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-16T18:50:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers